logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिकसिल बाजार में चोरों की सनसनी, रात भर चली हाथ‑की‑सफाई, करीब 20 लाख का सोना‑चांदी लूट फरार काराकाट /रोहतास।थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसिल बाजार के साहेब दयाल सिंह मार्केट में मां ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान पर सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे भीषण चोरी की वारदात में दुकानदार करीब 20 लाख रुपये के सामान से हाथ धो बैठे। चोरों ने न केवल शटर तोड़कर दुकान का शीशा और सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, बल्कि DVR भी साथ ले गए और रातभर हाथ‑की‑सफाई से सोना‑चांदी व बर्तनों की सफाई कर दी। सूत्रों के अनुसार चिकसिल बाजार के इस ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान को सोनबरसा गांव निवासी स्वर्गीय हरिहर प्रसाद के पुत्र मिंटू प्रसाद लगभग 20 वर्षों से चला रहे हैं। पीड़ित दुकानदार मिंटू प्रसाद का कहना है कि चोरों ने सबसे पहले शटर को काटा, सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर भी निकाल लिया और इसके बाद रात भर हाथ‑की‑सफाई करते हुए पूरे सामान की लूट कर दी। उन्होंने दुख भरी आवाज़ में कहा कि रात में जब दुकान बंद करके घर लौटा तो सुबह सूचना मिली कि आपकी दुकान में चोरी हो चुकी है वापस आकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा और सारा सामान चोरी हो चुका था। मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया हूं। आवेदन के आधार पर दुकान मालिक ने कुल लगभग 20 लाख रुपये के सामान की चोरी होने की बात कही है, जिनमें लगभग 4 किलोग्राम चांदी के जेवर, 105 ग्राम सोने के गहने, लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये नकद तथा कई मूल्यवान बर्तन शामिल हैं। दुकान स्वामी मिंटू प्रसाद ने घटना की सूचना मार्केट मालिक के साथ मिलकर काराकाट थाना में दी। सुबह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, मुआयना किया और थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है, शिकायत दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध की गहनता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है, जिसकी रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों में चोरी की इस घटना से भय का माहौल है और रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग उठ रही है।

7 hrs ago
user_Rajnikant Pandey riport
Rajnikant Pandey riport
काराकाट, रोहतास, बिहार•
7 hrs ago

चिकसिल बाजार में चोरों की सनसनी, रात भर चली हाथ‑की‑सफाई, करीब 20 लाख का सोना‑चांदी लूट फरार काराकाट /रोहतास।थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसिल बाजार के साहेब दयाल सिंह मार्केट में मां ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान पर सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे भीषण चोरी की वारदात में दुकानदार करीब 20 लाख रुपये के सामान से हाथ धो बैठे। चोरों ने न केवल शटर तोड़कर दुकान का शीशा और सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, बल्कि DVR भी साथ ले गए और रातभर हाथ‑की‑सफाई से सोना‑चांदी व बर्तनों की सफाई कर दी। सूत्रों के अनुसार चिकसिल बाजार

के इस ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान को सोनबरसा गांव निवासी स्वर्गीय हरिहर प्रसाद के पुत्र मिंटू प्रसाद लगभग 20 वर्षों से चला रहे हैं। पीड़ित दुकानदार मिंटू प्रसाद का कहना है कि चोरों ने सबसे पहले शटर को काटा, सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर भी निकाल लिया और इसके बाद रात भर हाथ‑की‑सफाई करते हुए पूरे सामान की लूट कर दी। उन्होंने दुख भरी आवाज़ में कहा कि रात में जब दुकान बंद करके घर लौटा तो सुबह सूचना मिली कि आपकी दुकान में चोरी हो चुकी है वापस आकर देखा तो

सामान इधर-उधर बिखरा और सारा सामान चोरी हो चुका था। मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया हूं। आवेदन के आधार पर दुकान मालिक ने कुल लगभग 20 लाख रुपये के सामान की चोरी होने की बात कही है, जिनमें लगभग 4 किलोग्राम चांदी के जेवर, 105 ग्राम सोने के गहने, लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये नकद तथा कई मूल्यवान बर्तन शामिल हैं। दुकान स्वामी मिंटू प्रसाद ने घटना की सूचना मार्केट मालिक के साथ मिलकर काराकाट थाना में दी। सुबह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, मुआयना किया और थाने में

आवेदन देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है, शिकायत दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध की गहनता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है, जिसकी रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों में चोरी की इस घटना से भय का माहौल है और रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग उठ रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी में माता रानी आगई तो मातारानी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया SHO ATI पूरा थाना डर गया तो आननफानन में थाना प्रभारी ने ट्रैफिक स्टाफ को थाने तलब किया क्योंकि मातारानी अति क्रोधित अवस्था में प्रकट हुई थी और फ़िर पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला में प्रकट हुई मातारानी जी को 50 पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया 😎
    1
    ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी में माता रानी आगई तो मातारानी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया SHO ATI पूरा थाना डर गया तो आननफानन में थाना प्रभारी ने ट्रैफिक स्टाफ को थाने तलब किया क्योंकि मातारानी अति क्रोधित अवस्था में प्रकट हुई थी और फ़िर 
पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला में प्रकट हुई मातारानी जी को 50 पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया 😎
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • रोहतास में एन.डी.आर.एफ (NDRF) द्वारा CBRN आपदा पर मॉक ड्रिल एवं अभ्यास का सफल आयोजन।* दिनांक 30 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी महोदया श्रीमती उदिता सिंह (भा.प्र.से.) के कुशल निर्देशन में रोहतास जिले में आपदा तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। ​9वीं बटालियन एन.डी.आर.एफ (NDRF) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: *​DRDA सभागार में प्रशिक्षण:* डीआरडीए (DRDA) सभागार, रोहतास में CBRN (Chemical, Biological, Radiological, and Nuclear - रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) आपदाओं से निपटने हेतु एक विस्तृत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। *​सदर अस्पताल में मॉक एक्सरसाइज:* सासाराम स्थित सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति के दौरान त्वरित कार्रवाई और घायलों के उपचार हेतु व्यावहारिक अभ्यास (Mock Exercise) किया गया। ​प्रतिभागी: इस संयुक्त अभ्यास में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी और संबंधित कर्मचारी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए। *​उद्देश्य:* इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में किसी भी प्रकार की रासायनिक या परमाणु आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना और राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता को परखना है। ​जिला प्रशासन, रोहतास आपदा प्रबंधन के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और तत्पर है।
    1
    रोहतास में एन.डी.आर.एफ (NDRF) द्वारा CBRN आपदा पर मॉक ड्रिल एवं अभ्यास का सफल आयोजन।*
दिनांक 30 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी महोदया श्रीमती उदिता सिंह (भा.प्र.से.) के कुशल निर्देशन में रोहतास जिले में आपदा तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
​9वीं बटालियन एन.डी.आर.एफ (NDRF) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
*​DRDA सभागार में प्रशिक्षण:* डीआरडीए (DRDA) सभागार, रोहतास में CBRN (Chemical, Biological, Radiological, and Nuclear - रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) आपदाओं से निपटने हेतु एक विस्तृत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
*​सदर अस्पताल में मॉक एक्सरसाइज:* सासाराम स्थित सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति के दौरान त्वरित कार्रवाई और घायलों के उपचार हेतु व्यावहारिक अभ्यास (Mock Exercise) किया गया।
​प्रतिभागी: इस संयुक्त अभ्यास में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी और संबंधित कर्मचारी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
*​उद्देश्य:*
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में किसी भी प्रकार की रासायनिक या परमाणु आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना और राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता को परखना है। ​जिला प्रशासन, रोहतास आपदा प्रबंधन के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और तत्पर है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
  • class
    1
    class
    user_Please Sir
    Please Sir
    तरारी, भोजपुर, बिहार•
    25 min ago
  • सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे से 45 लीटर महुआ शराब पुलिस ने जब्त किया है। सोमवार को 02 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार कि रात्री थाना के एएसआई दीप प्रकाश ने पुलिस बल के जवानों के साथ कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे छापेमारी किया जहां पुलिस को आते देख तीन कारोबारी नदी में छलांग लगा उस पर भाग निकले। परंतु वहां से पॉलीथीन में बांधकर बोरा में रखे 45 लीटर महुआ शराब जब्त कर थाना लाया गया है। जबकि मामले चिन्हित कर तीन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    1
    सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे से 45 लीटर महुआ शराब पुलिस ने जब्त किया है। सोमवार को 02 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा  ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार कि रात्री थाना के एएसआई दीप प्रकाश ने पुलिस बल के जवानों के साथ कोसंदा  गांव के समीप काव नदी के किनारे छापेमारी किया जहां पुलिस को आते देख तीन कारोबारी नदी में छलांग लगा उस पर भाग निकले। परंतु वहां से पॉलीथीन में बांधकर बोरा में रखे 45 लीटर महुआ शराब जब्त कर थाना लाया गया है। जबकि मामले चिन्हित कर तीन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद, टाल पंचायत में बंधु बिगहा में विद्यालय का उद्घाटन किया गया हसपुरा प्रखंड के टाल पंचायत के बंधू बिगहा गांव में नव सृजित प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद, टाल पंचायत में बंधु बिगहा में विद्यालय का उद्घाटन किया गया
हसपुरा प्रखंड के टाल पंचायत के बंधू बिगहा गांव में नव सृजित प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • सदर अस्पताल सासाराम में सोमवार को दोपहर क़रीब तीन बजे आपदा प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और जीवन बचाने के प्रभावी तरीकों का अभ्यास कराया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग, भूकंप या अन्य आपदाओं के दौरान मरीजों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और समन्वय बनाकर कार्य करने की जानकारी दी गई। इस अभ्यास में अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय बेहतर तैयारी और नुकसान को कम करना रहा।
    1
    सदर अस्पताल सासाराम में सोमवार को दोपहर क़रीब तीन बजे आपदा प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और जीवन बचाने के प्रभावी तरीकों का अभ्यास कराया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग, भूकंप या अन्य आपदाओं के दौरान मरीजों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और समन्वय बनाकर कार्य करने की जानकारी दी गई। इस अभ्यास में अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय बेहतर तैयारी और नुकसान को कम करना रहा।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    2 hrs ago
  • इस वीडियो को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करे भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम बिहार में रोशन
    1
    इस वीडियो को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करे भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम बिहार में रोशन
    user_Singer vivek mehra
    Singer vivek mehra
    Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • रोहतास: प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत कनकपुर मौजा में नवदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य एवं विराट आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर सोन नदी तट से पवित्र जल भरकर यज्ञशाला पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञशाला पहुंचने के बाद वैदिक विधि-विधान से पंचांग पूजा, मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। काशी नमो घाट से पधारे संत श्री राम नारायण दास त्यागी जी के सानिध्य में पूरे नौ दिनों तक विधिवत यज्ञ, पूजन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव, मां दुर्गा, हनुमान जी, राधा-कृष्ण एवं शनिदेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 अप्रैल को मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया जाएगा, जबकि 6 अप्रैल को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं 7 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक यज्ञ कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद संध्या 6:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक राम कथा का आयोजन होगा। वहीं रात्रि 8:30 बजे से 11:30 बजे तक वृंदावन की प्रसिद्ध श्याम सुंदर कैला देवी रासलीला मंडली द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि राधा-कृष्ण सोसायटी द्वारा संचालित निशुल्क सेवा आश्रम में इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे गांववासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन संभव हो पाया है। नौ दिवसीय यह महायज्ञ क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।
    1
    रोहतास: प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत कनकपुर मौजा में नवदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य एवं विराट आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर सोन नदी तट से पवित्र जल भरकर यज्ञशाला पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यज्ञशाला पहुंचने के बाद वैदिक विधि-विधान से पंचांग पूजा, मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। काशी नमो घाट से पधारे संत श्री राम नारायण दास त्यागी जी के सानिध्य में पूरे नौ दिनों तक विधिवत यज्ञ, पूजन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव, मां दुर्गा, हनुमान जी, राधा-कृष्ण एवं शनिदेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई जाएगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 अप्रैल को मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया जाएगा, जबकि 6 अप्रैल को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं 7 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक यज्ञ कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद संध्या 6:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक राम कथा का आयोजन होगा। वहीं रात्रि 8:30 बजे से 11:30 बजे तक वृंदावन की प्रसिद्ध श्याम सुंदर कैला देवी रासलीला मंडली द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम के संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि राधा-कृष्ण सोसायटी द्वारा संचालित निशुल्क सेवा आश्रम में इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे गांववासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन संभव हो पाया है। नौ दिवसीय यह महायज्ञ क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.