Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार
More news from Baloda Bazar and nearby areas
- Post by गोविंद राम 92947315371
- बिलासपुर। Bilaspur जिले के कोटा क्षेत्र स्थित Dr. C. V. Raman University से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाला बी-फार्मा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र के कई दिनों से गायब रहने के बावजूद परिजनों को समय पर सूचना नहीं दिए जाने से यूनिवर्सिटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी अमरेंद्र कुमार का बेटा रोहित कुमार पिछले दो वर्षों से Dr. C. V. Raman University में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 6 मार्च से रोहित कुमार अचानक हॉस्टल परिसर से लापता है। हैरानी की बात यह है कि छात्र के कई दिनों तक गायब रहने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी सूचना परिजनों को समय रहते नहीं दी। जब छात्र के पिता अमरेंद्र कुमार बिहार से Bilaspur पहुंचे और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बेटे के बारे में जानकारी लेने तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की गई, जिससे वे काफी आहत हैं। अपने बेटे के अचानक लापता होने से चिंतित पिता अब न्याय और मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने Chhattisgarh Police के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द बेटे को खोजने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर परिजन बेहद परेशान और चिंतित हैं। वहीं यूनिवर्सिटी परिसर से छात्र के लापता होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और लापता छात्र का सुराग कब तक मिल पाता है।1
- तिल्दा नेवरा के सासाहोली चौक में दर्दनाक हादसा | ट्रेलर की चपेट में युवक की मौत संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/91314197351
- बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भेंड़ीमुड़ा निवासी शुभम राव मराठा का रास्ता रोककर पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर विकास उर्फ विक्कू रावत और राजा कश्यप उर्फ शनि ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत के बाद रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।1
- जांजगीर;भाजपा के 'अफीम मॉडल' के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा कार्यालय जांजगीर का घेराव,,,,1
- Post by Rameshwar sahu1
- बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट और छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। जिले भर में चेकिंग प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। ऐसे वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट भेजा जाएगा। पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को भी बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को ईंधन न देने के निर्देश दिए गए हैं।1
- चांपा; कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद भी, नहीं थम रहा लच्छीबंध तालाब पाटने का कार्य, सुप्रीम कोर्ट वो, एनजीटी के आदेश का उल्लंघन, तहसीलदार के स्थगन का नहीं हो रहा है पालन, चांपा थाना प्रभारी को तहसीलदार के पत्र का नहीं दिख रहा असर,,,,1
- बेमेतरा, 12 मार्च 2026:-* जिला बेमेतरा में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। आज 12 मार्च 2026 को खाद्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई।1