मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है। *मलिहाबाद में देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही, वन विभाग की गश्त पर उठे सवाल* मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़ी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए *मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आरा मशीन तक पहुंचाया जा रहा है।* स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात क्षेत्र में वन विभाग की नियमित गश्त नजर नहीं आती। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्रीय वन दरोगा और उड़नदस्ता टीम की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है, जिसके चलते लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रोक-टोक आवागमन करती दिखाई देती हैं। आरोप है कि मलिहाबाद क्षेत्र में लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटान हो रही है और कटान के बाद लकड़ी को विभिन्न आरा मशीनों तक पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार और वन विभाग अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कथित तौर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से देर रात होने वाली लकड़ी की आवाजाही और आरा मशीनों पर पहुंच रही लकड़ी की जांच कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही और आरा मशीनों तक पहुंच रही लकड़ी की जांच कर कार्रवाई करेगा?
मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है। *मलिहाबाद में देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही, वन विभाग की गश्त पर उठे सवाल* मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़ी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए *मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आरा मशीन तक पहुंचाया जा रहा है।* स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात क्षेत्र में वन विभाग की नियमित गश्त नजर नहीं आती। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्रीय वन दरोगा और उड़नदस्ता टीम की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है, जिसके चलते लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रोक-टोक आवागमन करती दिखाई देती हैं। आरोप है कि मलिहाबाद क्षेत्र में लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटान हो रही है और कटान के बाद लकड़ी को विभिन्न आरा मशीनों तक पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार और वन विभाग अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कथित तौर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से देर रात होने वाली लकड़ी की आवाजाही और आरा मशीनों पर पहुंच रही लकड़ी की जांच कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही और आरा मशीनों तक पहुंच रही लकड़ी की जांच कर कार्रवाई करेगा?
- सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पैगापुर पंचायत भवन में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।1
- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प ईरान के डर से सीक्रेट फ्लाइट में बैठे; राममंदिर CEO इंटरव्यू में पहुंचे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट: MP-राजस्थान में 2 दिन से बारिश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पिछले महीने तुर्किये (तुर्की) में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन से लौटते समय, ईरान की ओर से मिसाइल हमले और संभावित हत्या के विश्वसनीय खतरे को देखते हुए ट्रम्प ने गुपचुप तरीके से अपना विमान बदला था।कैसे दिया गया चकमा: ट्रम्प मीडिया कैमरों के सामने आधिकारिक विमान 'एयरफोर्स वन' में सवार हुए, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उन्हें चुपके से एक कैटरिंग ट्रक (खाना सप्लाई करने वाली गाड़ी) के जरिए पास ही खड़े छोटे मिलिट्री विमान C-32A में शिफ्ट कर दिया गया।भ्रम में रहे पत्रकार: 'एयरफोर्स वन' में बैठे पत्रकारों और कुछ व्हाइट हाउस कर्मचारियों को इस सुरक्षा चक्र की भनक तक नहीं थी। वे ट्रम्प को ही विमान में समझकर रवाना हुए और इस तरह मुख्य विमान ने एक 'डिकॉय' (छद्म) के रूप में काम किया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र2
- घनी आबादी के बीच धड़ल्ले से चल रहा कथित अवैध हुक्का बार, नाबालिगों को हुक्का परोसे जाने के आरोप* *🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨* *घनी आबादी के बीच धड़ल्ले से चल रहा कथित अवैध हुक्का बार, नाबालिगों को हुक्का परोसे जाने के आरोप* लखनऊ। शहर में एक तरफ जहां प्रशासन अवैध हुक्का बारों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाता रहा है, वहीं दूसरी ओर *थाना सआदतगंज घंटा बेग/गढ़ैया चौकी दरगाह हज़रत अब्बास क्षेत्र अंतर्गत नजफ के सामने* चल रहा एक कथित हुक्का बार के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। यह मामला थाना साहदतगंज, गढ़िया चौकी क्षेत्र से भी जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करते हुए हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यहां बड़ी संख्या में युवा आते हैं और *नाबालिगों को भी हुक्का परोसे जाने के आरोप हैं* जिससे उनके स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह प्रतिष्ठान देर रात तक संचालित होता है और इसकी जानकारी स्थानीय स्तर पर होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह संबंधित नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि नाबालिगों के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल, इस मामले में संबंधित पक्ष या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार चोरी सरफराजगंज स्थित फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट के पास से कार चोरी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार चोरी सरफराजगंज स्थित फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट के पास से कार चोरी पीड़ित इकरार अली की इयोन कार UP32 GR 1948 चोरी होने की शिकायत 11 अगस्त की रात करीब 12 बजे कार खड़ी कर घर गए थे पीड़ित दोपहर करीब 1 बजे वापस लौटे तो मौके से कार गायब मिली काफी तलाश के बाद भी कार का नहीं मिला सुराग पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को दी सूचना शिकायत में सुहैल पुत्र जाबिर पर कार चोरी का शक जताया गैस गोदाम, बालागंज के पास से कार ले जाने का लगाया आरोप पीड़ित ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।2
- लखनऊ: Hygia Group of Institutions में 170 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक। लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के विजन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। छात्रों को साइबर अपराध से बचाव को लेकर किया गया जागरूक। रैगिंग की रोकथाम को लेकर छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी। महिला एवं बालिका सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक। छात्रों को साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा की दी गई जानकारी। सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की दी जानकारी। ड्रग्स/नशीले पदार्थों से बचाव को लेकर किया गया जागरूक। IPS किरन यादव ने युवाओं को अपराधों के प्रति किया जागरूक। छात्रों को Zero FIR की व्यवस्था के बारे में दी गई जानकारी। e-FIR ऑनलाइन पुलिस सेवा के उपयोग की दी गई जानकारी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए Pink Booths की दी गई जानकारी। महिला सहायता डेस्क एवं MSK की व्यवस्थाओं से कराया गया अवगत। रैगिंग की घटना छिपाने के बजाय समय रहते सूचना देने का संदेश4
- अमहट मंडी की बदहाली पर उप जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई का भरोसा डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण* *सुलतानपुर। 10 अगस्त* भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लगातार अमहट मंडी की समस्याओं को उठाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। *प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी* द्वारा *जिलाधिकारी* को मांगपत्र सौंपे जाने और 7 अगस्त को उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठाए जाने के क्रम में *डीएम इंद्रजीत सिंह* के निर्देश पर आज *उप जिलाधिकारी सदर गरिमा सोनकिया* ने अमहट मंडी पहुंचकर व्यापारियों के साथ बैठक की और मंडी का स्थल निरीक्षण किया। बैठक में व्यापारियों के अनुरोध पर *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी* भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। *व्यापारियों ने गिनाईं समस्याएं, भ्रष्टाचार पर जताया आक्रोश* व्यापारियों ने मंडी की बदहाल व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। *मंडी अध्यक्ष मोहम्मद शमीम उर्फ लईया* ने बताया कि पिछले चार महीनों से मंडी में सफाई का ठेका नहीं कराया गया है। निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मी लगाकर काम चलाया जा रहा है, जिससे पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। व्यापारियों ने आगे कहा: - *जलभराव*: हल्की बारिश में ही मंडी में पानी भर जाता है। नालियां पूरी तरह चोक हैं। - *शौचालय और पेयजल*: शौचालय जर्जर और बदबूदार हैं। शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। - *आर्थिक नुकसान*: जलभराव से फल-सब्जियां खराब हो जाती हैं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। - *भ्रष्टाचार का आरोप*: लाइसेंस जारी करने के नाम पर मंडी निरीक्षकों द्वारा निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक वसूली की जा रही है। *रवीन्द्र त्रिपाठी बोले: भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा* *प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी* ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारी-कर्मचारी अभी भी नहीं सुधर रहे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के समक्ष उठाए गए जनहित के मामलों में त्वरित कार्रवाई हुई है। अमहट मंडी की समस्याओं को भी प्राथमिकता से उठाया गया था, उसी के परिणामस्वरूप आज एसडीएम ने बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया है। *एसडीएम का आश्वासन: होगी कठोर कार्रवाई* *उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया* ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा: "मंडी की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी निश्चिंत होकर व्यापार करें। कोई भी समस्या हो तो सीधे मेरे कार्यालय में आकर संपर्क करें। हर समस्या का निवारण कराया जाएगा।" *बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में मंडी अध्यक्ष *मोहम्मद शमीम*, *मोनू भई*, *मोहम्मद फुकरान*, *महामंत्री मोहम्मद नसीम*, *अजीज नेता मुकेश सोनकर मोनू*, *मोहम्मद सिद्दीकी*, *पप्पू* सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।1
- विषय: जनहित सर्व समाज सेवा समिति – जनसभा (समान अधिकार, समान अवसर | शिक्षा में समानता – अधिकारों में समानता) वक्ता: संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्षा, लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) मुख्य संदेश: "जनहित के लिए सच बोलना हमारा धर्म है!" साथियों, आज इस जनसभा के माध्यम से हमें यह आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है कि देश और समाज की वास्तविक स्थिति क्या है। आज जिन लोगों के हाथों में जिम्मेदारी है, उनकी कार्यशैली और कमियां हमारे सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं— स्वार्थ की राजनीति करते हैं: वे जनता की भलाई के बारे में नहीं सोचते, बल्कि केवल अपनी कुर्सी की चिंता करते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त हैं: देश का पैसा खाकर भी वे जनता को मूर्ख बनाने का काम करते हैं। जातिवाद फैलाते हैं: समाज को जातियों में बांटकर वे केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते हैं। वादे करते हैं, निभाते नहीं: चुनाव के समय झूठे वादों की बौछार कर दी जाती है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं: योग्यता को दरकिनार कर केवल अपने परिवार और करीबियों को आगे बढ़ाया जाता है। जनता को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं: चुनाव के समय जनता याद आती है, और चुनाव खत्म होते ही जनता को पूरी तरह भूल जाते हैं। महिलाओं का सम्मान नहीं करते: मंचों से सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन व्यवहार में महिलाओं का असम्मान किया जाता है। शिक्षा और स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं: वे भली-भांति जानते हैं कि यदि जनता शिक्षित और स्वस्थ हो गई, तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी; इसलिए वे जनता को अंधेरे और बीमारी में ही रखना चाहते हैं। युवाओं को रोजगार नहीं देते: देश के भविष्य यानी युवाओं को केवल जुमले थमाए जाते हैं और उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। मीडिया और कानून का दुरुपयोग करते हैं: सच की आवाज़ को दबाया जाता है और झूठ का प्रचार-प्रसार किया जाता है। साथियों, अब समय आ गया है कि हम इन कमियों और व्यवस्था की इन कमज़ोरियों को समझें। अब और नहीं सहेंगे, बदलाव हम लाएंगे! समान अधिकार, समान अवसर और समान सम्मान के इस पथ पर हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा। जनहित सर्व समाज सेवा समिति – आपके साथ, आपके लिए। विषय: जनहित सर्व समाज सेवा समिति – जनसभा (समान अधिकार, समान अवसर | शिक्षा में समानता – अधिकारों में समानता) वक्ता: संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्षा, लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) मुख्य संदेश: "जनहित के लिए सच बोलना हमारा धर्म है!" साथियों, आज इस जनसभा के माध्यम से हमें यह आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है कि देश और समाज की वास्तविक स्थिति क्या है। आज जिन लोगों के हाथों में जिम्मेदारी है, उनकी कार्यशैली और कमियां हमारे सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं— स्वार्थ की राजनीति करते हैं: वे जनता की भलाई के बारे में नहीं सोचते, बल्कि केवल अपनी कुर्सी की चिंता करते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त हैं: देश का पैसा खाकर भी वे जनता को मूर्ख बनाने का काम करते हैं। जातिवाद फैलाते हैं: समाज को जातियों में बांटकर वे केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते हैं। वादे करते हैं, निभाते नहीं: चुनाव के समय झूठे वादों की बौछार कर दी जाती है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं: योग्यता को दरकिनार कर केवल अपने परिवार और करीबियों को आगे बढ़ाया जाता है। जनता को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं: चुनाव के समय जनता याद आती है, और चुनाव खत्म होते ही जनता को पूरी तरह भूल जाते हैं। महिलाओं का सम्मान नहीं करते: मंचों से सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन व्यवहार में महिलाओं का असम्मान किया जाता है। शिक्षा और स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं: वे भली-भांति जानते हैं कि यदि जनता शिक्षित और स्वस्थ हो गई, तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी; इसलिए वे जनता को अंधेरे और बीमारी में ही रखना चाहते हैं। युवाओं को रोजगार नहीं देते: देश के भविष्य यानी युवाओं को केवल जुमले थमाए जाते हैं और उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। मीडिया और कानून का दुरुपयोग करते हैं: सच की आवाज़ को दबाया जाता है और झूठ का प्रचार-प्रसार किया जाता है। साथियों, अब समय आ गया है कि हम इन कमियों और व्यवस्था की इन कमज़ोरियों को समझें। अब और नहीं सहेंगे, बदलाव हम लाएंगे! समान अधिकार, समान अवसर और समान सम्मान के इस पथ पर हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा। जनहित सर्व समाज सेवा समिति – आपके साथ, आपके लिए।1