कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में आटा चक्की को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम 5 बजे शातिर चोरों ने एक आटा चक्की को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात तीतरा खलीलपुर गांव में हुई। चोरों ने आटा चक्की का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित आटा चक्की संचालक प्रदीप कुमार के मुताबिक, चोर आटा की करीब 12 बोरियां, चक्की की मोटर समेत अन्य जरूरी सामान ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया गया कि प्रदीप कुमार ने लोन लेकर आटा चक्की का कारोबार शुरू किया था। कारोबार के शुरुआती दौर में ही हुई इस चोरी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में आटा चक्की को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम 5 बजे शातिर चोरों ने एक आटा चक्की को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात तीतरा खलीलपुर गांव में हुई। चोरों ने आटा चक्की का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित आटा चक्की संचालक प्रदीप कुमार के मुताबिक, चोर आटा की करीब 12 बोरियां, चक्की की मोटर समेत अन्य जरूरी सामान ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया गया कि प्रदीप कुमार ने लोन लेकर आटा चक्की का कारोबार शुरू किया था। कारोबार के शुरुआती दौर में ही हुई इस चोरी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री ने देश के नौजवानों को ‘दिमागी नक्सल’ कहा। क्या पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली Gen Z ‘दिमागी नक्सल’ है? क्या अपने स्कूलों को ठीक करने की मांग करने वाले छोटे-छोटे बच्चे ‘दिमागी नक्सल’ हैं? या फिर लड़ाई कराने वाली ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ दिमागी नक्सल है? प्रधानमंत्री ने देश के नौजवानों को ‘दिमागी नक्सल’ कहा। क्या पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली Gen Z ‘दिमागी नक्सल’ है? क्या अपने स्कूलों को ठीक करने की मांग करने वाले छोटे-छोटे बच्चे ‘दिमागी नक्सल’ हैं? या फिर लड़ाई कराने वाली ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ दिमागी नक्सल है?1
- जालौन में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के पुत्र जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में ब्याज माफिया की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में आक्रोश का माहौल है और परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के पुत्र पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। विधायक पुत्र ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में यदि किसी प्रकार की लापरवाही हुई है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि दो दिन के भीतर मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वह पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान के बाद मामले को लेकर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। वहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि ब्याज पर लिए गए पैसों को लेकर कथित ब्याज माफिया द्वारा लगातार दबाव और प्रताड़ना की जा रही थी, जिससे परेशान होकर व्यक्ति ने यह कदम उठाया। घटना के बाद से परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मृतक को कथित रूप से प्रताड़ित करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने की चोरी जिले में चोरों के हौसले बुलंद कालपी (जालौन)। स्थानीय नगर के मोहल्ला गणेशगंज में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। परिवार रोजगार के सिलसिले में खागा, फतेहपुर गया हुआ था। इसी दौरान चोर मकान में घुसे और सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी तथा रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि परिवार के घर पर मौजूद न होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के वापस लौटने के बाद ही चोरी गए सामान और उसकी अनुमानित कीमत का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। वहीं घटना के बाद मोहल्ले में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- “बाजपेई ने लगाओ हाथ, चौरसिया ने दओ साथ… पुरानी नझाई मा जमो भंडारो, जालौन भर से उमड़ो भोले भक्तन को सैलाब” 🔱 सबन खौं हरो-हरो राम-राम, जय भोले बाबा! 🔱 सावन के तीजे सोमवार अउ नागपंचमी के पावन परब पे जालौन की पुरानी नझाई मा भंडारो लगो, जालौन भर से भोले के भक्त प्रसादी पावै पहुंचिन। मंदिर को बढ़िया सिंगार रहो, अउ चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजत रहे। थारी मा आलू की स्वादिष्ट सब्जी, कद्दू की सब्जी, बूंदी, खट्टा-मीठो रायतो अउ हरी मिर्च को चटपटो अचार रहो। पूरियन नरम-मुलायम रहीं, सो भक्तन ने खूब प्रेम से प्रसादी पाई। बाजपेई ने लगाओ हाथ, चौरसिया ने दओ साथ, तब चल पाओ ये पत्तन बालो पात! मोनू गुड़ वाले भी सेवा मा जुटे रहिन, अउ मोहल्ला के छोटे-छोटे मोड़ा-मोड़ी भी बढ़-चढ़ के हाथ बंटावत रहिन। सफाई की व्यवस्था मा नगर पालिका की अगुवाई रही। पत्तल-ठिलिया फेंकन काजे जगह-जगह रोपाय दई गइन। रामू पान वाले बुलाबा लगावत रहिन— “आज पूरियन को डोल है, आइ जाओ भैया!” पुनीत मित्तल जी ने सबई से सफाई बनाए रखै अउ जयकारे लगावत रहै की अपील करी। भक्ति, सेवा अउ बुंदेली अपनापन से सराबोर रहो पुरानी नझाई को ये भंडारो। हर-हर महादेव! बम-बम भोले! 🔱 खबर लिवाए—अखिलेश सोनी अउ किशन सोनी।3
- जनता के बीच पहुंचे निर्दोष सिंह यादव, बोले—क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाना है! कालपी (जालौन) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है। कालपी विधानसभा क्षेत्र 220 में भी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य निर्दोष सिंह यादव लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। कालपी विधानसभा क्षेत्र 220 में चुनावी तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य निर्दोष सिंह यादव ने जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वह लगातार गांवों और कस्बाई इलाकों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और सीधे जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान वह स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार और अन्य जनहित के मुद्दों पर लोगों से चर्चा कर रहे हैं। निर्दोष सिंह यादव का कहना है कि राजनीति केवल चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचने का नाम नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में लगातार साथ खड़े रहना ही सच्ची राजनीति है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया जाए और जनता की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कालपी विधानसभा की जनता उनके लिए सिर्फ मतदाता नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भागीदार है। जनता जो सुझाव और समस्याएं सामने रखेगी, उन्हें प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जनता के नाम संदेश: निर्दोष सिंह यादव ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि कालपी विधानसभा के विकास के लिए जनता की भागीदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और आने वाले समय में भी जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाते रहेंगे। फिलहाल चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही बाकी हो, लेकिन कालपी विधानसभा में सियासी तैयारियां जमीन पर दिखाई देने लगी हैं। अब जनता के बीच बढ़ती यह सक्रियता आने वाले चुनाव में क्या रंग लाती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।4
- कालपी क्षेत्र में गुढ़ा खास में सड़क के किनारे राहगीरों को महिला घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, लगभग 30 वर्षीय रेनू पत्नी रामप्रकाश को सोमवार सुबह दो युवक सड़क किनारे पीट रहे थे। देवकली निवासी परमसुख पुत्र सरजूप्रसाद ने जंगल जाते समय दूर से यह घटना देखी। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को जलधनिया लगे खेत में फेंककर फरार हो गए।1
- कोंच,भदेवरा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान पर अपमान का आरोप, एसडीएम से की शिकायत भदेवरा में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, एसडीएम से शिकायत जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ ग्रामीणों और युवाओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर बाबा साहब का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 15 अगस्त को पंचानन चौराहा कोंच क्षेत्र से युवाओं की तिरंगा बाइक रैली निकली थी। करीब 11:30 बजे शुरू हुई रैली दोपहर ग्राम भदेवरा स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना था। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगा हुआ था। रैली में शामिल लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान भानु जाटव से संपर्क किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चाबी गांव में ही आसपास होने की बात कहते हुए उसे तलाश करने को कहा। इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने गेट पर लगे ताला पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम संपन्न किया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भानु जाटव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उन्होंने फोन पर लोगों को गेट की चाबी गांव में ही होने की जानकारी दी थी। मामले में एसडीएम अभिनव कुमार ने शिकायतकर्ताओं को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।1
- स्लग — नागपंचमी पर लंका मीनार में भव्य मेला और दंगल कालपी कालपी (जालौन)। ऐतिहासिक नगरी कालपी में नागपंचमी का पर्व इस बार भी पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंग के साथ मनाया गया। शहर की प्रसिद्ध लंका मीनार परिसर में भव्य मेले के साथ शानदार दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। लंका मीनार एवं मेले के संचालक विवेक निगम ने मुख्य अतिथियों से फीता कटवाकर मेले का शुभारंभ कराया। मेले के शुभारंभ के साथ ही परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंग गया। नागपंचमी की पारंपरिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित दंगल में स्थानीय सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया। पहलवानों के शानदार दांव-पेंच देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साह बढ़ाया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार मल्होत्रा एवं अरविंद यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कराया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए भारतीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। वहीं लंका मीनार परिसर में लगे मेले में भी खूब रौनक देखने को मिली। बच्चों के लिए लगाए गए झूले, खिलौनों की दुकानें और खान-पान के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने मेले का जमकर आनंद उठाया। दंगल के दौरान एक के बाद एक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा। विजेता पहलवानों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नागपंचमी का यह आयोजन केवल मेला और कुश्ती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने कालपी की समृद्ध परंपरा, संस्कृति, खेल भावना और सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की। सुरक्षा और व्यवस्था के बीच पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।4
- तूमेरा में नल कनेक्शन को लेकर विवाद, महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप कोंच/जालौन। तूमेरा गांव निवासी हैदलपुर बाली पत्नी अमर सिंह कोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के अंगद पुत्र रघुवर पाल पर नमामि गंगे योजना के तहत उसके मकान के सामने नल नहीं लगने देने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विपक्षी कहता है कि चाहे 5-6 लाख रुपये खर्च हो जाएं, लेकिन उसके घर के सामने नल नहीं लगने देगा। साथ ही पट्टे की जमीन पर निस्तार और आवागमन में भी बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर भयभीत करते हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई तथा उसके मकान पर नमामि गंगे योजना का नल लगवाने की मांग की है।1