Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिरसागंज में जैन समाज द्वारा वार्षिक जलधारा महोत्सव के अवसर पर बृहद रथ यात्रा का आयोजन किया गया, इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने हरी झंडी दिखा कर रथ यात्रा को रवाना किया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष के बी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजेंद्र सिंह यादव, ठेकेदार यूथ बिग्रेड पंकज बघेल, संदीप यादव का आयोजकों ने सम्मान किया, इस अवसर पर उन्होंने सभी आयोजकों और जैन समाज का आभार व्यक्त किया, इस मौके पर कार्यक्रम में भारी संख्या मे लोग मौके पर उपस्थित रहे।
JURM KA PARDAAPHAASH
सिरसागंज में जैन समाज द्वारा वार्षिक जलधारा महोत्सव के अवसर पर बृहद रथ यात्रा का आयोजन किया गया, इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने हरी झंडी दिखा कर रथ यात्रा को रवाना किया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष के बी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजेंद्र सिंह यादव, ठेकेदार यूथ बिग्रेड पंकज बघेल, संदीप यादव का आयोजकों ने सम्मान किया, इस अवसर पर उन्होंने सभी आयोजकों और जैन समाज का आभार व्यक्त किया, इस मौके पर कार्यक्रम में भारी संख्या मे लोग मौके पर उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा1
- सिरसागंज में जैन समाज द्वारा वार्षिक जलधारा महोत्सव के अवसर पर बृहद रथ यात्रा का आयोजन किया गया, इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने हरी झंडी दिखा कर रथ यात्रा को रवाना किया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष के बी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजेंद्र सिंह यादव, ठेकेदार यूथ बिग्रेड पंकज बघेल, संदीप यादव का आयोजकों ने सम्मान किया, इस अवसर पर उन्होंने सभी आयोजकों और जैन समाज का आभार व्यक्त किया, इस मौके पर कार्यक्रम में भारी संख्या मे लोग मौके पर उपस्थित रहे।1
- *किसान भवन की बदहाली और खाद की किल्लत को लेकर भाकियू टिकैत की महापंचायत, किया धरना प्रदर्शन* सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर 2 बजे किसान भवन पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें पांच दर्जन से अधिक किसान शामिल हुए। महापंचायत के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि खेतों में बुवाई का समय नजदीक है, लेकिन उन्हें डीएपी और यूरिया खाद समय पर नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही अन्य समस्याओं का भी अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। किसान भवन की जर्जर हालत पर जताया आक्रोश किसान नेताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि यह किसान भवन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर तत्कालीन विधायक लहेटू ताऊ के कार्यकाल में बनाया गया था। इसके निर्माण के बाद से आज तक यहां कोई रखरखाव कार्य नहीं कराया गया है। वर्तमान में किसान भवन की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है: भवन की दीवारें प्लास्टर उखड़ने से पूरी तरह जर्जर हो गई हैं और मुख्य दीवारें टूट चुकी हैं। प्रवेश द्वार (गेट) गायब हैं और खिड़कियों के कांच के शीशे टूट चुके हैं। परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई है और हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है। देखरेख न होने के कारण असामाजिक तत्वों ने इसे अड्डा बना लिया है, जहां शाम होते ही शराबखोरी और अन्य गलत गतिविधियां होती हैं। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसान भवन का जीर्णोद्धार और मरम्मत कराने की मांग को लेकर वे जल्द ही क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात करेंगे और समाधान न होने पर आगे की रणनीति बनाएंगे।4
- टूंडला के.सी मेमोरियल इंटर कॉलेज में शहीद भगत सिंह की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन टूंडला। निर्भयगढ़ी स्थित केसी मेमोरियल इंटर कॉलेज में रविवार को क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने भगत सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी ने की। संचालन पंकज सारस्वत ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी ने जिला न्यायाधीश को शील्ड देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सीजीएम-2 विजय कुमार वर्मा और समाजसेवियों का भी स्वागत किया गया। जिला न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में देश के लिए जो साहस और बलिदान दिया, वह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, अपराध से बचाव और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया। सीजीएम-2 विजय कुमार वर्मा ने भगत सिंह के जीवन और उनकी वीरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को सदैव याद रखना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी ने कहा कि संगठन पिछले 11 वर्षों से भगत सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा और भारत रत्न देने की मांग उठाता रहा है। इस दौरान सरदार जपजोत सिंह, उदयवीर सिंह, अमीन अहमद, देवेंद्र पाल, सुरेंद्र पाल सिंह यादव, सरदार मनमिंदर सिंह, हिमांशु पचौरी, प्रकाश तिवारी, रमेश परसवर, पिंकी शर्मा और यतेंद्र कुमार राजू गांधी आदि मौजूद रहे। Updated News-29/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें1
- DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कर्मचारी कार्यवाही तय हाथरस। मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कुछ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में अनुपस्थिति की पुनरावृत्ति पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने पर्चा काउंटर का निरीक्षण कर प्रतिदिन होने वाली ओपीडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबंधित कर्मचारी ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 से 600 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने स्टोर रूम का निरीक्षण किया, जहां आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं। उन्होंने स्टॉक पंजिका का भी सत्यापन किया, जो सही पाया गया। जिलाधिकारी ने कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण कर विभिन्न प्रकार के टीकाकरण से संबंधित वैक्सीन की उपलब्धता एवं रख-रखाव की जानकारी ली। वैक्सीन का रख-रखाव निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप पाया गया। इसके अतिरिक्त अस्पताल में एंटी-रेबीज तथा स्नेक बाइट वैक्सीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित पाई गई। उन्होंने प्रसव कक्ष तथा नवजात शिशु स्टेबिलाइजेशन यूनिट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर एवं कुछ स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों सहित अस्पताल के सभी हिस्सों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने को कहा। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुगम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।4
- सादाबाद CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, डॉक्टर-कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी सादाबाद CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, डॉक्टर-कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी सादाबाद: जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सुबह करीब 8 बजे सादाबाद में अचानक निरीक्षण कर सरकारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उन्होंने अस्पताल की स्थिति देखी, जहां कुछ डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी को समय से ड्यूटी पर मौजूद रहने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क किनारे दुकानदारों से भी अतिक्रमण हटाने को कहा, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में सड़क पर दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने मुरसान के संविलियन विद्यालय पटाखास का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और शिक्षकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई व विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।4
- राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने निकाली जन स्वाभिमान यात्रा, विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने निकाली जन स्वाभिमान यात्रा, विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन हतीसा से कलेक्ट्रेट तक पहुंची यात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने सभा को किया संबोधित हाथरस, 29 सितंबर 2026। राष्ट्रवादी प्रताप सेना की ओर से मंगलवार को हाथरस में राष्ट्रवादी जन स्वाभिमान यात्रा आयोजित की गई। यात्रा हतीसा, मथुरा रोड से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची। संगठन के अनुसार, यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ललित राणा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन जनहित से जुड़े विषयों को संवैधानिक और लोकतांत्रिक माध्यमों से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने UGC रेगुलेशन 2026 की समीक्षा तथा समान अवसर और विधिक संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार किए जाने की मांग रखी। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि हाथरस जनपद में SC/ST अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कुछ मामलों को लेकर संगठन द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में जांच के दौरान आरोप गलत या असत्य पाए जाएं, उनमें कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होनी चाहिए। शेखावत ने यह भी मांग रखी कि जिन मामलों में जांच के बाद यह निर्धारित हो कि मुआवजा राशि नियमों के विपरीत प्राप्त की गई थी, वहां लागू कानून और सरकारी नियमों के अनुसार राशि की वसूली की प्रक्रिया अपनाई जाए। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था से संबंधित संशोधनों की समीक्षा और सभी वर्गों के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की। यात्रा के बाद संगठन की ओर से माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में UGC रेगुलेशन 2026 की समीक्षा, SC/ST अधिनियम से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच, हाथरस के संबंधित मामलों की समीक्षा, नियमों के विपरीत प्राप्त मुआवजा राशि की वैधानिक प्रक्रिया के तहत वसूली तथा आरक्षण व्यवस्था से संबंधित संशोधनों की समीक्षा जैसी मांगें शामिल रहीं। संगठन ने कहा कि इन विषयों पर संबंधित प्रशासनिक एवं संवैधानिक संस्थाओं द्वारा तथ्यों और लागू कानूनों के आधार पर विचार किया जाना चाहिए। प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह सिसोदिया, जोगिंदर ठाकुर, वीर सिंह, सुनील परमार, श्यामू परमार, गोविंद तोमर, सत्येंद्र ठाकुर, दीपक राघव सहित राष्ट्रवादी प्रताप सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। — राष्ट्रवादी प्रताप सेना, हाथरस1
- *किसान भवन की बदहाली और खाद की किल्लत को लेकर भाकियू टिकैत की महापंचायत, किया धरना प्रदर्शन* सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर 2 बजे किसान भवन पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें पांच दर्जन से अधिक किसान शामिल हुए। महापंचायत के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि खेतों में बुवाई का समय नजदीक है, लेकिन उन्हें डीएपी और यूरिया खाद समय पर नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही अन्य समस्याओं का भी अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। किसान भवन की जर्जर हालत पर जताया आक्रोश किसान नेताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि यह किसान भवन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर तत्कालीन विधायक लहेटू ताऊ के कार्यकाल में बनाया गया था। इसके निर्माण के बाद से आज तक यहां कोई रखरखाव कार्य नहीं कराया गया है। वर्तमान में किसान भवन की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है: भवन की दीवारें प्लास्टर उखड़ने से पूरी तरह जर्जर हो गई हैं और मुख्य दीवारें टूट चुकी हैं। प्रवेश द्वार (गेट) गायब हैं और खिड़कियों के कांच के शीशे टूट चुके हैं। परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई है और हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है। देखरेख न होने के कारण असामाजिक तत्वों ने इसे अड्डा बना लिया है, जहां शाम होते ही शराबखोरी और अन्य गलत गतिविधियां होती हैं। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसान भवन का जीर्णोद्धार और मरम्मत कराने की मांग को लेकर वे जल्द ही क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात करेंगे और समाधान न होने पर आगे की रणनीति बनाएंगे।1