logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Arvind Tiwari
Arvind Tiwari
Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया के सहार थाना के अंतर्गत पुरवा तारा गांव के समीप देर रात एक वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। युवकों की पहचान कानपुर के शाखा जनवारा के रहने वाले थे। दोनों युवक फालिश की दवा लेकर वापस कानपुर को लौट रहे थे।
    2
    औरैया के सहार थाना के अंतर्गत पुरवा तारा गांव के समीप देर रात एक वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। युवकों की पहचान कानपुर के शाखा जनवारा के रहने वाले थे। दोनों युवक फालिश की दवा लेकर वापस कानपुर को लौट रहे थे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Arvind Tiwari
    1
    Post by Arvind Tiwari
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। कस्बा खानपुर स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रेमचंद निरंजन ने गोकाष्ठ (गोबर से बनी लकड़ी) मशीन का पूजन कर शुभारंभ किया। पूजन सुरभि स्वयं सहायता समूह की पूनम शुक्ला द्वारा किया गया। गौशाला संचालक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रांत के सह गौ सेवा संयोजक संतोष जी ने बताया कि मशीन में गोबर, सूखा भूसा और घास डालकर लकड़ी तैयार की जाएगी, जिसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोकाष्ठ का उपयोग हवन, पूजा-पाठ, होलिका दहन एवं अंतिम संस्कार में किया जा सकेगा, जिससे पेड़ों की कटाई कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर उत्कर्ष शुक्ला, रमा गुप्ता, विशाल, सुशील, बृजेश बंधु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    2
    औरैया। कस्बा खानपुर स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रेमचंद निरंजन ने गोकाष्ठ (गोबर से बनी लकड़ी) मशीन का पूजन कर शुभारंभ किया। पूजन सुरभि स्वयं सहायता समूह की पूनम शुक्ला द्वारा किया गया।
गौशाला संचालक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रांत के सह गौ सेवा संयोजक संतोष जी ने बताया कि मशीन में गोबर, सूखा भूसा और घास डालकर लकड़ी तैयार की जाएगी, जिसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गोकाष्ठ का उपयोग हवन, पूजा-पाठ, होलिका दहन एवं अंतिम संस्कार में किया जा सकेगा, जिससे पेड़ों की कटाई कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर उत्कर्ष शुक्ला, रमा गुप्ता, विशाल, सुशील, बृजेश बंधु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गाय का गोबर कई प्रकार की वस्तुओं को बनाने में उपयोग किया जाता है-: प्रेमचन्द निंरजन जी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी औरैया, गाय गोबर भी कई प्रकार की वस्तुओं को बनाने में उपयोग किया जाता है। जैसे - खाद, बायोगैस, मच्छरमार अगरबत्ती, गमला आदि जो कि पूरी तरह प्राकृतिक और रसायन-मुक्त तरीके से बनाए जाते हैं। अब इस गोबर का इस्तेमाल गोकाष्ट (गाय के गोबर से बनी लकड़ी) बनाने में भी किया जाने लगा है। उक्त जानकारी उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी प्रेमचन्द निंरजन जी ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल कस्बा खानपुर, औरैया में गोकाक मशीन का पूजन व उसे प्रारम्भ करते हुये दी। मशीन का पूजन पूनम शुक्ला, सुरभि स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह गौशालाओं को स्वाबंलम्बी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। गौशाला संचालक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रान्त के सह गौ सेवा संयोजक संतोष जी ने बताया कि गोकाक मशीन में आपको गाय का गोबर, सूखा भूसा और घास को मशीन में डालना होगा जिससे ये लकड़ी तैयार करेगा, जो कि लकड़ी केंद्र पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इससे गौशाला स्वावलम्बी बनने के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक वैज्ञानिक एवं पर्यावरण रक्षा में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेगी। उन्होनें बताया कि गौकाष्ठ के जलने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है तथा इसका धुंआ कीटाणू रहित होता है। होलिका दहन के समय काफी लकड़ी को जलाया जाता है, यदि हम गौकाष्ट के द्वारा होलिका दहन करते है तो यह पर्यावरण संरक्षण में काफी महत्वपूर्ण पहल होगी। इसी तरह अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी प्राप्त करने के लिए भी बड़ी संख्या में पेड़ों को काट दिया जाता है जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है और अधिक धुआं भी पैदा करता है। इसी वजह से पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए गोबर से बनी लकड़ी काफी फायदेमंद है। इस लकड़ी का उपयोग आप हवन, यज्ञ -पूजा पाठ, संस्कार आदि के लिए किया जायेगा और इसके साथ ही युवाओं के लिए भी रोजगार के साधन खुलेंगे। इसके साथ ही गौशाला में गाय के गोबर से बने अन्य उत्पाद जैसे मूर्तियां, फेसपैक धूपबती, हवनकप, पंचगव्य औषधि, मूर्ति दीपक, और दवा आदि उत्पाद भी उपलब्ध है। इस असवसर पर उत्कर्ष शुक्ला, रमा गुप्ता, विशाल, सुशील बृजेश बन्धु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    गाय का गोबर कई प्रकार की वस्तुओं को बनाने में उपयोग किया जाता है-: प्रेमचन्द निंरजन जी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
औरैया, गाय गोबर भी कई प्रकार की वस्तुओं को बनाने में उपयोग किया जाता है। जैसे - खाद, बायोगैस, मच्छरमार अगरबत्ती, गमला आदि जो कि पूरी तरह प्राकृतिक और रसायन-मुक्त तरीके से बनाए जाते हैं। अब इस गोबर का इस्तेमाल गोकाष्ट (गाय के गोबर से बनी लकड़ी) बनाने में भी किया जाने लगा है। उक्त जानकारी उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी प्रेमचन्द निंरजन जी ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल कस्बा खानपुर, औरैया में गोकाक मशीन का पूजन व उसे प्रारम्भ करते हुये दी। मशीन का पूजन पूनम शुक्ला, सुरभि स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह गौशालाओं को स्वाबंलम्बी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। गौशाला संचालक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रान्त के सह गौ सेवा संयोजक संतोष जी ने बताया कि गोकाक मशीन में आपको गाय का गोबर, सूखा भूसा और घास को मशीन में डालना होगा जिससे ये लकड़ी तैयार करेगा, जो कि लकड़ी केंद्र पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इससे गौशाला स्वावलम्बी बनने के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक वैज्ञानिक एवं पर्यावरण रक्षा में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेगी। उन्होनें बताया कि गौकाष्ठ के जलने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है तथा इसका धुंआ कीटाणू रहित होता है। होलिका दहन के समय काफी लकड़ी को जलाया जाता है, यदि हम गौकाष्ट के द्वारा होलिका दहन करते है तो यह पर्यावरण संरक्षण में काफी महत्वपूर्ण पहल होगी। इसी तरह अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी प्राप्त करने के लिए भी बड़ी संख्या में पेड़ों को काट दिया जाता है जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है और अधिक धुआं भी पैदा करता है। इसी वजह से पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए गोबर से बनी लकड़ी काफी फायदेमंद है। इस लकड़ी का उपयोग आप हवन, यज्ञ -पूजा पाठ, संस्कार आदि के लिए किया जायेगा और इसके साथ ही युवाओं के लिए भी रोजगार के साधन खुलेंगे। इसके साथ ही गौशाला में गाय के गोबर से बने अन्य उत्पाद जैसे मूर्तियां, फेसपैक धूपबती, हवनकप, पंचगव्य औषधि, मूर्ति दीपक, और दवा आदि उत्पाद भी उपलब्ध है। इस असवसर पर उत्कर्ष शुक्ला, रमा गुप्ता, विशाल, सुशील बृजेश बन्धु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कंचौसी रेलवे स्टेशन के पूर्व की तरफ रेलवे क्रासिंग के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को ट्रैक से हटाया। जानकारी पर पहुंचे परिजन से पुलिस ने पूछताछ की। युवक के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सोमवार शाम 4 बजे डीएफसी लाइन पर कानपुर की ओर जा मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। ट्रेन के लोको पायलट ने मेमो द्वारा इसकी जानकारी न्यू कंचौसी स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची कंचौसी चौकी पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया, मृतक की पहचान करवाने में जुट गई, सोशल मीडिया के माध्यम से घटना होने की जानकारी परिजनों को मिली, मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान धर्मेंद्र राजपूत पुत्र तेज राम उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिसोदिया ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
    1
    कंचौसी रेलवे स्टेशन के पूर्व की तरफ रेलवे क्रासिंग के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को ट्रैक से हटाया। जानकारी पर पहुंचे परिजन से पुलिस ने पूछताछ की। युवक के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सोमवार शाम 4 बजे डीएफसी लाइन पर कानपुर की ओर जा मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। ट्रेन के लोको पायलट ने मेमो द्वारा इसकी जानकारी न्यू कंचौसी स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची कंचौसी चौकी पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया, मृतक की पहचान करवाने में जुट गई, सोशल मीडिया के माध्यम से घटना होने की जानकारी परिजनों को मिली, मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान धर्मेंद्र राजपूत पुत्र तेज राम उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिसोदिया ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *औरैया में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल* *मामूली सी बात को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा* *जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई थी आपस में टक्कर* *टक्कर लगने के बाद एक अज्ञात युवक को बेरहमी से अज्ञात व्यक्ति ने पीटा* *वीडियो में दबंग व्यक्ति अज्ञात युवक पीटता हुआ आ रहा है नजर* *
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*औरैया में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल*
*मामूली सी बात को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा*
*जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई थी आपस में टक्कर*
*टक्कर लगने के बाद एक अज्ञात युवक को बेरहमी से अज्ञात व्यक्ति ने पीटा*
*वीडियो में दबंग व्यक्ति  अज्ञात युवक पीटता हुआ आ रहा है नजर*
*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • जनपद औरैया के अजीतमल थाना के अंतर्गत नगर पंचायत अट्सू के अंदर अंबेडकर पार्क में बना गौशाला को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन25 फरवरी अजीतमल चलो....
    1
    जनपद औरैया के अजीतमल थाना के अंतर्गत नगर पंचायत  अट्सू के अंदर अंबेडकर पार्क में बना गौशाला को  लेकर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन25 फरवरी अजीतमल चलो....
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रामलीला रोड पर सड़क पर पड़ी गिट्टी से बाइक सवार फिसलते-फिसलते बचा। पूरी घटना LIVE वीडियो में कैद, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। नगरपालिका पर उठे सवाल।
    1
    रामलीला रोड पर सड़क पर पड़ी गिट्टी से बाइक सवार फिसलते-फिसलते बचा। पूरी घटना LIVE वीडियो में कैद, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। नगरपालिका पर उठे सवाल।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.