जोधपुर | दिनांक: 23.04.2026 *जोधपुर डिस्कॉम जोधपुर ,जिले में 'निजीकरण' के विरुद्ध रैली का आगाज;* जोधपुर शहर सहित जोधपुर जिले के सभी उपखण्ड बिलाड़ा पीपाड़ बोरुंदा बावड़ी भोपालगंद्ध नानदड़ी माथानिया ओसिया मटोड़ा शेरगढ़ बालेसर तिवरी सालावस मंडोर लूणी उपखडो में हजारों बिजली कार्मिकों ने संभाला मोर्चा,समिति के संयोजक उमेद राम चौधरी ने बताया कि भारी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों नेआक्रोषित रूप लेते हुए 23अप्रेल को OLD POWER HAUSE मैं इकट्ठे होकर नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्ण अनुशासनात्मक विरोध प्रदर्शन कर oph से रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट कार्यलय पर प्रदर्शन कर जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जोधपुर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरुद्ध संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले सभी 14 जिलों में 30 अप्रैल को अभूतपूर्व कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। डिस्कॉम के प्रत्येक उपखंड (Sub-division) और वृत्त (Circle) कार्यालय पर तकनीकी कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक ने लामबंद होकर राज्य सरकार की 'निजीकरण नीति' के खिलाफ हुंकार भरी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय किया प्रमुख घटनाक्रम और व्यापकता: आज के विरोध प्रदर्शन का मुख्य केंद्र जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, के सभी वर्ग के कार्मिकों , अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्पष्ट संदेश है कि जोधपुर डिस्कॉम को 'पायलट प्रोजेक्ट फ्रेंचाइजी ppp मोड़ mbc या डिस्कोम को चार भागो मे बाटना बिल्कुल भी मंजूर नहीं होगा और निजीकरण ' के नाम पर निजी हाथों की कठपुतली नहीं बनने दिया जाएगा। ज्ञापन के मुख्य बिंदु एवं गंभीर तर्क: * करोडो अरबो रूपये का संरक्षण: संघर्ष समिति ने पुरजोर तरीके से मांग उठाई कि जब केंद्र और राज्य सरकारव कर्मचारियों की मेहनत से तैयार करोडो अरबो की भारी राशि से डिस्कॉम का बुनियादी ढांचा सम्पति (Infrastructure) तैयार क नेटवर्क को निजी कंपनियों को मुनाफा कमाने के लिए सौंपना जनता के साथ विश्वासघात है। * विफल मॉडल्स का बार बार परीक्षण के पश्चात वर्ष 2000 मे जो घाटा 2500करोड़ था जिसे आज अरबो पार कराने के जिम्मेदारो अधिकारियो और नेताओं के विरुद्ध श्वेत पत्र क्यों नहीं कर्मचारियों पर दोषारोपण क्यों,ज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख किया गया कि कोटा, बीकानेर और भरतपुर में निजी फ्रेंचाइजी मॉडल पूरी तरह विफल रहा है। निजी कंपनियां केवल मलाईदार क्षेत्रों का लाभ उठाती हैं और संकट के समय जिम्मेदारी से भाग जाती हैं। * उपभोक्ता विरोधी नीति: निजीकरण से न केवल कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय होगा, बल्कि किसानों की सब्सिडी और आम उपभोक्ताओं की सस्ती बिजली पर भी सीधा प्रहार होगा। जारी रहेगा संघर्ष: संयुक्त संघर्ष समिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह विरोध केवल प्रतीकात्मक नहीं है। आगे भी संपूर्ण जोधपुर डिस्कॉम में इसी प्रकार का उग्र विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि सरकार ने निजीकरण के इस आत्मघाती कदम को तुरंत वापस नहीं लिया, तो संघर्ष समिति आगामी दिनों में पूर्ण कार्य बहिष्कार और बिजली ठप करने जैसे कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगी। एकजुटता की अपील: आज के सफल प्रदर्शन के बाद संघर्ष समिति ने सभी संविदा कर्मियों, तकनीकी स्टाफ और अधिकारियों को बधाई देते हुए आह्वान किया है कि जब तक निजीकरण रूपी तलवार नहीं हटती, तब तक कोई भी पीछे नहीं हटेगा। , मीडिया प्रभारी संयुक्त संघर्ष समिति, जोधपुर डिस्कॉम

- वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत पाली निवासी नर्सिंग अधिकारी कैलाश नागौरा पुत्र चेतनदास नागौरा ने गत 12 फरवरी, 2026 को लगातार ब्लैकमेलिंग, धमकियों और बलात्कार के झुठे मुकदमे में फँसाकर सरकारी नौकरी से हटाने के धमकी देने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मृतक कैलाश नागौरा ने अपने मोबाईल से वीडियो बनाकर अपने साथ हो रहे घटनाक्रम का विस्तृत रूप से ब्यौरा देते हुए आरोप लगाया था कि पाली के आकड़ावास गांव में ए.एन.एम. के पद पर कार्यरत महिला ने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया है और धमकियां देकर उससे 30-40 लाख वसूले है और अब भी लगातार पैसे की मांग कर रही है, जिससे मजबूर होकर वह आत्महत्या कर रहा है। उक्त मामले मे मुख्य आरोपी महिला को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया है जबकि आरोपी महिला द्वारा पाली के न्यायालय में लगाई गई अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है व राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर से भी अग्रिम जमानत को दिनांक 09.04.2026 को खारिज किया जा चुका है। मृतक की पत्नी और पिता का आरोप है कि आरोपी महिला को घटना के दो महीने बाद भी गिरफ्तार नही किया है। इस संबंध में मृतक के परिजनो एवं खटीक समाज की ओर से दिनांक 27.02.2026, 09.03.2026, 06.04. 2026, 13.04.2026 को पुलिस अधिक्षक , पाली को एवं 13.03.2026 व दिनांक 02.04. 2026 को कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, जोधपुर (राज.) को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। उक्त विषय में ज्ञापन दिया था, लेकिन अभी तक आरोपी सरिता नागौरा को गिरफ्तार नहीं किया गया है।1
- पाली। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज पाली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ धर्मपुरा स्थित पिंजरापाल गौशाला का निरीक्षण किया।निजी सहायक राजेश शर्मा ने बताया कि गौशाला भ्रमण के दौरान जूली ने गायों को गुड़ और चारा खिलाया। इस अवसर पर गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष जूली और जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह का दुपट्टा पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर भव्य स्वागत एवं बहुमान किया।un गौशाला के कार्यक्रम के पश्चात जूली जिला कांग्रेस भवन के लिए रवाना हुए, जहाँ वे संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद बाड़सा रिसोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से रूबरू होंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी राजेंद्र मुंड, सह प्रभारी श्रवण पटेल, जालौर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, संगीता बेनीवाल, नीलम बिड़ला, डिंपल राठौड़, जोगाराम सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by Gajendra Singh1
- श्री श्री यादे माता मंदिर प्रतिष्ठा समारोह गोटन मे भामाशाह एव प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, बावड़ी प्रधान प्रेमलता प्रजापति, आरती बहन दिल्ली सहित वक्ताओं ने सम्बोधित किया। लाईव असलम खिलजी।4
- पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम 5 बजे HPCL और मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम रद्द होने की घोषणा कर दी , उसके बाद युवक मंच पर विडियो बनाता है और वायरल कर देता है इस विडियो को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बताकर पचपदरा थानाधिकारी अचलाराम ढाका को निलंबित कर दिया जाता है ..... जबकि रिफाइनरी में आग क्यों लगी ? कहा चूक हुई ? कौन जिम्मेदार है ? इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। क्या इस मामले में बड़े मगरमच्छों को बचाने के लिए छोटे अधिकारियों की बलि ली जा रही है ? जबकि पचपदरा थानाधिकारी अचलाराम ढाका बालोतरा लाइन में थे और प्रधानमंत्री की सुरक्षा बड़े आला-अधिकारी देख रहे थे , केन्द्रीय मंत्री , कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, IG ,DIG, SP, DSP, SPG सहित केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां देख रही थी फिर एक सामान्य पुलिस अधिकारी को निलंबित करने के पीछे क्या कारण है ? @PoliceRajasthan @RajCMO @BhajanlalBjp @Igp_Jodhpur को तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए और निलंबन आदेश निरस्त करना चाहिए ।1
- *राजीव गांधी नगर में हिस्ट्रीशीटर की गाड़ी को लगाई आग* राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आज सालोङी गांव में चामू थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर पोलाराम जाखड़ की फॉर्च्यूनर गाड़ी को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।1
- पोस्टर का विमोचन पाली। श्रीवीर दुर्गादास शिक्षा समिति पाली की बैठक में पोस्टर का विमोचन उपस्थित समाज बंधुओं ने किया। वीर दुर्गादास, शिक्षा समिति पाली के सचिव श्रीमान राजेंद्र सिंह जी डिंगाई ने बताया कि दिनांक 29. 4 .2026 को होने वाले नवनिर्मित कार्यालय भवन उद्घाटन एवं भवन विस्तार कार्यक्रम के शिलान्यास हेतु माराजा धीराज श्रीमान गज सिंह जी द्वितीय साहिब जोधपुर मारवाड़ के मुख्य अतिथि के सन्निध्य में भव्य समारोह संपन्न होगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं पूर्व तैयारीयो हेतु संस्था अध्यक्ष श्रीमान गुलाब सिंह जी गिरवर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर अजयपाल सिंह हेमावास ने बताया कि इसमें संस्था के पदाधिकारियों एवं समाज के आम गणमान्य युवाओं को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई साथ ही कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। इस आयोजन में अतिथि के रूप में पद्मश्री ,पद्मभूषण डॉ नारायण सिंह जी माणकला, पूर्व मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेन्द्र, सिंह, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर,समाजसेवी भंवरसिंह मंडली आदि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर लूणसिंह दूदिया ,शैतान सिंह जी गिरवर, हनवंत सिंह जी, सरदार समद, प्रह्लाद सिंह उतवण,, गोविंद सिंह हेमावास रघुवीर। सिंह जी जैतावत , सवाई सिंहजी जैतावत, नरपत सिंह जी जैतावत ,महेंद्र सिंह चांदावत भीम सिंह सोनिया ,अर्जुन सिंह सोनिया, तख़त सिंह डिगाई ,मनहोर सिंह जी निम्बली, भगवान सिंह। जी निम्बली। गोपाल सिंह शेखावत ,चेतन सिंह झाला, जगपाल सिंह बाला ये सभी गणमान्य उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की1
- दैनिक मरू प्रहार बात आपकी न्यूज चैनल स्टेट सह ब्यूरो चीफ असलम खिलजी को श्री श्री यादे माता मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में मान सम्मान किया गया। आरती बहन दिल्ली रही मोजुद।1