Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Post by पत्रकार1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- तिल्दा नेवरा क्षेत्र में अग्रवाल समाज भवन की बाउंड्री वॉल को लेकर विवाद अब और गहराता जा रहा है। मामला सिर्फ अवैध कब्जे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पहले ग्राम पंचायत के उपसरपंच और पंचों द्वारा इस मामले में दबाव बनाए जाने की बात कही गई थी और इस संबंध में एसडीएम तथा तहसील कार्यालय में लिखित आवेदन भी दिया गया था। लेकिन इसके बाद जब दस्तावेज सामने आए, तो पता चला कि उसी एनओसी दस्तावेज पर सरपंच, उपसरपंच और कुछ पंचों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। जब इस विषय पर पत्रकारों ने सरपंच से सवाल किया, तो सरपंच ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि बाउंड्री वॉल अवैध है तो उसे तोड़ा जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, कुछ पंचों द्वारा इस पूरे मामले में लिखित रूप से विरोध भी दर्ज कराया गया है। पंचों का कहना है कि इस विषय में शासन-प्रशासन को सही तथ्यों के आधार पर निर्णय लेना चाहिए। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब एक ओर एनओसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए हैं और दूसरी ओर उसी विषय में विरोध का लिखित आवेदन भी दिया गया है, तो आखिर शासन-प्रशासन किसे मान्य मानेगा? क्या एनओसी के हस्ताक्षर को वैध माना जाएगा, या फिर विरोध में दिए गए आवेदन को आधार बनाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी? अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या निर्णय लेता है और विवादित बाउंड्री वॉल के संबंध में आगे क्या कार्रवाई होती है। संवाददाता – धीरेंद्र कुमार जायसवाल जय जोहार सीजी न्यूज़1
- मुंगेली कलेक्टोरेट में कलेक्टर कुंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने, बोर और कुओं को सुरक्षित ढकने, अवैध शराब और नारकोटिक्स दवाइयों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया। अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।1
- खाता सुधरवाने मार्केट जा रही हु बोल कर निकली चकरभाठा थाना क्षेत्र की 11 वर्ष 8 माह की नाबालिक बालिका हुई लापता परिजनों ने थाने मे दर्ज कराई रिपोर्ट गुरुवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक 47 वर्षीय पिता ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे करीब थाना चकरभाठा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मैं थाना चकरभाठा छेत्र जिला बिलासपुर में रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि मेरी लडकी उम्र 11 साल 08 माह 02 दिन की है जो दिनांक 11/03/2026 को दोहपर करीबन 12:30 बजे घर से खाता सुधरवाने चकरभाठा जा रही हूं बोलकर निकली थी जो अभी तक घर नहीं आयी है जिसका आसपास मोहल्ले एवं रिस्तेदारो के यहां पता तलाश किया कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चक्रभाता पुलिस में अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- छत्तीसगढ़ में भू-माफियाओं की सक्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। कई मामलों में किसानों की जमीन को बिना खरीदी किए ही हड़पने की कोशिश की जा रही है। ऐसा ही एक मामला मुंगेली जिले की सर्गांव तहसील से सामने आया है।1
- पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में चल रही जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कैशियर और अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। और बड़े खुलासों की संभावनाए सूत्रों के अनुसार यह मामला केवल एक कर्मचारी की करतूत तक सीमित नहीं हो सकता। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस धोखाधड़ी में बैंक के अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी। जांच आगे बढ़ने के साथ इस बैंक घोटाले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।5
- Post by पत्रकार1