बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने
हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं
से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
- दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ी......................... प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां पकड़ी-पकड़ा हुई। ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे के पास की बताई जा रही है।1
- विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके1
- जमीनी विवाद में चली गोलियां पीड़ित ने लगाई मुख्यमंत्री से लगे जान बचाने की गुहार मामला लखनऊ जनपद के मडियांव गांव क्या है जहां के भारत वर्मा से कुछ जमीनी विवाद हो गया करीब आधी रात को चली गोलियां जिससे छुपता होकर भारत वर्मा ने मुख्यमंत्री से राहत की गुहार लगाई है आईए देखते हैं खास रिपोर्ट में1
- हिजाब इस्लाम की अहम धार्मिक परंपरा, कोर्ट की टिप्पणी पर मौलाना यासूब अब्बास ने जताई असहमति लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा हिजाब को इस्लाम का जरूरी धार्मिक हिस्सा नहीं माने जाने की टिप्पणी पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने अहम बयान दिया है। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हिजाब इस्लाम की महत्वपूर्ण धार्मिक परंपराओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मामलों को समझने के लिए इस्लामी शिक्षाओं और धार्मिक विद्वानों की राय को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब केवल पहनावे का विषय नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा मामला है। उन्होंने अदालत की टिप्पणी पर अपनी असहमति जताते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक मामलों पर फैसला देते समय धार्मिक पहलुओं को भी गंभीरता से समझना जरूरी है। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि देश में सभी धर्मों की आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिजाब से जुड़े मामले में सभी पक्षों की भावनाओं और धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखा जाएगा।1
- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर जानकीपुरम में सास बहू मिलन सप्ताह का हुआ समापन 🌿 सावन महोत्सव एवं सास-बहू मिलन सप्ताह का भव्य समापन 🌿 सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , जानकीपुरम में सावन महोत्सव एवं सास-बहू मिलन सप्ताह का समापन बड़े हर्षोल्लास, उमंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती निधि द्विवेदी जी ( क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका) श्री अजय यादव जी ( महामंत्री जनविकास महासभा ) , सप्तशक्ति की अध्यक्ष श्रीमती अंजू बाजपेई जी एवं मातृ भारती के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समापन समारोह में विद्यालय की पूर्व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। अभिभावकों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में सावन की संस्कृति, पारिवारिक सौहार्द एवं भारतीय परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सास-बहू के मधुर संबंधों, आपसी प्रेम, सहयोग एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, पूर्व छात्राओं एवं विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएँ दीं। 🌸 सावन महोत्सव ने विद्यालय में उत्साह, संस्कार, संस्कृति और पारिवारिक प्रेम का सुंदर संदेश दिया। 🌸4
- श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० महोदय ने तहसील बिसवां स्थित पत्थर शिवाला मंदिर एवं चहलारी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर एवं घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर एवं घाट पर निरंतर निगरानी रखी जाए, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं कर्मी पूरी तरह तैयार रहें।1
- “वर्दी की आड़ में हैवानियत बर्दाश्त नहीं—आरोपी सिपाही पर हो सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिले न्याय” 10 वर्षीय मासूम दीपिका शर्मा को न्याय के लिए लखनऊ में आक्रोश: नंदवंश समाज की सरकार को दोटूक चेतावनी—'दोषी को तुरंत फाँसी दो, वरना ठप होगी राजधानी, घेरेंगे विधानसभा'लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी स्मारक पर सामाजिक साथियों और नंदवंश समाज के बैनर तले एक विशाल धरना-प्रदर्शन व पैदल मार्च आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन 10 वर्ष की मासूम बच्ची दीपिका शर्मा को न्याय और इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर किया गया। प्रदर्शन के अंत में आंदोलित समाज के प्रतिनिधियों ने एसीपी (ACP) लखनऊ को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।पैदल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। बैनरों पर "न्याय की माँग, अब और इंतज़ार नहीं!", "एक मासूम के साथ हैवानियत" और "नन्दवंशी समाज अब नहीं सहेगा अत्याचार" जैसे आक्रोशित नारे लिखे हुए थे। धरने के दौरान वक्ताओं ने पीड़ित परिवार के हक, अधिकार और उनकी न्यायोचित मांगों को प्रमुखता से सरकार के सामने रखा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मासूम के साथ हुई हैवानियत, बलात्कार और हत्या करने वाले दोषी को तुरंत फांसी की सजा दी जाए। प्रशासन का इस मामले में ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़िता को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाया जाए और पीड़ित परिवार द्वारा उठाई गई मांगों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, "यह तो सिर्फ शुरुआत थी...! यदि हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और जल्द न्याय नहीं मिला, तो अगली बार समाज सड़कों पर उतरकर विधानसभा का घेराव करेगा।"प्रदर्शन के दौरान समाज की एकजुटता साफ दिखाई दी। वक्ताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि अब नंदवंश समाज पूरी तरह जाग चुका है। समाज के किसी भी व्यक्ति पर अत्याचार और अन्याय अब किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।रिपोर्ट: अमन क्राइम न्यूज़ इंडिया लाइव, लखनऊ1
- हरदोई में रक्षाबंधन पर चीनी का तोहफा या सियासत,सपा ने शुरू किया सस्ती चीनी मिशन,गले में प्याज की माला,हाथ में चीनी के पैकेट... हरदोई में सपा का मिठास युद्ध,रामज्ञान गुप्ता बोले रक्षाबंधन तक हर मोहल्ले में बेचेंगे 20 रुपये किलो चीनी,आज 250 पैकेट बेंचे.........गले में प्याज टांगकर किया अनोखा प्रदर्शन! हरदोई में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है।हरदोई में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने दो गलियों गुप्ता कालोनी और नई कालोनी की सड़कों पर ई-रिक्शा से बकायदा अनाउंसमेंट करवाकर महज 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेची।सपा नेताओं ने अपनी रसोई का बजट बिगड़ने का आरोप लगाते हुए, गले में प्याज की माला पहनकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और मिठास का त्योहार है, लेकिन कमरतोड़ महंगाई के कारण गरीब परिवारों की थाली से मिठास गायब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आज बाजार में चीनी 70 रुपये किलो और महज आठ दिन पहले बेहद सस्ती बिकने वाली प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान करीब 250 पैकेट चीनी जनता को बेचने का दावा किया और एलान किया कि रक्षाबंधन तक हरदोई के अलग-अलग मोहल्लों में इसी रियायती दर पर चीनी बेची जाएगी। इसके साथ ही सपा नेताओं ने किसानों के हक में आवाज उठाते हुए गन्ने का सरकारी दाम 1000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी दोहराई है। #HardoiNews #SamajwadiParty #RamgyanGupta #InflationProtest #UPPolitics #AkhileshYadav #महंगाई_पर_हल्लाबोल #सस्ती_चीनी #RakshaBandhan2026 #FarmersProtest #UPNews #ViralPost #SocialMediaWar #KitchenBudget #SpTradeUnion1
- लखनऊ महिला ने नाबालिग बेटे पर चाकू से हमले का लगाया आरोप। लखनऊ महिला ने नाबालिग बेटे पर चाकू से हमले का लगाया आरोप। गुलजार नगर चौकी क्षेत्र में हमले की घटना का दावा। महिला अंजनी ने बाजार खाला थाने में दी तहरीर। तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप। महिला के मुताबिक पहले भी पति और बेटे पर हो चुका है हमला। आरोपियों पर पहले से दो मुकदमे दर्ज होने का भी दावा। ऐशबाग रेलवे स्टेशन के CCTV में घटना कैद होने की बात। साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर सवाल।।1