Shuru
Apke Nagar Ki App…
मांडोला में 150 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, बाबा केसरिया मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Bolti Awaaz news
मांडोला में 150 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, बाबा केसरिया मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
More news from हरियाणा and nearby areas
- अटेली,कांटी गोलीकांड पर महापंचायत का ऐलान। 4 सितंबर को जुटेंगे ग्रामीण।1
- अटेली मंडी में गरजे नगरपालिका कर्मचारी! सरकार से बोले- 23 मांगें लागू करो अटेली मंडी, नगरपालिका कर्मचारी, नगर पालिका कर्मचारी धरना, हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ, कर्मचारियों का प्रदर्शन, 23 मांगें, कर्मचारी आंदोलन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो, ठेका प्रथा खत्म करो, सफाई कर्मचारी, सीवर कर्मचारी, नियमित भर्ती, 13 मई समझौता, नगरपालिका हड़ताल, हरियाणा कर्मचारी आंदोलन, अटेली न्यूज, महेंद्रगढ़ न्यूज, हरियाणा न्यूज, कर्मचारी मांगें, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन #अटेली #अटेलीमंडी #महेंद्रगढ़ #हरियाणा #नगरपालिकाकर्मचारी #कर्मचारीधरना #कर्मचारीआंदोलन #23मांगें #हरियाणान्यूज #सफाईकर्मचारी #सीवरकर्मचारी #ठेकाप्रथाबंदकरो #कच्चेकर्मचारी #नियमितभर्ती #कर्मचारीप्रदर्शन #नगरपालिकाहड़ताल #दैनिकन्यूज़हरयाणालाइव #HaryanaNews #Ateli #Mahendragarh #MunicipalEmployees #EmployeeProtest1
- मांडोला में 150 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, बाबा केसरिया मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब1
- महेंद्रगढ़ कॉलेज ऑडिटोरियम में 13 सितंबर को आयोजित होगा अंत्योदय मेला: एसडीएम योगेश सैनी महेंद्रगढ़ कॉलेज ऑडिटोरियम में 13 सितंबर को आयोजित होगा अंत्योदय मेला: एसडीएम योगेश सैनी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत दूसरे चरण के मेले की तैयारियों बारे एसडीएम ने दिए दिशा निर्देश महेंद्रगढ़ , 03 सितंबर। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत अंत्योदय मेलों के दूसरे चरण का आयोजन 13 सितंबर (रविवार) को किया जाएगा। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ कॉलेज ऑडिटोरियम में भी अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम योगेश सैनी ने मेले का आयोजन सफलतापूर्वक करवाने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मेले में पात्र परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने, विभागीय स्टॉल लगाने, लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा मेले से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। साथ ही पात्र परिवारों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने और उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दे । उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मेले के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना हो। मेले की तैयारियों और आयोजन की प्रगति के संबंध में संबंधित कार्यालय को समय-समय पर अवगत करवाने के निर्देश भी दिए । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।एसडीएम ने कहा कि मेले के दौरान लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि उनमें स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा मिले और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।1
- सरकार के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारियों ने कराया मुंडन। निलंबन और टर्मिनेशन के आदेशों पर जताया रोष, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को नारनौल इकाई के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में मातम मनाते हुए सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के निलंबन और टर्मिनेशन के आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिन्हें नगरपालिका कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों के खिलाफ जारी कार्रवाई को नहीं रोका और उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ नारनौल इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।3
- 04 September 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- चिड़ावा वार्ड नंबर 13 में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का आक्रोश, सुनीता भूकर के जन सम्मेलन में उठी आवाज चिड़ावा वार्ड नंबर 13 में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का आक्रोश, सुनीता भूकर के जन सम्मेलन में उठी आवाज चिड़ावा। नगर पालिका चुनाव के बीच वार्ड नंबर 13 में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया। सुनीता भूकर के जन सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और सुरेश भूकर व सुनीता भूकर से वार्ड में पानी की समस्या का समाधान करवाने की अपील की। महिलाओं ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से उनके घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा है। उनका आरोप है कि कई बार समस्या को लेकर नगर पालिका के चक्कर लगाए गए, लेकिन उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “पिछले पांच साल में हमारे घर पानी की एक बूंद तक नहीं आई। हमारी समस्या को कोई समझने वाला नहीं है।” उन्होंने जनप्रतिनिधियों से वार्ड की पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाने की मांग की। जन सम्मेलन में महिलाओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनकी मूलभूत समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और वार्ड में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।1
- भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों को आत्मसात कर साकार करें विकसित भारत का सपना : आरती राव स्वास्थ्य मंत्री ने यादव धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। नारनौल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव कल्याण सभा की ओर से नारनौल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों को वर्तमान जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। गीता का संदेश हमें कर्तव्य, कर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यदि इन शिक्षाओं को जीवन में अपनाया जाए तो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। यादव धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा कार्यक्रम के दौरान आरती सिंह राव ने सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए यादव धर्मशाला के निर्माण एवं विकास के लिए 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज को एकजुट करने और जनकल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्वास्थ्य बजट में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के बजट में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे जर्जर स्वास्थ्य भवनों की मरम्मत के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार नई स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित इमारतों का निर्माण किया जाएगा। 450 नए डॉक्टरों की भर्ती अंतिम चरण में प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 450 नए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसे मार्च-अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मानव संसाधन को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से हर वर्ष निकलने वाले करीब 200 से 250 विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी एक वर्ष के लिए सरकारी सेवाओं से जोड़े जाने की योजना है। इससे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।3