समाचार *कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र खपराडीह का किया निरीक्षण* *बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति व गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश* *मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, बच्चों को आकृति व रंगों से कराया परिचय* बलौदाबाजार, 13 मार्च 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को तहसील भाटापारा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खपराडीह का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की दर्ज संख्या अनुसार शतप्रतिशत उपस्थिति एवं गर्भवती महिलाओं को हर माह समय पर पूरक पोषण आहार वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश कार्यकर्ता को दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों से उनके नाम पूछते हुए एबीसीडी व गिनती सुनाने कहा इस पर कुछ बच्चों. ने सुनाया। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक के बने फल का नाम रंग व आकृति की पहचान कराया और चॉकलेट दिया। चॉकलेट पाकर बच्चों के मुस्कान खिल उठे। कलेक्टर ने माध्यन्ह भोजन की गुणवत्ता की पूछताछ करते हुए रसोई में बनाए गए माध्यन्ह भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताज़ी सब्जियों का उपयोग करने कहा। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को सपोषित करने हेतु किये जा रहे प्रयास के बारे में जानकारी ली और बच्चों के माता -पिता को भी देखभाल हेतु जागरूक करने कहा। उन्होंने बच्चों क वजन, ऊचाई की माप समय पर लेने के भी निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Post by गोविंद राम 92947315371
- लोकेशन. बलौदाबाजार रिपोर्टर. प्रदीप माहेश्वरी स्लग...गंगेश्वर मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन एंकर, गंगेश्वर मारवाड़ी मंदिर में आज 56 भोग का आयोजन किया गया भगवान श्री कृष्ण जी की सुबह पूजा अर्चना की गई सुबह दूध अभिषेक, तथा विधि विधान से पूजा की गई उसके बाद भक्तों के द्वारा 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया.. ऐसी मान्यता है कि मथुरा में भगवान इंद्र के द्वारा वज्रपात प्राप्त किया गया था.. लगातार सात दिन तक बारिश हो रही थी तब भगवान श्री कृष्णा गोवर्धन पर्वत को अपनी चींटी उंगली में 7 दिन तक उठ कर रखे थे.. भगवान श्री कृष्ण ने बृजवासियों की सुरक्षा की थी.. बृजवासियों ने भगवान श्री कृष्ण को प्रतिदिन आठ प्रकार के व्यंजन से उन्हें भोग लगाया करते थे... तभी से मान्यता चली आ रही है भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाता है भोग लगाने के बाद भक्तों के द्वारा भक्तिमय भजन संगीत का का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी ने भजन में भाग लिया.. उसके बाद महा आरती की गई.. भगवान श्री कृष्ण का भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया.. I बाइट..सोमा भट्टर अध्यक्ष महिला माहेश्वरी समाज बलोदाबाजार4
- Post by पत्रकार1
- तिल्दा नेवरा क्षेत्र में अग्रवाल समाज भवन की बाउंड्री वॉल को लेकर विवाद अब और गहराता जा रहा है। मामला सिर्फ अवैध कब्जे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पहले ग्राम पंचायत के उपसरपंच और पंचों द्वारा इस मामले में दबाव बनाए जाने की बात कही गई थी और इस संबंध में एसडीएम तथा तहसील कार्यालय में लिखित आवेदन भी दिया गया था। लेकिन इसके बाद जब दस्तावेज सामने आए, तो पता चला कि उसी एनओसी दस्तावेज पर सरपंच, उपसरपंच और कुछ पंचों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। जब इस विषय पर पत्रकारों ने सरपंच से सवाल किया, तो सरपंच ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि बाउंड्री वॉल अवैध है तो उसे तोड़ा जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, कुछ पंचों द्वारा इस पूरे मामले में लिखित रूप से विरोध भी दर्ज कराया गया है। पंचों का कहना है कि इस विषय में शासन-प्रशासन को सही तथ्यों के आधार पर निर्णय लेना चाहिए। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब एक ओर एनओसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए हैं और दूसरी ओर उसी विषय में विरोध का लिखित आवेदन भी दिया गया है, तो आखिर शासन-प्रशासन किसे मान्य मानेगा? क्या एनओसी के हस्ताक्षर को वैध माना जाएगा, या फिर विरोध में दिए गए आवेदन को आधार बनाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी? अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या निर्णय लेता है और विवादित बाउंड्री वॉल के संबंध में आगे क्या कार्रवाई होती है। संवाददाता – धीरेंद्र कुमार जायसवाल जय जोहार सीजी न्यूज़1
- पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में चल रही जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कैशियर और अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। और बड़े खुलासों की संभावनाए सूत्रों के अनुसार यह मामला केवल एक कर्मचारी की करतूत तक सीमित नहीं हो सकता। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस धोखाधड़ी में बैंक के अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी। जांच आगे बढ़ने के साथ इस बैंक घोटाले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।5
- मुंगेली कलेक्टोरेट में कलेक्टर कुंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने, बोर और कुओं को सुरक्षित ढकने, अवैध शराब और नारकोटिक्स दवाइयों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया। अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।1
- खाता सुधरवाने मार्केट जा रही हु बोल कर निकली चकरभाठा थाना क्षेत्र की 11 वर्ष 8 माह की नाबालिक बालिका हुई लापता परिजनों ने थाने मे दर्ज कराई रिपोर्ट गुरुवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक 47 वर्षीय पिता ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे करीब थाना चकरभाठा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मैं थाना चकरभाठा छेत्र जिला बिलासपुर में रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि मेरी लडकी उम्र 11 साल 08 माह 02 दिन की है जो दिनांक 11/03/2026 को दोहपर करीबन 12:30 बजे घर से खाता सुधरवाने चकरभाठा जा रही हूं बोलकर निकली थी जो अभी तक घर नहीं आयी है जिसका आसपास मोहल्ले एवं रिस्तेदारो के यहां पता तलाश किया कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चक्रभाता पुलिस में अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by गोविंद राम 92947315371