गंगापुर चौकी क्षेत्र में फल-फूल रहा जुए का कारोबार, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल वाराणसी। गंगापुर चौकी क्षेत्र में एक बार फिर अवैध जुए के संचालन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र के कई स्थानों पर देर शाम से लेकर रात तक जुए के फड़ सज रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं।* *सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले केसरीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई थी। इसके बावजूद गंगापुर चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कथित रूप से जुए का खेल दोबारा शुरू हो गया है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवाओं में जुए की लत और अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं।* *ग्रामीणों का कहना है कि जुए के कारण कई परिवारों की जमा-पूंजी बर्बाद हो रही है। मेहनत की कमाई कुछ ही घंटों में हार जाने से घरों में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद अपेक्षित सख्ती दिखाई नहीं दे रही है।*
गंगापुर चौकी क्षेत्र में फल-फूल रहा जुए का कारोबार, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल वाराणसी। गंगापुर चौकी क्षेत्र में एक बार फिर अवैध जुए के संचालन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र के कई स्थानों पर देर शाम से लेकर रात तक जुए के फड़ सज रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं।* *सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले केसरीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई थी। इसके बावजूद गंगापुर चौकी क्षेत्र के
विभिन्न स्थानों पर कथित रूप से जुए का खेल दोबारा शुरू हो गया है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवाओं में जुए की लत और अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं।* *ग्रामीणों का कहना है कि जुए के कारण कई परिवारों की जमा-पूंजी बर्बाद हो रही है। मेहनत की कमाई कुछ ही घंटों में हार जाने से घरों में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद अपेक्षित सख्ती दिखाई नहीं दे रही है।*
- गंगापुर चौकी क्षेत्र में फल-फूल रहा जुए का कारोबार, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल वाराणसी। गंगापुर चौकी क्षेत्र में एक बार फिर अवैध जुए के संचालन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र के कई स्थानों पर देर शाम से लेकर रात तक जुए के फड़ सज रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं।* *सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले केसरीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई थी। इसके बावजूद गंगापुर चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कथित रूप से जुए का खेल दोबारा शुरू हो गया है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवाओं में जुए की लत और अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं।* *ग्रामीणों का कहना है कि जुए के कारण कई परिवारों की जमा-पूंजी बर्बाद हो रही है। मेहनत की कमाई कुछ ही घंटों में हार जाने से घरों में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद अपेक्षित सख्ती दिखाई नहीं दे रही है।*2
- कलम की धार से | अयोध्या "हरित अयोध्या की ओर एक कदम" संजीवनी उपवन व जानकी जलाशय की ओर पलिया शाहबदी में मियावाकी पद्धति से बनेगा संजीवनी उपवन, जानकी जलाशय का भी होगा विकास अयोध्या। रामनगरी अब सिर्फ आस्था से ही नहीं, हरियाली से भी पहचानी जाएगी। नगर निगम अयोध्या और आईपीएल संस्था के संयुक्त प्रयास से पलिया शाहबदी क्षेत्र में सीएसआर फंड से एक बड़ी पर्यावरणीय परियोजना शुरू हुई है। क्या है परियोजना मियावाकी पद्धति पर आधारित "संजीवनी उपवन" और "जानकी जलाशय" का विकास किया जाएगा। मंगलवार को भूमिपूजन के साथ ही इसका शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर विशिष्ट अतिथि - राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी रहे। क्या कहा मंच से कौशल किशोर जी ने कहा: "रामनगरी को अधिक हरित और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने की दिशा में यह उपवन एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रकृति संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।" महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा: "नगर निगम लगातार हरित आवरण बढ़ाने के लिए छोटे-बड़े उपवन विकसित कर रहा है। मियावाकी पद्धति से बनने वाला यह उपवन कम स्थान में घना, जैव विविधता से भरपूर होगा। जानकी जलाशय वर्षा जल संरक्षण और भूजल संवर्धन में अहम भूमिका निभाएगा।" राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कहा कि जानकी जलाशय जल संरक्षण का प्रेरणादायी मॉडल बनेगा। 2 साल में होगा पूरा आईपीएल संस्था से पवन पांडे ने बताया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लगभग दो वर्षों में विकसित किया जाएगा। भूमिपूजन के साथ ही कार्य शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य है निर्धारित समय में इसे पूरा करना। कलम की धार मियावाकी मतलब - कम जगह, ज्यादा पेड़, ज्यादा ऑक्सीजन। संजीवनी उपवन नाम ही बता रहा है - ये उपवन शहर को नई सांस देगा। कंक्रीट के जंगल के बीच जब हरियाली का जंगल उगेगा, तो गर्मी भी कम होगी, पक्षी भी आएंगे और भूजल भी बचेगा। जानकी जलाशय सिर्फ पानी का तालाब नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का स्रोत बनेगा। सराहनीय पहल। अब जरूरत है इसे जन आंदोलन बनाने की। पेड़ लगाएं, बचाएं और संभालें। हरित अयोध्या - स्वच्छ अयोध्या3
- वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, मणिकार्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रसिद्ध वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का सोमवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित पूरे सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मराज चौबे अपने सरल स्वभाव, वेदांत के गहन ज्ञान और समाज सेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने वर्षों तक गांव के विकास, शिक्षा के प्रसार और धार्मिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूर-दूर से लोग उनसे धर्म एवं अध्यात्म से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन लेने पहुंचते थे। निधन की सूचना मिलते ही थानारामपुर गांव में शोक सभा आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा मणिकार्णिका घाट पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र श्रीकांत चौबे ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर छोटे पुत्र पंकज चौबे, पौत्र प्रीतेश त्रिपाठी, मधुर चौबे, विकास शुक्ला, नवल चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिष्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने धर्मराज चौबे के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी विद्वता, सेवा भावना और सामाजिक योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।1
- सावन के पहले सोमवार को कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में कांवरियों ने चढ़ाया जल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी सावन माह के पहले सोमवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी दूर-दराज से आए कांवरियों ने गंगाजल लेकर मंदिर में जलाभिषेक किया और बोल बम हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा भक्तों की लगी रही कतार सुबह से ही मंदिर परिसर में कांवरियों का तांता लगा रहा श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल और गंगाजल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और युवाओं ने भी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया चौबेपुर पुलिस रही मुस्तैद भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए चौबेपुर पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग और ड्यूटी लगाई थी सावन के पहले सोमवार पर कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।1
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी ने कहा- किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई...1
- गंगा कटान को लेकर कोनिया पहुंचे एसडीएम, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण, गंगा कटान को लेकर कोनिया पहुंचे एसडीएम, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण,1
- कलम की तेज धार से | अयोध्या "जनसुनवाई: आधी हां, आधी ना" 16 शिकायतें आईं, 8 का मौके पर निस्तारण - बाकी का क्या? अयोध्या। नगर निगम में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन हुआ। कुर्सी पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और साथ में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार। फाइलें आईं, शिकायतें आईं, और कैमरे भी। कुल 16 शिकायतें पहुंचीं नागरिकों की। आंकड़ा सुनिए - आधी यानी 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी 8 के लिए "शीघ्र समाधान" का भरोसा और अधिकारियों को "आवश्यक निर्देश"। मच्छर बना एजेंडा नंबर 1 बरसात का मौसम है। महापौर जी ने सबसे पहले जलभराव और मच्छरों पर निशाना साधा। निर्देश दिया कि जलभराव वाले स्थानों पर प्राथमिकता से एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव हो। ताकि मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप न बढ़े और जनता को परेशानी न हो। नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों को लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का पाठ पढ़ाया। किन मुद्दों पर हुई बात जनसुनवाई में उठे मुद्दे वही पुराने - सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जलभराव, पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन की खुदाई और अन्य नागरिक सुविधाएं। मौके पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, सुमित कुमार सहित निगम के तमाम विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। फोटो खिंची, फाइलें सरकीं। कलम की तेज धार से कटाक्ष जनसुनवाई शब्द सुनते ही लगता है - वाह, लोकतंत्र जिंदा है। 16 में से 8 का निस्तारण... 50% का स्कोर। पास तो हो गए, पर टॉपर कब बनेंगे? हर हफ्ते यही राग - "जलभराव पर छिड़काव होगा", "शिकायतें समय से निपटेंगी"। नाली तब भी टूटी थी, आज भी टूटी है। सड़क पर गड्ढा तब भी था, आज भी है। मच्छर मारने की दवा का छिड़काव जरूरी है, पर उससे पहले जलभराव की जड़ पर वार हो तो कैसा रहे? जनता शिकायत लेकर आती है उम्मीद से। उम्मीद है अगली जनसुनवाई में आंकड़ा 16 में से 16 होगा। तभी "जनसुनवाई संभव" का बैनर सार्थक लगेगा। सुनवाई हुई, अब कार्रवाई भी दिखनी चाहिए। -3
- रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी। भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है। रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।1
- हरसिंहपुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर की डूबने से मृत्यु हो जाने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त दिनांक 04.08.2026 की शाम को थाना चील्ह के पुलिस चौकी चेतगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरसिंहपुर में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क व पुल के बगल में कच्ची सड़क के किनारे खोदे गये गड्ढे में बारिश के पानी इकट्ठा होने से गांव के 02 बच्चों 1.सत्यम पुत्र कड़ेदिन उम्र करीब-07 वर्ष व 2.किशन पुत्र सुरेश उर्फ कालिया उम्र करीब-06 वर्ष निवासीगण हरसिंहपुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर की डूबने से मृत्यु हो जाने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त हुई । सूचना पर थाना चील्ह पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीण एवं परिवार जनों को समझा बुझाकर मृत दोनों बालकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया तथा नियमानुसार अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।1