Shuru
Apke Nagar Ki App…
एट में वार्ड नंबर-1 में मारपीट का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर एक व्यक्ति ने थाना एट में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान सिर पर डंडे से चोट लगने का भी दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने घटना के बाद धमकी दिए जाने की बात भी कही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो
Bheem rajawat 9628800458
एट में वार्ड नंबर-1 में मारपीट का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर एक व्यक्ति ने थाना एट में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान सिर पर डंडे से चोट लगने का भी दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने घटना के बाद धमकी दिए जाने की बात भी कही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस1
- असम के नेपाली कुट्टी गांव में बाढ़ के कारण भीषण तबाही। साथियों के साथ राहत कार्य में हिस्सा लिया। विस्तृत जानकारी के लिए प्रभारी राजेश शर्मा जी से संपर्क करें मो. न.9810019964 असम के नेपाली कुट्टी गांव में बाढ़ के कारण भीषण तबाही। साथियों के साथ राहत कार्य में हिस्सा लिया। विस्तृत जानकारी के लिए प्रभारी राजेश शर्मा जी से संपर्क करें मो. न.98100199641
- सर्पदंश से अचेत 10 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, वेंटिलेटर सपोर्ट से स्वस्थ होकर घर लौटा चिराग मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की त्वरित चिकित्सा से बची मासूम की जान, पिता ने जताया आभार उरई (जालौन)। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ की त्वरित सक्रियता और बेहतर इलाज से सर्पदंश का शिकार हुए एक 10 वर्षीय बालक को नया जीवन मिला है। पूर्णतः अचेत और न्यूरोटॉक्सिसिटी (विष के असर) की गंभीर स्थिति में अस्पताल लाए गए बच्चे को सफल इलाज के बाद सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। ग्राम कुआँखेड़ा जालौन निवासी प्रभाकर अपने 10 वर्षीय पुत्र चिराग को बीते 14 अगस्त की सुबह सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ और बोलने में असमर्थता की स्थिति में मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि बालक को सोते समय किसी जहरीले सांप ने काट लिया था, जिससे उसके शरीर में जहर फैल गया था और वह अचेत अवस्था में पहुंच गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञों की टीम ने बिना समय गंवाए मासूम को तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर लिया और सघन उपचार शुरू किया। डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की मुस्तैदी का ही नतीजा रहा कि पिछले 24 घंटों में बालक की हालत में तेजी से सुधार हुआ और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया। सोमवार 17 अगस्त को बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बच्चे के पिता प्रभाकर ने मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए इलाज के प्रति पूर्ण संतोष जताया।1
- कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में आटा चक्की को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम 5 बजे शातिर चोरों ने एक आटा चक्की को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात तीतरा खलीलपुर गांव में हुई। चोरों ने आटा चक्की का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित आटा चक्की संचालक प्रदीप कुमार के मुताबिक, चोर आटा की करीब 12 बोरियां, चक्की की मोटर समेत अन्य जरूरी सामान ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया गया कि प्रदीप कुमार ने लोन लेकर आटा चक्की का कारोबार शुरू किया था। कारोबार के शुरुआती दौर में ही हुई इस चोरी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- तूमेरा में नल कनेक्शन को लेकर विवाद, महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप कोंच/जालौन। तूमेरा गांव निवासी हैदलपुर बाली पत्नी अमर सिंह कोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के अंगद पुत्र रघुवर पाल पर नमामि गंगे योजना के तहत उसके मकान के सामने नल नहीं लगने देने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विपक्षी कहता है कि चाहे 5-6 लाख रुपये खर्च हो जाएं, लेकिन उसके घर के सामने नल नहीं लगने देगा। साथ ही पट्टे की जमीन पर निस्तार और आवागमन में भी बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर भयभीत करते हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई तथा उसके मकान पर नमामि गंगे योजना का नल लगवाने की मांग की है।1
- प्रधानमंत्री ने देश के नौजवानों को ‘दिमागी नक्सल’ कहा। क्या पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली Gen Z ‘दिमागी नक्सल’ है? क्या अपने स्कूलों को ठीक करने की मांग करने वाले छोटे-छोटे बच्चे ‘दिमागी नक्सल’ हैं? या फिर लड़ाई कराने वाली ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ दिमागी नक्सल है? प्रधानमंत्री ने देश के नौजवानों को ‘दिमागी नक्सल’ कहा। क्या पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली Gen Z ‘दिमागी नक्सल’ है? क्या अपने स्कूलों को ठीक करने की मांग करने वाले छोटे-छोटे बच्चे ‘दिमागी नक्सल’ हैं? या फिर लड़ाई कराने वाली ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ दिमागी नक्सल है?1
- कोंच,घुसिया गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे छज्जे से टकराने को लेकर विवाद, कांवड़ियों से मारपीट और धमकी का आरोप, पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसिया में सोमवार शाम कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे टकराने को लेकर विवाद हो गया। मामले में कांवड़ियों ने एक ग्रामीण पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम 6 बजे पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, ग्राम घुसिया निवासी कई कांवड़िए करीब 50 साथियों के साथ सेवढ़ा सनकुआ से कांवड़ में जल भरकर अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जब यात्रा गांव में सोहन सिंह यादव के घर के सामने पहुंची, तभी कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे कथित तौर पर उनके दरवाजे से टकरा गया। आरोप है कि इससे नाराज सोहन सिंह यादव ने आशिक पुत्र तम्मान सिंह के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। कांवड़ियों का आरोप है कि आरोपी ने यात्रा में शामिल लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वह एक-एक को काट देगा और कांवड़ यात्रा करने का तरीका दिखा देगा। तहरीर के अनुसार, कांवड़िए विवाद बढ़ाए बिना शांतिपूर्वक गांव के शिव मंदिर पहुंचे और जल चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- खटीकान में चाकूबाजी से सनसनी, खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा युवक पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर चाकू से हमला करने का आरोप, चौकी इंचार्ज पर मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने का भी गंभीर आरोप जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में 16 अगस्त की शाम एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। घायल युवक हसन को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में घायल की मां बकरीदन पत्नी स्वर्गीय मुन्ना उर्फ बरकत अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार हसन को रास्ते में घेरकर कई लोगों ने एक राय होकर हमला किया। आरोप है कि चाकू से वार किए जाने के कारण उसके नाक, मुंह और पीठ में चोटें आईं तथा वह खून से लथपथ हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों द्वारा उसका मोबाइल ले लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि मोबाइल में घटना तथा पैसों के लेनदेन से संबंधित वीडियो मौजूद थे। मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब पीड़िता ने मंडी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी पर मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद वीडियो और अन्य साक्ष्य डिलीट कराने का आरोप लगाया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि कार्रवाई के बजाय मामले में समझौते का दबाव बनाया गया। शिकायत में पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया गया है। एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चले आने तथा आरोपियों द्वारा परिवार को धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़िता ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। पुलिस का पक्ष: खबर लिखे जाने तक चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी का पक्ष जानने के लिए दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सबसे बड़ी बात चौकी प्रभारी जालौन पत्रकारों का फोन उठाना उचित नहीं समझते नोट: शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। #Jalaunpolice #igrangejhansi #sporai ✍️ संजयकुमार पायनियर तहसील संवाददाता जालौन1
- कदौरा के कुआंखेड़ा नाले में मिला 72 वर्षीय वृद्ध का शव कदौरा (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में सोमवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास पुलिया के नीचे नाले में एक वृद्ध का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कुआंखेड़ा निवासी हरकिशुन कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय ठाकुर दास (72) के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक के तीन पुत्र हैं। वृद्ध का शव नाले में मिलने की सूचना से परिजनों में भी चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह और हल्का इंचार्ज बृजेश सिंह गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत नाले में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।1