एस. एस. बी की सतर्कता से मानव तस्करी नाकाम: नेपाली नाबालिग का रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार बहराइच, 14 अप्रैल 2026। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी रुपईडीहा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एचटीयू) टीम ने एक नेपाली नाबालिग लड़की को सकुशल रेस्क्यू करते हुए एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कमांडेंट गिरीश चंद पाण्डेय के सतत एवं कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 7 बजे चकिया मोड़ बस स्टैंड (भारतीय सीमा के भीतर करीब 1000 मीटर) पर निगरानी के दौरान एचटीयू टीम ने एक संदिग्ध युवक और एक नाबालिग लड़की को रोककर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद दोनों को बीओपी रुपईडीहा लाकर एचटीयू टीम एवं एनजीओ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गहन पूछताछ की गई, जिसमें दोनों के बयानों में स्पष्ट विरोधाभास पाया गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम पुष्पा खात्री (17 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, कर्णाली प्रदेश, नेपाल बताया और कहा कि वह बिना परिवार को बताए घर से निकली थी। लड़की की मां से संपर्क करने पर उन्होंने युवक को पहचानने से साफ इंकार कर दिया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी युवक दिल्ली बहादुर खड़का (22 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, नेपाल ने स्वीकार किया कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर नेपाल से भारत के गोवा ले जा रहा था। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामला मानव तस्करी का पाया गया। तत्पश्चात एस. एस. बी टीम ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और आरोपी तस्कर को हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई में आरोपी को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पीड़ित लड़की को नेपाल स्थित एनजीओं “शांति पुनर्स्थापना गृह” को नेपाल पुलिस की मौजूदगी में सौंपा गया। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध लगातार सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
एस. एस. बी की सतर्कता से मानव तस्करी नाकाम: नेपाली नाबालिग का रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार बहराइच, 14 अप्रैल 2026। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी रुपईडीहा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एचटीयू) टीम ने एक नेपाली नाबालिग लड़की को सकुशल रेस्क्यू करते हुए एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कमांडेंट गिरीश चंद पाण्डेय के सतत एवं कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 7 बजे चकिया मोड़ बस स्टैंड (भारतीय सीमा के भीतर करीब 1000 मीटर) पर निगरानी के दौरान एचटीयू टीम ने एक संदिग्ध युवक और
एक नाबालिग लड़की को रोककर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद दोनों को बीओपी रुपईडीहा लाकर एचटीयू टीम एवं एनजीओ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गहन पूछताछ की गई, जिसमें दोनों के बयानों में स्पष्ट विरोधाभास पाया गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम पुष्पा खात्री (17 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, कर्णाली प्रदेश, नेपाल बताया और कहा कि वह बिना परिवार को बताए घर से निकली थी। लड़की की मां से संपर्क करने पर उन्होंने युवक को पहचानने से साफ इंकार कर दिया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी युवक दिल्ली बहादुर खड़का
(22 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, नेपाल ने स्वीकार किया कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर नेपाल से भारत के गोवा ले जा रहा था। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामला मानव तस्करी का पाया गया। तत्पश्चात एस. एस. बी टीम ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और आरोपी तस्कर को हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई में आरोपी को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पीड़ित लड़की को नेपाल स्थित एनजीओं “शांति पुनर्स्थापना गृह” को नेपाल पुलिस की मौजूदगी में सौंपा गया। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध लगातार सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
- *अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली, शहर में दिखा उत्साह का माहौल बहराइच, संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली बहराइच नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा दिए गए समानता, शिक्षा और अधिकारों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। हाथों में बैनर और झंडे लिए लोग “जय भीम” के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्साह और जोश से भर गया। #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #babasahebambedkar #bheemraoambedkar1
- बहराइच। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे जिले में उन्हें श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों, माल्यार्पण कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसी क्रम में AIMIM जिला कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फिरोज बागबान, महिला जिला अध्यक्ष खदीजा बेगम, जिला महासचिव हमज़ा खान, सभासद मनीराम भास्कर (वार्ड नंबर 4), जिला सचिव फैज़ान ज़मीर, जिला सचिव इलियास हाशमी, विधानसभा अध्यक्ष मटेरा दिलशाद अहमद, जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 18 अकीब अहमद तथा वार्ड नंबर 38 से प्रत्याशी मोहम्मद सुहैब सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा सामाजिक समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। सुबह से ही जिले भर में लोगों ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया। स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और एक समतामूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।3
- Post by Mithaai Lal guruji2
- Post by MOHD NAIM KHAN1
- बहराइच1
- उत्तर प्रदेश बहराइच महसी ग्राम रायपुर में बजरंग दल की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जिनमें आशीष कुमार मिश्र विश्व हिंदू परिषद महासी सह मंत्री मौजूद रहे1
- रामपुर धोबिया हार (बहराइच)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर धोबिया हार गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी फौजदार रावत (55) पुत्र राम आसरे के घर में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित के अनुसार, घर का दरवाजा बंद था लेकिन ताला नहीं लगा था। इसी का फायदा उठाकर चोर घर के अंदर घुस गए और कमरे में रखे एक छोटे बक्से को उठा ले गए। बताया जा रहा है कि बक्से में करीब 47 हजार रुपये की नगदी के साथ सोने के आभूषण और चांदी के जेवरात रखे हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घटना की जानकारी उस समय हुई जब फौजदार रावत की पत्नी नींद से उठी और घर का सामान बिखरा देखा। परिजनों ने जब आसपास तलाश की तो घर से कुछ दूरी पर खेत में बक्सा पड़ा मिला, जिसका ताला और कुंडी टूटी हुई थी और उसमें रखा सारा सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक चंद्रेश्वर मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है।1
- *अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली, शहर में दिखा उत्साह का माहौल बहराइच, संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली बहराइच नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा दिए गए समानता, शिक्षा और अधिकारों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। हाथों में बैनर और झंडे लिए लोग “जय भीम” के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्साह और जोश से भर गया।1