भारत की जीत पर कृष्णा खेल संस्थान के सदस्यों ने मनाया जश्न बालोतरा कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा ट्वेंटी ट्वेंटी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को परास्त कर सुपर 8 के अपने अगले सफर की और कदम रखने पर सदस्यों ने जश्न मनाया। कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क, सुजीत जीरावला, ललित गोयल, मुकेश सिंह, हितेश मुनोत, दिलीप अग्रवाल, नवनीत भाटीया, विजय त्रिवेदी, कुशल ओझा, मुकेश जैन सहित सदस्यों ने भारत की पाकिस्तान पर जीत होते ही भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारे लगाकर व आतिशबाजी करके जश्न मनाया। धर्मेंद्र दवे ने कहा कि कृष्णा क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने उत्साह व जूनून के साथ पूरा मैच देखा जिसमें भारत ने पाकिस्तान पर एक तरफ़ा जीत दर्ज की है भारत के खिलाड़ियों ने पुरे देश का मान बढ़ाया है। नितेश निम्बार्क ने कहा कि सदस्यों ने मैच शुरू होने से पहले महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया व भारत की जीत के प्रार्थना की जिसकी वजह से आज भारत अभी तक अजय है और सुपर 8 में भी पहुंच चूका है, हमें पूरा भरोसा है भारत विश्व कप को जितने में अपनी पूरी ताकत लगाएगा। सभी सदस्यों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई भी दी। इस अवसर पर पवन गहलोत,निखिल जोशी, मनीष गुप्ता, अनुराग अग्रवाल,सुजीत जोश, रामनिवास विश्नोई, दीक्षित त्रिवेदी, अमित दवे, कनु खत्री, मांगीलाल खत्री सहित सदस्यों ने बधाई देकर जश्न मनाया।

- बालोतरा। आदर्श प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव न्यू तेरापंथ भवन मे प्रधान रणछोड़ राम ने बताया कि कक्षा पांच के छात्रों को विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। समारोह मे स्कूली छात्र छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम मे संस्कार भारती के पदाधिकारियो अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक व् छात्र मौजूद रहे।1
- ग्राम पंचायत भोजासर मुख्यालय पर किसानों का धरना जारी बायतु क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजासर मुख्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों का कहना है कि बायतु क्षेत्र का बड़ा दुर्भाग्य प्रशासन की हठधर्मिता,बाहरी कम्पनी का निराला खेल ,गहरी निंद्रा मे बड़े जनप्रतिनिधि,"बेबस बायतु के गरीब किसान",किसानो की आवाज उठाने वालों पर मुगदमा किसान अपनी खुद की जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे लेकिन प्रशासन कम्पनी के साथ मिलकर लगातार किसानो को गुमराह कर रहा हैं ।1
- Post by Teja Ram Godara2
- जैसलमेर की अनमोल विरासत 'ओरण और गोचर' भूमि को सोलर कंपनियों के आवंटन से बचाने की जंग अब निर्णायक मोड पर पहुंच गई है। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट से महज 100 मीटर दूर वीर आलाजी मंदिर परिसर में आयोजित महापडाव में हजारों ग्रामीणों, पशुपालकों और मातृशक्ति ने हुंकार भरी।1
- Post by Ramesh Kumar1
- Post by NAKUL CHOUHAN1
- जालौर मंगलवार को बड़ी पोल के बाहर वैष्णव समाज भवन में फाग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया, आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्री राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने आज बिरज में होली औ रसिया फागणिया में उड़े रे गुलाल सांवरिया थारी ओलु आवे महीनो फागण रा सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी2
- आठ साल पुराने हत्या के एक मामले में पोकरण की एडीजे कोर्ट ने आरोपी पत्नी और साले को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला 2017 का है।1