Shuru
Apke Nagar Ki App…
NAKUL CHOUHAN
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by NAKUL CHOUHAN1
- आहोर आयोजन: भक्तों ने बिल्वपत्र , धतूरा, फूल और कमलगट्टे आदि चढ़ाकर महादेव से सुख -समृद्घि की कामना :- गुड़ा इन्द्रपुरा में शिवरात्रि पर गूंजा ' हर हर महादेव : ढ़ोल - नगाड़ों और भक्ति गानों पर झूमे श्रद्धालु , भक्ति संध्या पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति:- महाशिवरात्रि पर रविवार को क्षेत्र के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर गुड़ा इन्द्रपुरा, श्री एकलिंगनाथ कवलेश्वर महादेव कवलां,रोडलेश्वर महादेव रोडला , जलंधरनाथ महादेव वलदरा , भूती के शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने कतार में खड़े दिखे एवं शिवभक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भगवान शिव का विशेष प्रकार से श्रृंगार कर पूजाअर्चना की। गुड़ा इन्द्रपुरा व कवलां के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने बिल्वपत्र, धतूरा, फूल, कमलगट्टे आदि चढ़ाकर महादेव से सुख -समृद्घि की प्रार्थना की । वहीं एकलिंगनाथ महादेव मंदिर गुड़ा इन्द्रपुरा में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भोलेनाथ का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। चारों प्रहर आरती की । वहीं महाशिवरात्रि पर गुड़ा इन्द्रपुरा के श्री एकलिंगनाथ नवयुवक मित्र मंडल गुड़ा इन्द्रपुरा (मुंबई) के बैनरतले 12वां महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के तहत एक शाम एकलिंगनाथ महादेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकार प्रताप खौड एण्ड पार्टी व प्रभु माधव एण्ड पार्टी द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। नृत्य कलाकार मंगेश प्रजापत, मुकेश कोटा, एकता कोटा द्वारा शिव व हनुमान झांकियां की प्रस्तुति दी।मंच संचालन रमेश कुमार गर्ग ने किया।इस मौके बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। वहीं महाप्रसादी का आयोजन किया।वहीं कवलां के श्री हेमशाही जागीर मंठ कवलां के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं मंठ को आर्कषण रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया एवं भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं मंठाधीश मंहत हरिपुरीजी महाराज से आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की3
- Post by Arjun Solanki1
- पहाड़ों में मंदिर खतरे में ब्लास्टिंग से मंदिर को वो रहा नुकसान एकलिंग नाथ महादेव की पहाड़ी पर सरकारी पानी की टंकी को हो सकता है बड़ा नुकसान #breakingnews1
- पचपदरा/बालोतरा पचपदरा पुलिस से टीम ने अवैध मादक पदार्थ बरामद कर दी आरोपियों को गिरफ्तार किया1
- आबूरोड स्थित रॉयल राजस्थान पब्लिक स्कूल में “इम्पोर्टेंस ऑफ एजुकेशन एंड साइबर सेफ्टी” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। शिक्षा से ही सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है, सही-गलत का ज्ञान मिलता है तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा प्राप्त होती है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ही सफलता की कुंजी बताया गया। इसके साथ ही डिजिटल युग में साइबर सेफ्टी की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने से होने वाले दुष्परिणामों तथा मजबूत पासवर्ड रखने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि इंटरनेट का उपयोग हमेशा सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें। अज्ञात कॉल, संदेश या लिंक से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों अथवा शिक्षकों को दें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना, बल्कि उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।2
- Post by Teja Ram Godara2
- सिरोही रोड (पिंडवाड़ा) सिरोही रोड क्षेत्र में स्थित श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर में दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को “एक शाम श्री नंदेश्वर महादेव के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का विधिवत अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1