Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sarkar Bhojpur Hai Meri baat nahin sun rahi hai na garibon ki Suno Sarkar ghuskhor Hai Meri baat nahin sun rahi
Alto Badshah Paswan ji
Sarkar Bhojpur Hai Meri baat nahin sun rahi hai na garibon ki Suno Sarkar ghuskhor Hai Meri baat nahin sun rahi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नयागांव चौराहे पर पुलिस गश्त के बीच दुकान में चोरी, रात्रि ड्यूटी पर उठे सवाल मल्लावां। थाना मल्लावां क्षेत्र के नयागांव चौराहे पर रात्रि पुलिस ड्यूटी और गश्त व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चौराहे के बीच स्थित समोसा-पान-पुड़िया की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक चोर दुकान से पान, पुड़िया, सिगरेट, बीड़ी और नकदी समेत करीब सात हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान का ताला टूटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि नयागांव चौराहे पर रात में पुलिस ड्यूटी और गश्त रहती है, तो पुलिस की कथित मौजूदगी के बावजूद चोर दुकान का ताला तोड़कर सामान लेकर फरार कैसे हो गए। इससे रात्रि ड्यूटी की वास्तविक स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नयागांव चौराहा पहले भी चोरी की घटनाओं का गवाह रहा है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। लोगों ने मांग की है कि रात्रि ड्यूटी की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि घटना के समय पुलिसकर्मी निर्धारित स्थान पर मौजूद थे या नहीं। पीड़ित और स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, रात्रि गश्त एवं ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा करने तथा यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस घटना को लेकर क्या कार्रवाई करता है और नयागांव चौराहे पर रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब कैसे देता है।1
- Jab Khuda gaon ke andar Ho to Kuda Ghar ki kya jarurat महसोना। गाँव में गंदगी के कारण आए दिन लोग हो रहे बीमार3
- हरदोई में रक्षाबंधन पर चीनी का तोहफा या सियासत,सपा ने शुरू किया सस्ती चीनी मिशन,गले में प्याज की माला,हाथ में चीनी के पैकेट... हरदोई में सपा का मिठास युद्ध,रामज्ञान गुप्ता बोले रक्षाबंधन तक हर मोहल्ले में बेचेंगे 20 रुपये किलो चीनी,आज 250 पैकेट बेंचे.........गले में प्याज टांगकर किया अनोखा प्रदर्शन! हरदोई में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है।हरदोई में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने दो गलियों गुप्ता कालोनी और नई कालोनी की सड़कों पर ई-रिक्शा से बकायदा अनाउंसमेंट करवाकर महज 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेची।सपा नेताओं ने अपनी रसोई का बजट बिगड़ने का आरोप लगाते हुए, गले में प्याज की माला पहनकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और मिठास का त्योहार है, लेकिन कमरतोड़ महंगाई के कारण गरीब परिवारों की थाली से मिठास गायब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आज बाजार में चीनी 70 रुपये किलो और महज आठ दिन पहले बेहद सस्ती बिकने वाली प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान करीब 250 पैकेट चीनी जनता को बेचने का दावा किया और एलान किया कि रक्षाबंधन तक हरदोई के अलग-अलग मोहल्लों में इसी रियायती दर पर चीनी बेची जाएगी। इसके साथ ही सपा नेताओं ने किसानों के हक में आवाज उठाते हुए गन्ने का सरकारी दाम 1000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी दोहराई है। #HardoiNews #SamajwadiParty #RamgyanGupta #InflationProtest #UPPolitics #AkhileshYadav #महंगाई_पर_हल्लाबोल #सस्ती_चीनी #RakshaBandhan2026 #FarmersProtest #UPNews #ViralPost #SocialMediaWar #KitchenBudget #SpTradeUnion1
- तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, कदम के पेड़ से भिड़ी कार कल्ली-नैमिष मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कदम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर मछरेहटा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बनारस निवासी आकाश गुप्ता (30) पुत्र राजीव गुप्ता और यश गुप्ता (25) पुत्र राजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार नंदनी गुप्ता (50) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वह बोलने की स्थिति में नहीं था, जिसके चलते उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।3
- बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।3
- Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ में बारावफ़ात-2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध के संबंध में JCP बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट!!1
- लखनऊ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खुशी और अकीदत का माहौल देखने को मिला। बालागंज क्षेत्र के मौजम नगर स्थित वार्ड गढ़ी पीर खां में खुशी फाउण्डेशन की ओर से मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों में बिरयानी, चाऊमीन और चाय आदि का वितरण किया गया। खुशी फाउण्डेशन की ओर से इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित साथियों का दिल से शुक्रिया अदा किया गया।1
- संडीला, छेत्र महसोना गाँव की रोड की हालत ये जो रास्ता है ये बात करूं ये आगे बहुत सारी गली हैं कि बहुत सारी इस गांव में गलियां हैं। जो कि कोई भी ग्राम प्रधान या फिर पीडब्ल्यूडी का कोई भी ध्यान नहीं देता जिसपे ऐसी गली अगर 2 किलोमीटर पहले से वहां से वहां एक गांव पड़ता है नियर बाई लोनी खेड़ा। वहां तक अगर चले जाओ ना अगर जा कर के आदमी वापसी नहीं आ सकता1