Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांडी:दारीदह में हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ जलयात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
Excellent news 66
कांडी:दारीदह में हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ जलयात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Sunil singh1
- 🏏 MI vs KKR: रोहित शर्मा का तूफान, रिकलटन का कमाल! मुंबई की शानदार जीत | IPL 20261
- रामनवमी के शुभ अवसर पर हरिहरगंज के राम भक्तो ने काफ़ी उमंग के साथ डांस करते हुऐ रामनवमी पूजा के जुलूस को गूमाया/ 🚩🚩1
- चेनारी/रोहतास ---प्रखंड क्षेत्र के वेद खैरा (चेनारी) निवासी युवा समाजसेवी सह बिजली मिस्त्री सतानंद तिवारी उर्फ नन्ह बुटन तिवारी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी विद्युत कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सतानंद तिवारी पिछले 15–20 वर्षों से समाज सेवा के भाव के साथ अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से मिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उस समय से जब इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह विकसित नहीं थी, वे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। विद्युत विभाग के पदाधिकारी हों या आम ग्रामीण, बिजली से संबंधित किसी भी समस्या पर सबसे पहले उन्हें ही बुलाया जाता था। आसपास के कई गांवों में वे बिजली खराबी ठीक करने और तकनीकी जानकारी के लिए जाने जाते थे। बताया जाता है कि बीते दिन पड़ोसी गांव डुमरी में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने के लिए गांव के लोगों ने उन्हें घर से बुलाया था। ग्रामीणों का कहना है कि सेवा भाव से लोगों के आग्रह पर तथा विद्युत विभाग के सरकारी मिस्त्री के कहने पर वे अपनी बाइक से उनके साथ डुमरी चले गए। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले शटडाउन की सूचना तो दी गई थी, लेकिन संबंधित लाइन पूरी तरह बंद नहीं की गई थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि सतानंद तिवारी विभाग का कार्य करते थे, लेकिन विभागीय लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता था। क्षेत्र में आने वाले विभागीय मिस्त्री भी कई बार तकनीकी सहयोग के लिए उन पर निर्भर रहते थे। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र दिव्यांशु तिवारी ने हाल ही में 23 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उनकी पत्नी सुनीता देवी गांव की वार्ड सदस्य हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं विधान पार्षद आलोक सिंह भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी जेई, लाइनमैन या संबंधित कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम है, जिसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी4
- Post by आजाद जमावादी1
- कैमूर। खबर कैमूर जिला का है। जहां गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद रेलवे परिसर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रेल खंड के पोल संख्या 598/6 और 598/5 के बीच घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक दंपत्ति रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी पूर्व दिशा से पश्चिम की ओर जा रही एक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी। पटरी पार करने के दौरान अचानक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी। इससे पहले कि वह संभल पाती, तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मृतका की पहचान मृतक महिला की पहचान अकतिमा हदीस के रूप में हुई है। वह अकबरनगर थाना क्षेत्र के गांव सिढ़ी की निवासी थीं और उनके पति का नाम सादिक बताया जा रहा है। हादसे के वक्त पति-पत्नी साथ में ही थे। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानी और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।3
- लड़की के घर वालो को डरवा कर लड़की को घर से उठा कर जबरदस्ती लेजा रहा था l बोल रहा था कि कोई भी हमको रोकेगा तो लड़की को गला रेत दूंगा l लेकिन एक बकाती ने हिम्मत दिखा कर पीछे से लड़के को दबा लिया l इसके बाद खूब कुटई हुआ l1
- Post by Sunil singh1
- कैमूर जिले के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकारी वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामगढ़-मोहनिया मुख्य पथ पर दैतारा वीर बाबा के समीप हुआ। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-मोहनिया पथ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सरकारी वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मिथिलेश पटेल, आशीष कुमार और शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने निजी कार्य से रामगढ़ से अपने गांव बरैथा लौट रहे थे, तभी दैतारा वीर बाबा के समीप यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मोहनिया की एसडीएम रतना प्रियदर्शीनी और एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सरकारी वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है, वहीं हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। रिपोर्ट ---:ओम प्रकाश तिवारी1