logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

AIMIM कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि बहराइच। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे जिले में उन्हें श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों, माल्यार्पण कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसी क्रम में AIMIM जिला कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फिरोज बागबान, महिला जिला अध्यक्ष खदीजा बेगम, जिला महासचिव हमज़ा खान, सभासद मनीराम भास्कर (वार्ड नंबर 4), जिला सचिव फैज़ान ज़मीर, जिला सचिव इलियास हाशमी, विधानसभा अध्यक्ष मटेरा दिलशाद अहमद, जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 18 अकीब अहमद तथा वार्ड नंबर 38 से प्रत्याशी मोहम्मद सुहैब सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा सामाजिक समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। सुबह से ही जिले भर में लोगों ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया। स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और एक समतामूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

5 hrs ago
user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
Voice of people Nanpara, Bahraich•
5 hrs ago

AIMIM कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि बहराइच। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे जिले में उन्हें श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों, माल्यार्पण कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसी क्रम में AIMIM जिला कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फिरोज बागबान, महिला जिला अध्यक्ष खदीजा बेगम, जिला महासचिव हमज़ा खान, सभासद मनीराम

भास्कर (वार्ड नंबर 4), जिला सचिव फैज़ान ज़मीर, जिला सचिव इलियास हाशमी, विधानसभा अध्यक्ष मटेरा दिलशाद अहमद, जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 18 अकीब अहमद तथा वार्ड नंबर 38 से प्रत्याशी मोहम्मद सुहैब सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा सामाजिक समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। सुबह से ही जिले भर में लोगों ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर

5e2543f1-756d-4ff2-b87b-efd24562fc1c

पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया। स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और एक समतामूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

More news from Bahraich and nearby areas
  • शाहजहांपुर दिनांक 12 अप्रैल 2026 को काठ, जनपद शाहजहांपुर में ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच द्वारा एक भव्य जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम बंजारा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहेड़ी विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अताउर रहमान रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज और राष्ट्रहित के लिए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों को सही ढंग से समझ सकता है। सम्मेलन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने, एकता बनाए रखने और नई पीढ़ी को शिक्षा की ओर प्रेरित करने पर बल दिया। कार्यक्रम के आयोजक एवं राष्ट्रीय सलाहकार तसव्वर अली ने उपस्थित सभी अतिथियों और समाज के लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम अहमद रजा ने सभी आगंतुकों पर पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस अवसर पर संगठन में नए सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कोर कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल कवी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मंच पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेहदी हसन, संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव रिशाल तबरेजी, राष्ट्रीय सचिव मास्टर अतहर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अब्दुल गनी, प्रदेश उपाध्यक्ष रब्बुल हसन, फाउंडर मेंबर बाजू अली, नाजिर अली, प्रचार-प्रसार मंत्री सलमान अली, असलम मुरादाबादी, असगर अली, मोहम्मद अय्यूब, इस्माइल, इरशाद, नोएडा मंडल प्रभारी बबलू हकीम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा सभासद काठ, चीनी भाई, शाकिर अली, सदर वली मोहम्मद, अरफात, नवाबगंज से एमपी, रजी मोहम्मद, हाफिज इरशाद, मोहम्मद आफाक, बबलू मस्तान, सलमान शमशाबाद, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कदीम, दिल्ली प्रदेश महासचिव नियामुद्दीन, फजरूद्दीन, मोहम्मद उस्मान, मुराद अली, डॉ. वसीम, मुनशफ, मेहंदी हसन बरेड़ा, मोहम्मद अतीक, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर मोहम्मद आशिक सहित समाज के कई जिम्मेदार पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संगठन को मजबूत बनाना रहा।
    4
    शाहजहांपुर दिनांक 12 अप्रैल 2026 को काठ, जनपद शाहजहांपुर में ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच द्वारा एक भव्य जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम बंजारा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहेड़ी विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अताउर रहमान रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज और राष्ट्रहित के लिए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों को सही ढंग से समझ सकता है।
सम्मेलन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने, एकता बनाए रखने और नई पीढ़ी को शिक्षा की ओर प्रेरित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं राष्ट्रीय सलाहकार तसव्वर अली ने उपस्थित सभी अतिथियों और समाज के लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम अहमद रजा ने सभी आगंतुकों पर पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस अवसर पर संगठन में नए सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
कोर कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल कवी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
मंच पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेहदी हसन, संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव रिशाल तबरेजी, राष्ट्रीय सचिव मास्टर अतहर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अब्दुल गनी, प्रदेश उपाध्यक्ष रब्बुल हसन, फाउंडर मेंबर बाजू अली, नाजिर अली, प्रचार-प्रसार मंत्री सलमान अली, असलम मुरादाबादी, असगर अली, मोहम्मद अय्यूब, इस्माइल, इरशाद, नोएडा मंडल प्रभारी बबलू हकीम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा सभासद काठ, चीनी भाई, शाकिर अली, सदर वली मोहम्मद, अरफात, नवाबगंज से एमपी, रजी मोहम्मद, हाफिज इरशाद, मोहम्मद आफाक, बबलू मस्तान, सलमान शमशाबाद, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कदीम, दिल्ली प्रदेश महासचिव नियामुद्दीन, फजरूद्दीन, मोहम्मद उस्मान, मुराद अली, डॉ. वसीम, मुनशफ, मेहंदी हसन बरेड़ा, मोहम्मद अतीक, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर मोहम्मद आशिक सहित समाज के कई जिम्मेदार पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संगठन को मजबूत बनाना रहा।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बहराइच महसी ग्राम रायपुर में बजरंग दल की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जिनमें बजरंग दल के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने बताया की गौशाला का हालत अभी तक सही चल रहा है
    1
    उत्तर प्रदेश बहराइच महसी ग्राम रायपुर में बजरंग दल की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया  जिनमें बजरंग दल के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने बताया  की गौशाला का हालत अभी तक सही चल रहा है
    user_आलोक कुमार मिश्रा
    आलोक कुमार मिश्रा
    Local News Reporter महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by आशीष मिश्र बहराइच
    1
    Post by आशीष मिश्र बहराइच
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Salim Ansari
    1
    Post by Salim Ansari
    user_Salim Ansari
    Salim Ansari
    मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • झुकना नहीं सीखा
    1
    झुकना नहीं सीखा
    user_RN Tiwari
    RN Tiwari
    मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सम्राट मीटर को लेकर लोगों में भ्रम, बिना उपभोक्ता की सहमति के नहीं लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर - अधीक्षण अभियंता विद्युत बहराइच। उत्तर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों से स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं बहराइच ज़िले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में फैले भ्रम को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. रामयश यादव ने बताया की स्मार्ट मीटर को लोगों के मन में फैले भ्रम को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा की उपभोक्ता यदि चाहें तो स्मार्ट मीटर को क्रॉस चेक कर सकते हैं जिसमें वह अपने परिसर में पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगा सकते हैं और दोनों मीटर की रीडिंग टैली कर सकते हैं।
    1
    सम्राट मीटर को लेकर लोगों में भ्रम, बिना उपभोक्ता की सहमति के नहीं लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर - अधीक्षण अभियंता विद्युत 
बहराइच। उत्तर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों से स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं बहराइच ज़िले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में फैले भ्रम को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. रामयश यादव ने बताया की स्मार्ट मीटर को लोगों के मन में फैले भ्रम को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा की उपभोक्ता यदि चाहें तो स्मार्ट मीटर को क्रॉस चेक कर सकते हैं जिसमें वह अपने परिसर में पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगा सकते हैं और दोनों मीटर की रीडिंग टैली कर सकते हैं।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहराइच, 14 अप्रैल 2026। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी रुपईडीहा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एचटीयू) टीम ने एक नेपाली नाबालिग लड़की को सकुशल रेस्क्यू करते हुए एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कमांडेंट गिरीश चंद पाण्डेय के सतत एवं कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 7 बजे चकिया मोड़ बस स्टैंड (भारतीय सीमा के भीतर करीब 1000 मीटर) पर निगरानी के दौरान एचटीयू टीम ने एक संदिग्ध युवक और एक नाबालिग लड़की को रोककर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद दोनों को बीओपी रुपईडीहा लाकर एचटीयू टीम एवं एनजीओ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गहन पूछताछ की गई, जिसमें दोनों के बयानों में स्पष्ट विरोधाभास पाया गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम पुष्पा खात्री (17 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, कर्णाली प्रदेश, नेपाल बताया और कहा कि वह बिना परिवार को बताए घर से निकली थी। लड़की की मां से संपर्क करने पर उन्होंने युवक को पहचानने से साफ इंकार कर दिया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी युवक दिल्ली बहादुर खड़का (22 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, नेपाल ने स्वीकार किया कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर नेपाल से भारत के गोवा ले जा रहा था। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामला मानव तस्करी का पाया गया। तत्पश्चात एस. एस. बी टीम ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और आरोपी तस्कर को हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई में आरोपी को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पीड़ित लड़की को नेपाल स्थित एनजीओं “शांति पुनर्स्थापना गृह” को नेपाल पुलिस की मौजूदगी में सौंपा गया। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध लगातार सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
    3
    बहराइच, 14 अप्रैल 2026। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी रुपईडीहा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एचटीयू) टीम ने एक नेपाली नाबालिग लड़की को सकुशल रेस्क्यू करते हुए एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई कमांडेंट गिरीश चंद पाण्डेय के सतत एवं कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 7 बजे चकिया मोड़ बस स्टैंड (भारतीय सीमा के भीतर करीब 1000 मीटर) पर निगरानी के दौरान एचटीयू टीम ने एक संदिग्ध युवक और एक नाबालिग लड़की को रोककर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद दोनों को बीओपी रुपईडीहा लाकर एचटीयू टीम एवं एनजीओ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गहन पूछताछ की गई, जिसमें दोनों के बयानों में स्पष्ट विरोधाभास पाया गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम पुष्पा खात्री (17 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, कर्णाली प्रदेश, नेपाल बताया और कहा कि वह बिना परिवार को बताए घर से निकली थी।
लड़की की मां से संपर्क करने पर उन्होंने युवक को पहचानने से साफ इंकार कर दिया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी युवक दिल्ली बहादुर खड़का (22 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, नेपाल ने स्वीकार किया कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर नेपाल से भारत के गोवा ले जा रहा था।
उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामला मानव तस्करी का पाया गया। तत्पश्चात एस. एस. बी टीम ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और आरोपी तस्कर को हिरासत में ले लिया।
आगे की कार्रवाई में आरोपी को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पीड़ित लड़की को नेपाल स्थित एनजीओं “शांति पुनर्स्थापना गृह” को नेपाल पुलिस की मौजूदगी में सौंपा गया।
सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध लगातार सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    5 hrs ago
  • चौकसाहार में मंदिर विवाद को लेकर चौकसाहार के भाइयों से बात हुई बजरंग दल सभी भाइयों के साथ है और सभी भाइयों के प्रयास से मंदिर वही पर बनेगी ऐसे बजरंग दल ने ठाना है जय श्री राम
    1
    चौकसाहार में मंदिर विवाद को लेकर चौकसाहार के भाइयों से बात हुई बजरंग दल सभी भाइयों के साथ है और सभी भाइयों के प्रयास से मंदिर वही पर बनेगी ऐसे बजरंग दल ने ठाना है जय श्री राम
    user_आलोक कुमार मिश्रा
    आलोक कुमार मिश्रा
    Local News Reporter महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुजुर्ग का कहना है की हमारा पैसा वापस दे, या फिर का काम करा दे संवाददाता आशीष मिश्र का कहना है , कि अच्छे काम करने से अच्छे , दुश्मन बनते है , गांव में किसी से दुश्मनी न हो इसलिए उनकी मदद करने में एक बार सोचना पड़ रहा है , लेकिन जितना हो सके उतना मदद पत्रकार आशीष मिश्र करने , बहराइच से संवाददाता आशीष कुमार मिश्र की रिपोर्ट
    1
    बुजुर्ग का कहना है की हमारा पैसा वापस दे, या फिर का काम करा दे  
संवाददाता आशीष मिश्र का कहना है , कि अच्छे काम करने से अच्छे , दुश्मन बनते है , गांव में किसी से दुश्मनी न हो इसलिए उनकी मदद करने में एक बार सोचना पड़ रहा है , लेकिन जितना हो सके उतना मदद पत्रकार आशीष मिश्र करने , बहराइच से संवाददाता आशीष कुमार मिश्र की रिपोर्ट
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.