आंवला-बदायूं मार्ग पर गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल बरेली। आंवला-बदायूं मार्ग पर ग्राम सिकरौड़ा भट्टे के पास गौवंशीय पशु के वध की सूचना पर पहुंची आंवला पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो आरोपी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक सफारी गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम आसपुर निवासी श्री गणेशन गिरि की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गौवंशीय पशु का वध करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कन्नागांव के जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध सफारी गाड़ी को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैदर अली निवासी मियां कॉलोनी, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद और शाहखुर्श निवासी ग्राम दारापुर, थाना असमोली, जनपद संभल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौवंशीय पशु का वध करने और मांस को गाड़ी में भरकर दूसरे शहरों में बेचने की तैयारी करने की बात स्वीकार की। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी संदीप कुमार और सुमित कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 520/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आंवला-बदायूं मार्ग पर गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल बरेली। आंवला-बदायूं मार्ग पर ग्राम सिकरौड़ा भट्टे के पास गौवंशीय पशु के वध की सूचना पर पहुंची आंवला पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो आरोपी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक सफारी गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम आसपुर निवासी श्री गणेशन गिरि की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गौवंशीय पशु का वध करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कन्नागांव के जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध सफारी गाड़ी को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैदर अली निवासी मियां कॉलोनी, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद और शाहखुर्श निवासी ग्राम दारापुर, थाना असमोली, जनपद संभल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौवंशीय पशु का वध करने और मांस को गाड़ी में भरकर दूसरे शहरों में बेचने की तैयारी करने की बात स्वीकार की। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी संदीप कुमार और सुमित कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 520/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- आंवला-बदायूं मार्ग पर गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल बरेली। आंवला-बदायूं मार्ग पर ग्राम सिकरौड़ा भट्टे के पास गौवंशीय पशु के वध की सूचना पर पहुंची आंवला पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो आरोपी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक सफारी गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम आसपुर निवासी श्री गणेशन गिरि की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गौवंशीय पशु का वध करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कन्नागांव के जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध सफारी गाड़ी को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैदर अली निवासी मियां कॉलोनी, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद और शाहखुर्श निवासी ग्राम दारापुर, थाना असमोली, जनपद संभल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौवंशीय पशु का वध करने और मांस को गाड़ी में भरकर दूसरे शहरों में बेचने की तैयारी करने की बात स्वीकार की। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी संदीप कुमार और सुमित कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 520/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Bareilly Uttar Pradesh se Badi khabar/ narayrd Seva sansthan ka mhasevr/ Bareilly sevar/ ilaaj se jarurat mando Ko iska fayda milega/ sansthan ka mhasevr/ Bareilly 11 October Ko mhasevr/ Pilibhit bypass road Bareilly/ Bareilly Uttar Pradesh se Badi khabar/ narayrd Seva sansthan ka mhasevr/ Bareilly sevar/ ilaaj se jarurat mando Ko iska fayda milega/ sansthan ka mhasevr/ Bareilly 11 October Ko mhasevr/ Pilibhit bypass road Bareilly/1
- बदायूँ: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का प्रदर्शन, अवैध कब्जे के खिलाफ सौंपा ज्ञापन बदायूँ: 9 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास गृह पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नई सराय क्षेत्र में सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते और मुख्य नाले पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अंजनी कुमार राय को सौंपा गया। प्रमुख बिंदु: आवागमन और जल निकासी बाधित: बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नई सराय क्षेत्र में सरकारी जमीन और आठ फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते पर पक्के निर्माण का आरोप है, जिससे स्थानीय निवासियों का आना-जाना बंद हो गया है। जलभराव का गंभीर खतरा: मुख्य नाले की भूमि पर कब्जे के कारण कॉलोनियों की जल निकासी ठप होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में जलभराव की बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। प्रशासन से सख्त मांग: यूनियन ने निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी जमीन की पैमाइश करने, रास्ते और नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान: मालवीय आवास गृह पर 'प्रेमा की जमीन' से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर संगठन ने 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का भी ऐलान किया है। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश साहू के साथ बीयीशुदास, दिलशाद, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, नूरुद्दीन, भगवान दास, शरीफ अब्बासी, सत्येंद्र यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), परवेज, बादशाह, जुबैर, नौशाद, कल्लू और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- शनिवार को नही चलेगी कासगंज, बनारस, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ियां गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेल विभाग ने कासगंज, बनारस और लखनऊ से चल कर दिल्ली तक जाने वाली यात्री रेलगाडियों का दस अक्टूबर को आवागम निरस्त कर दिया है हालांकि इसका कोई स्पष्ट कारण नही बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि शनिवार को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। रेल विभाग ने बनारस से 09 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बनारस से 09 अक्टूबर को चलने वाली 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। - कासगंज से 10 अक्टूबर को चलने वाली 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से 10 अक्टूबर को चलने वाली 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।1
- बरेली -अपने जीवन को उत्सव की तरह जियों, ताकि जीवन में हमेशा ताजगी बनी रहे-- सुधांशु जी महाराज मनोहर भूषण इंटर कालेज के तत्वावधान में बिश्व जागृत मिशन के अन्तर्गत चल रहें, सत्संग के तीसरे दिन साय: कालीन सत्र में सुधांशु जी महाराज जी ने अपने श्री मुख से अमृत वर्षा करते हुए कहा कि, हमें अपने जीवन को उत्सव की तरह जीना चाहिए, ताकि हमारे जीवन में किसी प्रकार की निराशा, उदासी हावी ना हो, हमारी भारतीय संस्कृति में रोजाना कोई ना कोई त्योहार रहता है. इसका कारण जानते हैं, हमारे बुजुर्गों ने बहुत सोच समझकर इस तरह की परंपरा रखी है, ताकि इतने लंबे जीवन में हमें अपने जीवन के प्रति आकर्षण कम ना हो, इन त्योहारों के बहाने हमारे अंदर हमेशा एक ताजगी, एक नयापन, एक सुंदरता बनी रहें, इसके लिए उन्होंने त्योहारों की परंपरा डाली, इन त्योहारों के बहाने हम रोजाना कोई ना कोई काम करते रहते हैं, खुद भी हंसते गाते हैं और दूसरों को भी प्रसन्न रखते हैं, इन त्योहारों के कारण लोगों को रोजी- रोजगार के नए अवसर प्राप्त होते रहते हैं, लोगों को काम मिलता है. परम पूज्य गुरुदेव सुधांशु जी महाराज ने कहा, जीवन कि, जब विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में आपका हौसला बना रहें, आपकी हिम्मत बनी रहें, आपका विश्वास बना रहे तो, समझ लीजिए कहीं ना कहीं आप ऊपर आपके गुरु की कृपा बनी हुई है, गुरु साक्षात ईश्वर का प्रतिनिधि बनकर आपका हर परिस्थिति में ध्यान रखते हैं, इसीलिए हमारे यहां गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा प्राप्त है, इसीलिए कहा गया है, अगर हम अपनी पूजा में ईश्वर का ध्यान एक बार ना करें और गुरु का ध्यान कर लें, तब भी पूजा पूर्ण मानी जाती है. क्योंकि गुरु भी ईश्वर की तरह त्रिकालदर्शी और संपूर्ण है. संपूर्ण भाव से, पूरी श्रद्धा के साथ उस प्यारे ईश्वर कि, शरण में जाओ, उसकी कृपा से परम शांति को और शाश्वत धाम को तुम प्राप्त कर पाओगे, यह भगवान ने निर्देश दिया है तो, तुम सच्चें से ह्रदय से ईश्वर की शरण में जाओ, पहला संदेश तो यही है, दूसरा संदेश है कि, उसकी कृपा से वह सब मिलेगा, जिसकी तुम्हें तलाश है, परम धाम कि, परम शान्ति कि, सभी प्रकार के भौतिक सुखों कि, और अंत में मोक्ष कि, हम उस मंजिल को पाना चाहते हैं, जिसको पाने के बाद किसी अन्य मंजिल को पाने कि, तलाश ना रहे, उस प्रेम को पाना चाहते हैं, जिसके बाद फिर किसी प्रेम की आवश्यकता ना रहे. भगवान कि, ऐसी साधना करो कि, जीवन सत्यम शिवम सुंदरम कि, तरह सुंदर और आनंददायक हो जाए. इससे पूर्व महाराज जी की सुपुत्री डॉक्टर अर्चिका सुधांशु ने कहा, जब हम सत्संग सुनते हैं, अर्थात सत्य का संग करते हैं, तब हमारी विचारधारा बदलती है, हमारा मन बदलता है, जब हमारा मन बदलता है, तभी एक नए युग का एक नए समाज का निर्माण होता है, और सत्संग सुनने और अच्छी किताबें पढ़ने से हमारा डिप्रेशन दूर होता है, चिंताएं दूर होती हैं, मन हर्षित और प्रफुलित होता है, इसलिए हमें हमेशा अच्छे लोगों का संग करना चाहिए. कार्यक्रम के शुभारंभ में महाराज जी का स्वागत करने बालों में अशोक अग्रवाल, श्री अशोक गोयल, सुधीर अग्रवाल सोमेश बाष्णेय, डॉ. भारत कालरा, राजकुमार अग्रवाल, गिरधर गोपाल खंडेलवाल आदि लोग रहें, इसके अतिरिक्त बरेली मंडल के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री पवन अरोड़ा, नरेंद्र नाथ खुराना, संदीप मेहरा,संजय गर्ग, अनिल कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश गंगवार, जगदीश बहादुर, छत्रपाल सिंह, राजीव शर्मा, खेमकरण गंगवार, प्रमोद माहेश्वरी, जगदीश माहेश्वरी, अशोक कुमार अग्निहोत्री, रेखा मेहरा, मंजू गोयल, रितेश गुप्ता, प्रमोद अरोड़ा, सुधा अग्रवाल, कुसुम खंडेलवाल आदि लोगों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.1
- बदायूँ: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का प्रदर्शन, अवैध कब्जे के खिलाफ सौंपा ज्ञापन बदायूँ: 9 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास गृह पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नई सराय क्षेत्र में सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते और मुख्य नाले पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अंजनी कुमार राय को सौंपा गया। प्रमुख बिंदु: आवागमन और जल निकासी बाधित: बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नई सराय क्षेत्र में सरकारी जमीन और आठ फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते पर पक्के निर्माण का आरोप है, जिससे स्थानीय निवासियों का आना-जाना बंद हो गया है। जलभराव का गंभीर खतरा: मुख्य नाले की भूमि पर कब्जे के कारण कॉलोनियों की जल निकासी ठप होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में जलभराव की बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। प्रशासन से सख्त मांग: यूनियन ने निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी जमीन की पैमाइश करने, रास्ते और नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान: मालवीय आवास गृह पर 'प्रेमा की जमीन' से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर संगठन ने 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का भी ऐलान किया है। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश साहू के साथ बीयीशुदास, दिलशाद, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, नूरुद्दीन, भगवान दास, शरीफ अब्बासी, सत्येंद्र यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), परवेज, बादशाह, जुबैर, नौशाद, कल्लू और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।2
- बरेली। दि0 09.10.26 को आंवला-बदांयू मार्ग ग्राम सिकरोड़ा भट्टे के पास गौकशी की घटना में सम्मिलित 02 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अवैध असलाह, कारतूस, गाड़ी व गौकशी के बरेली। दि0 09.10.26 को आंवला-बदांयू मार्ग ग्राम सिकरोड़ा भट्टे के पास गौकशी की घटना में सम्मिलित 02 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अवैध असलाह, कारतूस, गाड़ी व गौकशी के उपकरण आदि बरामदगी के सम्बन्ध में जानकारी देते क्षेत्राधिकारी आंवला।1
- चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड में रहकर देते थे वारदात को अंजाम भैरपुरा बाजार से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद, भोजीपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड में रहकर देते थे वारदात को अंजाम भैरपुरा बाजार से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद, भोजीपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में रह रहे थे। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, थाना देवरनियां क्षेत्र के ग्राम चंदिया निवासी महेश कुमार पुत्र राजेंद्र पाल ने 7 अक्टूबर 2026 को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई हरवेश कुमार के नाम पंजीकृत काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP25CE3954 भैरपुरा बाजार से चोरी हो गई थी। तहरीर के आधार पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 807/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम गश्त और अपराधियों की रोकथाम के दौरान मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आयुष पुत्र बबलू निवासी ग्राम खमरिया गोपडांडी, थाना देवरनियां, बरेली, हाल निवासी किच्छा, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड और गोपाल पुत्र दिल्लीधर निवासी ग्राम कलारा, थाना भोजीपुरा, बरेली, हाल निवासी किच्छा, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों और सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों के लॉक तोड़कर चोरी करते थे। चोरी की गई बाइकों को कम कीमत पर बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। हालांकि, आरोपियों के इन बयानों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक तनवीश कुमार, कांस्टेबल इरशाद, कांस्टेबल नवीन कुमार और रिजर्व कांस्टेबल पारस जैन शामिल रहे।1