‘बिहान’ से मिली नई पहचान, उषा दीदी ने रचा आत्मनिर्भरता का इतिहास स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं, सैकड़ों महिलाओं को दे रहीं स्वरोजगार का मार्गदर्शन रायपुर, 20 अप्रैल 2026। जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम पंधी की रहने वाली श्रीमती उषा बाई मानिकपुरी की कहानी महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली उषा दीदी आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि सैकड़ों महिलाओं को भी रोजगार का रास्ता दिखा रही हैं। उषा दीदी ने वर्ष 2014 में स्व-सहायता समूह ‘शिवम’ से जुड़कर अपने सफर की शुरुआत की। सप्ताहिक 20 रुपये की छोटी बचत से शुरू हुआ यह प्रयास आज उन्हें एक सफल उद्यमी और “मास्टर ट्रेनर” के रूप में पहचान दिला चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित करना शुरू किया और अब तक 350 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखा चुकी हैं। बिहान योजना के तहत मिली 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और बैंक ऋण से उन्होंने अगरबत्ती निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। आज वे अगरबत्ती, धूपबत्ती, अचार और पापड़ का उत्पादन कर हर महीने 10 से 12 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही खेती और पशुपालन से भी उनकी सालाना आमदनी में वृद्धि हुई है। उषा दीदी बताती हैं, “बिहान से जुड़कर मैं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हूं। अपनी कमाई से मैंने आलमारी, कूलर, टीवी और बच्चों के लिए साइकिल खरीदी है। पहले मैं घर तक सीमित थी, लेकिन अब मुझे एक नई पहचान और आत्मविश्वास मिला है।” आज उषा दीदी न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सपना भी साकार कर रही हैं। उनकी यह सफलता कहानी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

- Post by गोविंद राम 92947315371
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सभी का स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है4
- तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा4
- चकरभाठा में कृष्णा सोसाइटी के पास नाली में फसी गाय का छतौना के गौ सेवा धाम ने किया रेस्क्यू सोमवार की रात 10:00 बजे गौ सेवा धाम छतौना के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 9:28 पर गौ सेवा धाम छतौना को एक कालर से फोन से सूचना प्राप्त हुई की चकरभाठा में कृष्णा सोसाइटी के पास रूपचंद ज्वेलर्स के सामने नाली में एक गाय फस गई है जो निकल नहीं पा रही सूचना मिलते ही गौ सेवा धाम छतौना की टीम घटना स्थल पहुंची जहां जाकर गाय का रेस्क्यू कर नाली से बाहर निकाल गया एवं प्राथमिक उपचार किया गया है अब गाय की हालत सामान्य है1
- महिला अधिकारी अपने ही बात मे फंस गई, जब खुला पोल। Wait for end #breakingnews #bilaspurbreakingnews #bilaspurchhattisgarh #ChhattisgarhNews1
- मुंगेली में पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। बीएनएसएस की धाराओं के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। #OperationBaaz #MungeliPolice #DrugFreeIndia #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CrimeNews #AntiDrug #HindiNews #BigAction1
- SANDIPANI PUBLIC SCHOOL PENDRI (MASTURI), BILASPUR1
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर मे पांच इस्थाई जजों का सपत ग्रहण समारोह हुवा संपन्न सोमवार की शाम 7:30 पर पी आर ओ द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार सौमवार को प्रातः 10:30 बजे माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरू एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा अपने न्यायालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त माननीय न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। यह उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरू एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की है। उक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, अतिरिक्त महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।1