#बिहार के निकम्मी सरकार #NitishKumar #Co_operative मंत्री #Dr_Pramod_Kumar से पूछता हैं,बिहार के किसान(MSP) दर पर #बिहार के #सहकारिता_विभाग किसानो की फसल कहाॅ खरीद रहीं हैं ? और किस पंचायत के सहकारिता विभाग खरीदारी कर रहीं हैं? जब किसानो को (MSP) दर मिल ही नहीं रहा हैं,तो (MSP) का ढिंढोरा क्यु पीटा जा रहा है। 🎋किसानो की अधिकार #सरकार #अधिकारियों और #पैक्स दिन दहाड़े लूट रहीं हैं, इसका जिम्मेवार कौन हैं? 🗞️ आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें और #औरंगाबाद #जिलाधिकारी DM Aurangabad के #Facebook पोस्ट पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का ढिंढोरा सोभा नहीं देता। #जिलाधिकारी #औरंगाबाद बता दे कि जिले के किसानो को (MSP) दर पर धान की खरीदारी किसानों के कि गई हो? 🌾 धान अधिप्राप्ति की अवधि बढ़ी अच्छा खबर है?परंतु उसे कहीं किसानो को (MSP)दर नहीं मिलना बुरी खबर हैं.. अब 28 फरवरी के बजाय 31 मार्च 2026 तक होगी धान की खरीदारी क्या सरकारी तय (MSP) दर पर भुगतान किसानो को किया जाएगा? खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत लिए गए इस निर्णय से किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के बाद भुगतान तय समय पर मिलेगा? #jansuraaj #Aurangabad #Bihar #धान_खरीद #MSP #किसान_हत #CooperativeDepartment #Gov_of_Bihar_Information Er Anand Singh
#बिहार के निकम्मी सरकार #NitishKumar #Co_operative मंत्री #Dr_Pramod_Kumar से पूछता हैं,बिहार के किसान(MSP) दर पर #बिहार के #सहकारिता_विभाग किसानो की फसल कहाॅ खरीद रहीं हैं ? और किस पंचायत के सहकारिता विभाग खरीदारी कर रहीं हैं? जब किसानो को (MSP) दर मिल ही नहीं रहा हैं,तो (MSP) का ढिंढोरा क्यु पीटा जा रहा है। 🎋किसानो की अधिकार #सरकार #अधिकारियों और #पैक्स दिन दहाड़े लूट रहीं हैं, इसका जिम्मेवार कौन हैं? 🗞️ आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें और #औरंगाबाद #जिलाधिकारी DM Aurangabad के #Facebook पोस्ट पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का ढिंढोरा सोभा नहीं देता। #जिलाधिकारी #औरंगाबाद बता दे कि जिले के किसानो को (MSP) दर पर धान की खरीदारी किसानों के कि गई हो? 🌾 धान अधिप्राप्ति की अवधि बढ़ी अच्छा खबर है?परंतु उसे कहीं किसानो को (MSP)दर नहीं मिलना बुरी खबर हैं.. अब 28 फरवरी के बजाय 31 मार्च 2026 तक होगी धान की खरीदारी क्या सरकारी तय (MSP) दर पर भुगतान किसानो को किया जाएगा? खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत लिए गए इस निर्णय से किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के बाद भुगतान तय समय पर मिलेगा? #jansuraaj #Aurangabad #Bihar #धान_खरीद #MSP #किसान_हत #CooperativeDepartment #Gov_of_Bihar_Information Er Anand Singh
- रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैमिली प्लानिंग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तर के कई अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, जीविका से संतोष कुमार तथा बाल विकास परियोजना से महिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत दंपति पखवाड़ा 23 फरवरी से 5 मार्च तक तथा परिवार नियोजन पखवाड़ा 6 मार्च से 20 मार्च तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, पिरामल संस्था से जितेंद्र कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।1
- गया जिले के गुरुआ थाना परिसर में होली को लेकर थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। प्रशासन ने होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। आदेश उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।1
- मानवता की सेवा में निकली एक उड़ान सोमवार की शाम काल बन गई। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में किसी मरीज की जान बचाने के उद्देश्य से उड़ान भरने वाले दो जांबाज पायलट, चिकित्साकर्मी, मरीज और उसके परिजनों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा न केवल पीड़ित परिवारों, बल्कि पूरे राज्य के लिए गहरे शोक और पीड़ा का कारण बन गया है। सोमवार की शाम करीब सात बजे एयर एंबुलेंस ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान रेड बर्ड कंपनी का सी-90 एयरक्राफ्ट बताया जा रहा है, जिसे लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार के नाम से आरक्षित किया गया था। उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क टूट गया। इसके बाद हवाई अड्डे और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। लगातार संपर्क साधने की कोशिशें की गईं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद चतरा जिले के सिमरिया इलाके में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल आठ लोग सवार थे। इनमें कैप्टन विवेक और सह-पायलट कैप्टन समरजीत के अलावा चिकित्सक डॉ विकास कुमार गुप्ता, नर्स अर्चना देवी, मरीज संजय कुमार तथा उनके परिजन ध्रुव कुमार, विकास गुप्ता और सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, वहीं घटनास्थल पर पहुंची टीमों ने स्थिति का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार की हालत गंभीर थी। वह 65 प्रतिशत तक झुलसे हुए थे और लातेहार के चंदवा स्थित देवकमल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल के संचालक और वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ अनंत सिन्हा ने बताया कि संजय कुमार को 16 फरवरी को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने उन्हें दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया, जिसके तहत सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एयर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल से रवाना किया गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले डॉ विकास कुमार गुप्ता रांची सदर अस्पताल में एनेस्थेटिक के पद पर कार्यरत थे और स्थायी चिकित्सक थे। वे अपने कर्तव्य का पालन करते हुए एक मरीज की जान बचाने के मिशन पर थे, लेकिन दुर्भाग्यवश स्वयं इस हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं और उनका एक दो वर्षीय पुत्र है। डॉ विकास के असमय निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड एनेस्थीसिया सर्विस एसोसिएशन के सचिव डॉ विमलेश कुमार सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सेवा और कर्तव्य के रास्ते पर चलने वाले कई बार अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। जिंदगी बचाने के लिए उड़ान भरने वाले लोग खुद मौत के आगोश में समा गए—यह त्रासदी हर किसी की आंखें नम करने के लिए काफी है1
- हसपुरा, औरंगाबाद, हसपुरा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- कपड़ा फैक्ट्री के नाम पर बिहारी मजदूरों को अवैध पटाखा फैक्ट्री की आग में झोंका गया। परिजनों से मिलने के बाद सुनिए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का बयान!!1
- रफीगंज शहर में लगातार लग रही भीड़भाड़ की समस्याओं से निजात पाने को लेकर मंगलवार के दोपहर करीब 1:00 बजे नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया गया। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मैमुन निशा, एस आई निरंजन सिंह, एस आई पप्पू पासवान, एस आई सुधांशु कुमार अपने दलबल के साथ सड़क पर उतरे। अतिक्रमण मुक्त अभियान रफीगंज थाना के गेट के समीप से चलाया गया जो बड़ी दुर्गा देवी स्थान, शिवगंज कासमा बस स्टैंड, मुख्य बाजार सहित अन्य जगहों पर चलाया गया। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मैमुन निशा ने बताई की आए दिन सड़क पर लग रही जाम की समस्याओं को निजात पाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। वही अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाए जाने के दौरान कई दुकानदार स्वयं सड़क से अपना सामान उठा लिए वहीं कई दुकानदारों को पुलिस की सहयोग से एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया।1
- गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान कसियाडीह मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल से 40 लीटर शराब बरामद की है। मामले में अरविंद चौधरी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजंग पंचायत अंतर्गत बिलासपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का त्वरित समाधान किया गया। युवा कांग्रेस नेता मोतीलाल पासवान ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से गांव में बोरबोल कराकर बोरिंग की व्यवस्था करवाई। गौरतलब है कि हुमाजंग पंचायत के मुखिया सावित्री देवी के समक्ष बिलासपुर गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा गुहार लगाई गई थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुखिया प्रतिनिधि सह युवा कांग्रेस नेता मोतीलाल पासवान ने ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। आश्वासन के महज 24 घंटे के भीतर ही बिलासपुर गांव में निजी खर्च से बोरबोल कराकर बोरिंग करवाई गई, जिससे गांव के लोगों को राहत मिली। बोरिंग शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मोतीलाल पासवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिली है और पेयजल की समस्या से निजात मिली है।1