समाचार *कलेक्टर ने खपराडीह में हर-घर नल से जल का किया निरीक्षण* *जल संरक्षण के लिये सोखता गड्ढा निर्माण हेतु ग्रामीणों को किया प्रोत्साहित* *नल जल के सम्बन्ध में ग्रामीणों से लिया फीड बैक* बलौदाबाजार, 13 मार्च 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम खपराडीह में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के अंतिम घर तक नल से जल पहुंचाने के निर्देश अधिकारियो को दिये वहीं नल के पास सोखता गड्डा निर्माण कर जल संरक्षण के लिये ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम सुरखी में नल जल योजना के तहत अंतिम छोर में लगे नल को चालू कर देखा कि पानी आ रहा है कि नहीं। पानी का फ़ोर्स कम होने पर अधिकारियों से कारण पूछा। पीएचई के अधिकारियों ने बताया कि ऊंचाई अधिक होने पर नल में जल का फ़ोर्स कम है। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से नल में प्रतिदिन पानी आने का समय व पीड़ीएस दुकान के सम्बब्ध में फीड बैक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग हर दिन सुबह 7 बजे व शाम को 5 बजे 1 घण्टा पानी आता है। पीडीएस दुकान नियमित खुलता है और दुकान में चावल व शक्कर मिल जाता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सभी शासकीय भवनों एवं पीएम आवासो में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने कहा। इसके पूर्व कलेक्टर श्री शर्मा ने पानी टंकी एवं क्लोरीनेटर रूम क भी निरीक्षण कर टंकी की क्षमता साफ साफ की जानकारी ली और टंकी की सफाई तिथि व अगला सफाई तिथि अंकित करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि टंकी लगभग 45 हजार लीटर क्षमता का है और इसकी सफाई कराई गई है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Post by पत्रकार1
- बिलासपुर। Bilaspur जिले के कोटा क्षेत्र स्थित Dr. C. V. Raman University से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाला बी-फार्मा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र के कई दिनों से गायब रहने के बावजूद परिजनों को समय पर सूचना नहीं दिए जाने से यूनिवर्सिटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी अमरेंद्र कुमार का बेटा रोहित कुमार पिछले दो वर्षों से Dr. C. V. Raman University में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 6 मार्च से रोहित कुमार अचानक हॉस्टल परिसर से लापता है। हैरानी की बात यह है कि छात्र के कई दिनों तक गायब रहने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी सूचना परिजनों को समय रहते नहीं दी। जब छात्र के पिता अमरेंद्र कुमार बिहार से Bilaspur पहुंचे और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बेटे के बारे में जानकारी लेने तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की गई, जिससे वे काफी आहत हैं। अपने बेटे के अचानक लापता होने से चिंतित पिता अब न्याय और मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने Chhattisgarh Police के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द बेटे को खोजने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर परिजन बेहद परेशान और चिंतित हैं। वहीं यूनिवर्सिटी परिसर से छात्र के लापता होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और लापता छात्र का सुराग कब तक मिल पाता है।1
- तिल्दा नेवरा के सासाहोली चौक में दर्दनाक हादसा | ट्रेलर की चपेट में युवक की मौत संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/91314197351
- छत्तीसगढ़ में भू-माफियाओं की सक्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। कई मामलों में किसानों की जमीन को बिना खरीदी किए ही हड़पने की कोशिश की जा रही है। ऐसा ही एक मामला मुंगेली जिले की सर्गांव तहसील से सामने आया है।1
- बिलासपुर के कोटा स्थित सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्र रोहित कुमार रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। रोहित बिहार के गया का रहने वाला है। उसके कमरे से ऑनलाइन गेमिंग और कथित बेटिंग से जुड़े नोट्स, 40.77 लाख रुपये के हिसाब-किताब वाली नोटबुक और बिना सिम का मोबाइल मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर एंगल से तस्दीक जारी है।1
- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा एक्सप्रेसवे से लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है। एक्सप्रेसवे का जर्जर मलवा अचानक नीचे गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर लोगों की जान से खिलवाड़ और सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- Advance Booking Now Open1
- सासाहोली चौक में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत टंडवा निवासी युवक ट्रेलर की चपेट में आने से मौत1