Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान कसियाडीह मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल से 40 लीटर शराब बरामद की है। मामले में अरविंद चौधरी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Prem Kr. Mishra
गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान कसियाडीह मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल से 40 लीटर शराब बरामद की है। मामले में अरविंद चौधरी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- गुरुआ में बिहार पुलिस सप्ताह के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। गुरुआ थाना परिसर से निकली प्रभात फेरी भवानी स्थान बस स्टैंड होते हुए पुनः थाना पहुंचकर संपन्न हुई। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने नशामुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि नशा समाज और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने लोगों से होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। मौके पर थाना के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- नल-जल योजना बना खेत सिंचाई योजना! बोधगया में सरकारी पानी से हो रही पटवन, जिम्मेदार मौन1
- रफीगंज पुलिस ने बारात में आये एक व्यक्ति को शराब के नशे में बड़गांव गांव से गिरफ्तार किया। इस सम्बंध थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी विकास कुमार को नशे की हालत में हिरासत में थाना लाया गया जांच में अल्कोहल सेवन की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर औरंगाबाद न्यायालय भेज दिया गया है।1
- Post by जन सेवक1
- #बिहार के निकम्मी सरकार #NitishKumar #Co_operative मंत्री #Dr_Pramod_Kumar से पूछता हैं,बिहार के किसान(MSP) दर पर #बिहार के #सहकारिता_विभाग किसानो की फसल कहाॅ खरीद रहीं हैं ? और किस पंचायत के सहकारिता विभाग खरीदारी कर रहीं हैं? जब किसानो को (MSP) दर मिल ही नहीं रहा हैं,तो (MSP) का ढिंढोरा क्यु पीटा जा रहा है। 🎋किसानो की अधिकार #सरकार #अधिकारियों और #पैक्स दिन दहाड़े लूट रहीं हैं, इसका जिम्मेवार कौन हैं? 🗞️ आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें और #औरंगाबाद #जिलाधिकारी DM Aurangabad के #Facebook पोस्ट पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का ढिंढोरा सोभा नहीं देता। #जिलाधिकारी #औरंगाबाद बता दे कि जिले के किसानो को (MSP) दर पर धान की खरीदारी किसानों के कि गई हो? 🌾 धान अधिप्राप्ति की अवधि बढ़ी अच्छा खबर है?परंतु उसे कहीं किसानो को (MSP)दर नहीं मिलना बुरी खबर हैं.. अब 28 फरवरी के बजाय 31 मार्च 2026 तक होगी धान की खरीदारी क्या सरकारी तय (MSP) दर पर भुगतान किसानो को किया जाएगा? खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत लिए गए इस निर्णय से किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के बाद भुगतान तय समय पर मिलेगा? #jansuraaj #Aurangabad #Bihar #धान_खरीद #MSP #किसान_हत #CooperativeDepartment #Gov_of_Bihar_Information Er Anand Singh1
- वज़ीरगंज विधायक बीरेंद्र सिंह ने सदन मे उठाया स्टेडियम का मुद्दा1
- झारखंड के चतरा में विमान हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार को लगभग 11 बजे चतरा पहुँचे हैं। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल पहुँचकर घटना की जानकारी ली है। मंत्री ने कहा कि चतरा जिले के सिमरिया के समीप एक चार्टर एयर एम्बुलेंस/लाइट एयरक्राफ्ट का दुर्भाग्यपूर्ण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें कुल 7 लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी की दर्दनाक मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू एंड रिकवरी ऑपरेशन चलाया गया। पीड़ितों को चतरा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला एविएशन सेफ्टी कंप्लायंस, स्टैंडर्ड फ्लाइट ऑपरेशन प्रोसीजर (SOP) और एयरवर्थिनेस सर्टिफिकेशन से जुड़ा प्रतीत होता है। विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुँच रही है।1
- गया जिले के गुरुआ थाना परिसर में होली को लेकर थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। प्रशासन ने होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। आदेश उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।1