*महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए निकली बाइक रैली* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन/7054881233 बाँदा।महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण में जनपद बांदा में महिला पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों की बृहद स्कूटी रैली का आयोजन किया गया । जागरुकता रैली को पुलिस लाइऩ बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर महाराणा प्रताप चौराहा, कचहरी चौराहा, बस स्टैण्ड, बाबूलाल चौराहा, महेश्वरीदेवी चौक, बलखण्डीनाका, स्टेशन रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई । जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।जागरुकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सचिवालयों, बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जा रही है ।
*महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए निकली बाइक रैली* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन/7054881233 बाँदा।महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण में जनपद बांदा में महिला पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों की बृहद स्कूटी रैली का आयोजन किया गया । जागरुकता रैली को पुलिस लाइऩ बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर महाराणा प्रताप चौराहा, कचहरी चौराहा, बस स्टैण्ड, बाबूलाल चौराहा, महेश्वरीदेवी चौक, बलखण्डीनाका, स्टेशन रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई । जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं
एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।जागरुकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सचिवालयों, बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जा रही है ।
- #Apkiawajdigital ● PWD की तोड़फोड़ ने खड़े किए गंभीर सवाल: क्या छिन जाएगा जनता से इंसाफ की आवाज़ उठाने का मंच ? ● राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने प्रशासन से माँगा जवाब, प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग। बांदा | 25 मार्च, 2026 जनपद बांदा की पहचान और दशकों से न्याय की गुहार लगाने वालों का एकमात्र सहारा 'अशोक लाट' धरना स्थल आज सवालों के घेरे में है। निर्माण और जीर्णोद्धार के नाम पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा यहाँ की दीवारों और दरवाजों को ढहाए जाने के बाद जनता और सामाजिक संगठनों में हड़कंप मच गया है। इंसाफ सेना ने जताई कड़ी आपत्ति बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने बुधवार को मीडिया जगत को संबोधित करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "अशोक लाट केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि बांदा के लोकतंत्र की आत्मा है। यहाँ बैठकर लाखों पीड़ितों ने शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाई और न्याय पाया है। आज जिस तरह यहाँ तोड़फोड़ की जा रही है, उससे यह आशंका गहरा रही है कि क्या प्रशासन गुपचुप तरीके से इस धरना स्थल को यहाँ से खत्म करना चाहता है ?" प्रशासनिक चुप्पी पर उठाए सवाल श्री नोमानी ने सीधे तौर पर जनपद प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या अशोक लाट का स्वरूप बदलने के बाद भी यह धरना स्थल के रूप में सुरक्षित रहेगा ? उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सवाल है कि आने वाले समय में जनता अपनी आवाज़ कहाँ बुलंद करेगी। प्रमुख मांगें: सार्वजनिक स्पष्टीकरण: जिला प्रशासन तुरंत प्रेस नोट जारी कर यह बताए कि धरना स्थल यथावत रहेगा या नहीं। जनहित सर्वोपरि: निर्माण कार्य की आड़ में जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन न हो। भविष्य की सुरक्षा: धरना स्थल के स्थानांतरण की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवाज़ दबने नहीं देगी इंसाफ सेना विज्ञप्ति के अंत में ए. एस. नोमानी ने स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड इंसाफ सेना जनहित के मुद्दों पर कभी पीछे नहीं हटेगी। यदि प्रशासन ने जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं की, तो इसे लेकर बड़ा जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा ताकि भविष्य में भी बांदा की जनता अपने हक के लिए यहाँ धरने पर बैठ सके।1
- आज दिनांक 25.03.2026 को थाना बबेरू क्षेत्र में एक ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मौके पर यातायात व्यवस्था को तुरंत बहाल कर दिया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह द्वारा वीडियो बाइट जारी कर जानकारी दी गई।3
- *महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए निकली बाइक रैली* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन/7054881233 बाँदा।महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण में जनपद बांदा में महिला पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों की बृहद स्कूटी रैली का आयोजन किया गया । जागरुकता रैली को पुलिस लाइऩ बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर महाराणा प्रताप चौराहा, कचहरी चौराहा, बस स्टैण्ड, बाबूलाल चौराहा, महेश्वरीदेवी चौक, बलखण्डीनाका, स्टेशन रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई । जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।जागरुकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सचिवालयों, बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जा रही है ।2
- बांदा: महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 25 मार्च, 2026 को जनपद बांदा में महिला पुलिसकर्मियों की भव्य स्कूटी रैली आयोजित की गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने हरी झण्डी दिखाकर किया।रैली शहर के प्रमुख चौराहों—महाराणा प्रताप, कचहरी, बाबूलाल, महेश्वरीदेवी चौक, बलखण्डीनाका, बस स्टैण्ड और स्टेशन रोड—से होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।जागरूकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह और भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत अब सभी थाना क्षेत्रों में चौपाल, स्कूल, कॉलेज, ग्राम सचिवालय और बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- इंदिरा गांधी सभागार में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया।1
- Post by आशीष शुक्ला1
- बांदा। जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), खान अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं वाणिज्य कर अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में वर्तमान समय में कुल 27 खनन पट्टा/परमिट संचालित हैं। इनमें तहसील बाँदा में 06, पैलानी में 07, बबेरू में 07, नरैनी में 05 तथा अतर्रा में 02 पट्टे शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि खनन पट्टों पर सतत निगरानी रखी जाए और समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए। उन्होंने खान अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पट्टों का विस्तृत विवरण संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में किसानों की भूमि और खनन क्षेत्रों के मार्ग को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पट्टाधारक एवं किसानों के बीच किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। विवाद की स्थिति में उपजिलाधिकारी समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, असामाजिक तत्वों द्वारा किसानों की आड़ में पट्टाधारकों के उत्पीड़न की शिकायतों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अवैध खनिज परिवहन पर विशेष निगरानी रखने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश से आने वाले ओवरलोड वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में जब्त वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान की कमी का मुद्दा भी सामने आया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में खाली स्थान चिन्हित कर सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके। अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि खनन क्षेत्रों एवं परिवहन मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त जांच चौकियां स्थापित की जाएं।1
- इंदिरा गांधी सभागार में आज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसी जनों ने सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, सुमन शुक्ला सुमित तमाम कांग्रेसियों ने फूलमाला पहनकर उनका सम्मान किया।3