मदनपुर में GT रोड पर बड़ा हादसा टला! 18 चक्का ट्रेलर से लोहे के भारी-भरकम कॉइल सड़क पर गिरे, मची अफरा-तफरी गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना हो सकता था बड़ा हादसा; मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़। मदनपुर मुख्य बाजार गेट के सामने GT रोड पर शनिवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोहे के तार के बड़े-बड़े बंडलों से लदे 18 चक्का ट्रेलर से अचानक 3-4 भारी-भरकम कॉइल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोहे के विशाल कॉइल GT रोड पर बिखरे पड़े हैं और उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। गनीमत रही कि जिस समय कॉइल सड़क पर गिरे, उस दौरान पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद GT रोड पर कुछ देर के लिए जाम और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। इस घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों पर लदे सामान की सुरक्षित ढुलाई और उचित तरीके से बंधाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Madanpur #AurangabadBihar #GTरोड #GTroad #सड़कहादसा #बड़ाहादसा_टला #ट्रेलर_हादसा #IronCoil #HeavyVehicle #TrafficUpdate #MadanpurNews #BiharNews #ViralVideo #RoadSafety #औरंगाबाद_न्यूज
मदनपुर में GT रोड पर बड़ा हादसा टला! 18 चक्का ट्रेलर से लोहे के भारी-भरकम कॉइल सड़क पर गिरे, मची अफरा-तफरी गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना हो सकता था बड़ा हादसा; मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़। मदनपुर मुख्य बाजार गेट के सामने GT रोड पर शनिवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोहे के तार के बड़े-बड़े बंडलों से लदे 18 चक्का ट्रेलर से अचानक 3-4 भारी-भरकम कॉइल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोहे के विशाल कॉइल GT रोड पर बिखरे पड़े हैं और उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। गनीमत रही कि जिस समय कॉइल सड़क पर गिरे, उस दौरान पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद GT रोड पर कुछ देर के लिए जाम और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। इस घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों पर लदे सामान की सुरक्षित ढुलाई और उचित तरीके से बंधाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Madanpur #AurangabadBihar #GTरोड #GTroad #सड़कहादसा #बड़ाहादसा_टला #ट्रेलर_हादसा #IronCoil #HeavyVehicle #TrafficUpdate #MadanpurNews #BiharNews #ViralVideo #RoadSafety #औरंगाबाद_न्यूज
- मदनपुर में GT रोड पर बड़ा हादसा टला! 18 चक्का ट्रेलर से लोहे के भारी-भरकम कॉइल सड़क पर गिरे, मची अफरा-तफरी गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना हो सकता था बड़ा हादसा; मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़। मदनपुर मुख्य बाजार गेट के सामने GT रोड पर शनिवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोहे के तार के बड़े-बड़े बंडलों से लदे 18 चक्का ट्रेलर से अचानक 3-4 भारी-भरकम कॉइल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोहे के विशाल कॉइल GT रोड पर बिखरे पड़े हैं और उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। गनीमत रही कि जिस समय कॉइल सड़क पर गिरे, उस दौरान पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद GT रोड पर कुछ देर के लिए जाम और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। इस घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों पर लदे सामान की सुरक्षित ढुलाई और उचित तरीके से बंधाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Madanpur #AurangabadBihar #GTरोड #GTroad #सड़कहादसा #बड़ाहादसा_टला #ट्रेलर_हादसा #IronCoil #HeavyVehicle #TrafficUpdate #MadanpurNews #BiharNews #ViralVideo #RoadSafety #औरंगाबाद_न्यूज1
- भलुहार में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, राजद के वरिष्ठ नेता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग गुरुआ (गया): गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भलुहार गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अनियमितता का आरोप सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता सह निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ठेकेदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की है आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि एक ओर सड़क की निर्माण की जा रही है, तो दूसरी ओर कुछ हिस्सों में सड़क टूटकर उखड़ने लगी है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उपयोग में लाई जा रही सामग्री को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले को लेकर योगेंद्र उर्फ टनटन,सुदर्शन पाल,अरविंद कुमार यादव, विन्दों सिंह,उमेश शर्मा,शिव शर्मा,छोटू सिंह,वासुदेव यादव,देवनारायण सिंह,सुरेंदर पाल,नरेश मांझी,उमेश चौधरी,चंद्रेश मांझी,गोरेलाल मांझी, साधु मांझी, और राजद नेता कमलेश कुमार यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए, ताकि निर्माण कार्य में बरती जा रही कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ सके और दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई हो। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए क्या कदम उठाता है।2
- रफीगंज शहर के BRC परिसर में मध्याह्न भोजन रसोइया संघ की बैठक में मानदेय बढ़ाने की हुई मांग, 20 नवंबर को होगा पटना में महासम्मेलन बिहार राज्य मध्याह्न भोजन रसोइया संघ की रविवार को रफीगंज बीआरसी परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजू कुमार राणा ने की, जबकि संचालन सुधाकर साव ने किया। बैठक में रसोइयों के मानदेय से संबंधित मांगों पर चर्चा की गई। राजू कुमार राणा ने बताया कि मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर 20 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से पूरे बिहार के रसोइयों का विशाल महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महासम्मेलन के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि रसोइयों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उनके हितों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में सीता देवी, बसंती देवी, मनमतिया देवी, रिंकी कुमारी, सुषमा कुमारी सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।1
- भागवत कथा के छठे दिन रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु सिंघड़ा गांव में आचार्य बंकटेश द्विवेदी ने सुनाई रुक्मिणी विवाह एवं जामवंत की कथा, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने किया कथा श्रवण भागवत कथा के छठे दिन रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु सिंघड़ा गांव में आचार्य बंकटेश द्विवेदी ने सुनाई रुक्मिणी विवाह एवं जामवंत की कथा, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने किया कथा श्रवण कोंच (गया जी)। कोंच प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन आचार्य बंकटेश द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के साथ जामवंत प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि माता रुक्मिणी की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण ने उनके विवाह को दिव्य स्वरूप प्रदान किया। वहीं जामवंत प्रसंग के माध्यम से भगवान की महिमा, भक्ति और सत्य की विजय का संदेश दिया। कथा के दौरान भजन और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर यजमान रामदयाल सिंह सपत्नीक पूजा-अर्चना में शामिल हुए। वहीं गांव के महिला-पुरुष एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा का अनुश्रवण करते नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया रजनीश कुमार सिंह, पंडित नरोत्तम द्विवेदी, अमरेश कुमार सिंह, प्रेम सिंह, श्यामराज सिंह, संतोष सिंह, युधिष्ठिर सिंह, सूर्यदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, ललन सिंह, कुम्हर सिंह, सुनील शर्मा, रमेश सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि बबन सिंह, नगिना सिंह, पूर्व उपमुखिया कृष्णा सिंह, दीपेश्वर सिंह, जलेश्वर सिंह, सुबोध सिंह, मुन्ना सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- हसपुरा औरंगाबाद बस स्टैंड के समीप का रामशरण यादव पुस्तकालय में सीपीआई कार्यकर्ताओं की बैठक हुई हसपुरा बस स्टैंड के समीप का रामशरण यादव पुस्तकालय में सीपीआई कार्यकर्ताओं की बैठक जनसमस्याओं को लेकर हुई।बैठक की अध्यक्षता अवधकिशोर सिंह ने किया1
- 🚨 बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ | कैमूर चलती ट्रेन में 2.06 किलो सोने की ठगी का भंडाफोड़, यूपी के बरेली से 3 आरोपी गिरफ्तार कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में सरकारी अधिकारी बनकर ज्वेलरी कारोबारी के कर्मचारी से सोना ठगने के सनसनीखेज मामले का रेल पुलिस ने खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर कर्मचारी से करीब 2.06 किलोग्राम सोना ठग लिया था। मामले की जांच के दौरान रेल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 612.74 ग्राम सोना और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हालांकि, ठगी किए गए कुल सोने में से शेष सोने की बरामदगी और घटना में आरोपियों की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। 🚔 मुख्य बातें - ठगी किए गए सोने की कुल मात्रा: 2.06 किलोग्राम - गिरफ्तार आरोपी: 3 - गिरफ्तारी: बरेली, उत्तर प्रदेश - बरामदगी: 612.74 ग्राम सोना और 4 मोबाइल फोन #KaimurNews #BhabuaRoad #BiharNews #RailPolice #GoldFraud #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #BiharPolice1
- ब्रह्मयोनि गयाजी निवासी समाजसेवी अर्जुन गिरी का देहांत का खबर सुनते ही लोगों में दुख का लहर छा गया। लोगो ने नम आंखों से गया श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दिए।1
- जोबे रतनुआ में 28 से 30 जनवरी तक गूंजेगी श्री हनुमंत कथा, बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे प्रवचन तीन दिवसीय भव्य आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और एमएलसी दिलीप कुमार सिंह हुए शामिल नवीनगर प्रखंड के जोबे रतनुआ में आगामी 28 से 30 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में बागेश्वर धाम के प्रख्यात संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सानिध्य और उनके मुखारविंद से श्री हनुमंत कथा का अमृतमय प्रवचन श्रद्धालुओं को सुनने का अवसर मिलेगा। इस भव्य आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह एवं एमएलसी दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की भव्यता, श्रद्धालुओं की सुविधा और विभिन्न तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है। माना जा रहा है कि इस तीन दिवसीय कथा में नवीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने की दिशा में तैयारियां शुरू की जा रही हैं। जोबे रतनुआ में होने वाला यह आयोजन आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का विशेष संगम बनने जा रहा है। Bharat Crime Live News #BharatCrimeLiveNews #BageshwarDham #DhirendraKrishnaShastri #श्रीहनुमंतकथा #बागेश्वरधाम #धीरेंद्रकृष्णशास्त्री #सुशीलकुमारसिंह #दिलीपकुमारसिंह #नवीनगर #औरंगाबादबिहार #जोबेरतनुआ #सनातनधर्म #धार्मिकआयोजन #हनुमानजी #बिहारन्यूज #AurangabadNews #BreakingNews1