तिल्दा नेवरा में IPL सट्टा कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तारऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए हार-जीत पर लगा रहे थे दांव, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा
तिल्दा नेवरा में IPL सट्टा कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तारऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए हार-जीत पर लगा रहे थे दांव, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,
18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को
एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा
- तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा4
- Post by गोविंद राम 92947315371
- नगर के अधिकांश वार्डो में पेयजल संकट गहराया, लोग पानी के लिए भटक रहे नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की तलाश में खाली बर्तन और बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। नगर पालिका द्वारा समस्या से निपटने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। कई वार्डों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ स्थानों पर पानी की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलसंकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील भी की है।फिलहाल स्थिति यह है कि नगर के कई वार्डों में जल संकट बना हुआ है और लोगों को राहत की उम्मीद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर टिकी हुई है। यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।1
- मुंगेली में पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। बीएनएसएस की धाराओं के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। #OperationBaaz #MungeliPolice #DrugFreeIndia #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CrimeNews #AntiDrug #HindiNews #BigAction1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सभी का स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है4
- हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें- ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!1
- चकरभाठा में कृष्णा सोसाइटी के पास नाली में फसी गाय का छतौना के गौ सेवा धाम ने किया रेस्क्यू सोमवार की रात 10:00 बजे गौ सेवा धाम छतौना के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 9:28 पर गौ सेवा धाम छतौना को एक कालर से फोन से सूचना प्राप्त हुई की चकरभाठा में कृष्णा सोसाइटी के पास रूपचंद ज्वेलर्स के सामने नाली में एक गाय फस गई है जो निकल नहीं पा रही सूचना मिलते ही गौ सेवा धाम छतौना की टीम घटना स्थल पहुंची जहां जाकर गाय का रेस्क्यू कर नाली से बाहर निकाल गया एवं प्राथमिक उपचार किया गया है अब गाय की हालत सामान्य है1
- मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशे के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सख्त शिकंजा कसा गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। एसएसपी भोजराम पटेल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की है। #MungeliPolice #OperationBaaz #DrugFreeIndia #BreakingNews #Chhattisgarh #PoliceAction #CrimeNews #AntiDrugDrive #hindinewslive1