Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा से सभापति पद के लिए विजय कुमारी शर्मा ने नामांकन किया दाखिल हिण्डौन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए प्रत्याशी ने विधिवत नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ से विजय कुमारी शर्मा ने सभापति पद के लिए अपना पर्चा भरा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।विजय कुमारी शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मौके हिंडौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा सहित प्रमुख भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समर्थित पार्षद रहे मौजूद रहे।
RK LIVE KARAULI
भाजपा से सभापति पद के लिए विजय कुमारी शर्मा ने नामांकन किया दाखिल हिण्डौन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए प्रत्याशी ने विधिवत नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ से विजय कुमारी शर्मा ने सभापति पद के लिए अपना पर्चा भरा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।विजय कुमारी शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मौके हिंडौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा सहित प्रमुख भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समर्थित पार्षद रहे मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़... हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas1
- कराहल में श्री गणेश चतुर्थी एवं संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कराहल। करियादेह तिराहा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में बुधवार से श्री गणेश चतुर्थी एवं संगीतमयी श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेशों के साथ श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।कथा का वाचन कराहल निवासी कथा वाचक आचार्य पं. दिलीप शास्त्री जी महाराज द्वारा संगीतमयी शैली में किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। वहीं श्री गणेश जी की आरती प्रातः 9 बजे एवं रात्रि 9 बजे की जाएगी।इस धार्मिक आयोजन का आयोजन श्री नव गणेश युवा मंडल, कराहल द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ लेने की अपील की है। आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की बाड़ेबंदी मैं पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे। *विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -* आज ही महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *'मिट्ठू'* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।4
- ब्रैकिग शिवपुरी - पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोपालपुर थाना क्षेत्र की घटना गुम में हुई 8 लाख रुपए कीमत की 11 भैसों को पुलिस ने 24 घँटे में खोज निकाला शिवपुरी जिले के थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम हुई 11 भैसों को जंगल से सर्चिंग कर दस्तयाब कर पशु मालिक सुपुर्द की गई। पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को फरियादी रामवीर गुर्जर नि.ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर द्वारा पुलिस को बताया कि उसकी 11 नग भैंसे ग्राम पाडरखेडा के जंगल में चरते-चरते कही गुम हो गई।जिन्हें काफी ढूंढा लेकिन भैंसे मिल नही रही है।पशु मालिक की शिकायत पर गुम हुई मवेशी के मामले को जांच में लिया गया।और पुलिस ने जंगल मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग के दौरान दिनांक 14 सितम्बर को यानी 24 घँटे में पुलिस ने 11 भैसों को खोज निकाला और पशु मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। पशु मालिक के अनुसार गुम हुई उसकी 11 भैसों कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है1
- बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, एक पक्ष की एक महिला और सहित तीन लोगों को बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरे पक्ष के लोग धौलपुर भर्ती, सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, थाना अधिकारी मोहर सिंह ने दी जानकारी।1
- गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 सेई नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।1
- विजयपुर में कार हटाने को लेकर विवाद, ट्रैक्टर से कार को 100 मीटर तक घसीटा, फिर लहराई बंदूक विजयपुर - श्योपुर जिले के विजयपुर थाना अंतर्गत रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और बंदूक लहराने तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार विजयपुर थाना अंतर्गत बंगा गांव में, बच्चों को उतारने के दौरान सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर गोपाल यादव और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ट्रैक्टर से कार को करीब 100 मीटर तक घसीट कर मारपीट की गई है घटनाक्रम के दौरान एक युवक के हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर विजयपुर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र सहित मां के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।1