logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेगूसराय कृषि कार्यालय में दो दिवसीय किसान मेला कार्यक्रम आयोजित. बेगूसराय कृषि कार्यालय दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन, विष्णुपुर, बेगूसराय में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन BAMETI, पटना से उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपमहापौर बेगूसराय, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र, बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक, मक्का अनुसंधान केंद्र, बेगूसराय के वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यंत्रीकरण योजना, आत्मा योजना, गुणवत्तायुक्त बीज वितरण, पक्का थ्रेशिंग फ्लोर निर्माण, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा फसल विविधीकरण पर विशेष बल दिया। साथ ही सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने का आह्वान किया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। वरीय वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा ने मक्का की उन्नत खेती, बीज उत्पादन, स्वीट कॉर्न एवं पॉपकॉर्न की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। वहीं उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर ने किसानों को आधुनिक कृषि के नए आयामों से जुड़ने, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया एवं ई-मार्केटिंग का उपयोग करने तथा बाजार से सीधा जुड़कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में जिले के प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें नई तकनीक से उगाई गई सब्जियाँ, फल, मसाले, जैविक उत्पाद तथा वैल्यू एडिशन उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यह प्रदर्शनी अत्यंत प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक रही। जिले से आए किसानों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और उसे अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया। उत्साह और सहभागिता के साथ दो दिवसीय किसान मेला का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन भी विभिन्न तकनीकी सत्र, कृषक-वैज्ञानिक संवाद एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए

3 hrs ago
user_Md navi Alam
Md navi Alam
बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
3 hrs ago

बेगूसराय कृषि कार्यालय में दो दिवसीय किसान मेला कार्यक्रम आयोजित. बेगूसराय कृषि कार्यालय दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन, विष्णुपुर, बेगूसराय में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन BAMETI, पटना से उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपमहापौर बेगूसराय, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र, बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक, मक्का अनुसंधान केंद्र, बेगूसराय के वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यंत्रीकरण योजना, आत्मा योजना, गुणवत्तायुक्त बीज वितरण, पक्का थ्रेशिंग फ्लोर निर्माण, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा फसल विविधीकरण पर विशेष बल दिया। साथ ही सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने का आह्वान किया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। वरीय वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा ने मक्का की उन्नत खेती, बीज उत्पादन, स्वीट कॉर्न एवं पॉपकॉर्न की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। वहीं उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर ने किसानों को आधुनिक कृषि के नए आयामों से जुड़ने, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया एवं ई-मार्केटिंग का उपयोग करने तथा बाजार से सीधा जुड़कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में जिले के प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें नई तकनीक से उगाई गई सब्जियाँ, फल, मसाले, जैविक उत्पाद तथा वैल्यू एडिशन उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यह प्रदर्शनी अत्यंत प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक रही। जिले से आए किसानों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और उसे अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया। उत्साह और सहभागिता के साथ दो दिवसीय किसान मेला का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन भी विभिन्न तकनीकी सत्र, कृषक-वैज्ञानिक संवाद एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए

More news from बिहार and nearby areas
  • बेगूसराय कृषि कार्यालय दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन, विष्णुपुर, बेगूसराय में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन BAMETI, पटना से उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपमहापौर बेगूसराय, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र, बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक, मक्का अनुसंधान केंद्र, बेगूसराय के वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यंत्रीकरण योजना, आत्मा योजना, गुणवत्तायुक्त बीज वितरण, पक्का थ्रेशिंग फ्लोर निर्माण, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा फसल विविधीकरण पर विशेष बल दिया। साथ ही सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने का आह्वान किया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। वरीय वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा ने मक्का की उन्नत खेती, बीज उत्पादन, स्वीट कॉर्न एवं पॉपकॉर्न की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। वहीं उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर ने किसानों को आधुनिक कृषि के नए आयामों से जुड़ने, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया एवं ई-मार्केटिंग का उपयोग करने तथा बाजार से सीधा जुड़कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में जिले के प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें नई तकनीक से उगाई गई सब्जियाँ, फल, मसाले, जैविक उत्पाद तथा वैल्यू एडिशन उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यह प्रदर्शनी अत्यंत प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक रही। जिले से आए किसानों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और उसे अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया। उत्साह और सहभागिता के साथ दो दिवसीय किसान मेला का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन भी विभिन्न तकनीकी सत्र, कृषक-वैज्ञानिक संवाद एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए
    1
    बेगूसराय कृषि कार्यालय दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन, विष्णुपुर, बेगूसराय में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन BAMETI, पटना से  उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपमहापौर बेगूसराय, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र, बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक, मक्का अनुसंधान केंद्र, बेगूसराय के वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यंत्रीकरण योजना, आत्मा योजना, गुणवत्तायुक्त बीज वितरण, पक्का थ्रेशिंग फ्लोर निर्माण, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा फसल विविधीकरण पर विशेष बल दिया। साथ ही सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने का आह्वान किया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।
वरीय वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा ने मक्का की उन्नत खेती, बीज उत्पादन, स्वीट कॉर्न एवं पॉपकॉर्न की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। वहीं उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर ने किसानों को आधुनिक कृषि के नए आयामों से जुड़ने, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया एवं ई-मार्केटिंग का उपयोग करने तथा बाजार से सीधा जुड़कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में जिले के प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें नई तकनीक से उगाई गई सब्जियाँ, फल, मसाले, जैविक उत्पाद तथा वैल्यू एडिशन उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यह प्रदर्शनी अत्यंत प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक रही। जिले से आए किसानों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और उसे अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया।
उत्साह और सहभागिता के साथ दो दिवसीय किसान मेला का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन भी विभिन्न तकनीकी सत्र, कृषक-वैज्ञानिक संवाद एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए
    user_Md navi Alam
    Md navi Alam
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी, फिसला पैर - बाल-बाल बची जान "जाको राखे साईंया, मार सके न कोय" यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है। जहां बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। जानकारी के मुताबिक 18625 अप ट्रेन जैसे ही बेगूसराय स्टेशन पर पहुंची, उसी दौरान एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच गिर पड़ा। ट्रेन आगे बढ़ रही थी और कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड निवासी सौरभ कुमार के रूप में की गई है। प्राथमिक उपचार के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
    1
    चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी, फिसला पैर - बाल-बाल बची जान
"जाको राखे साईंया, मार सके न कोय" यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है। जहां बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। जानकारी के मुताबिक 18625 अप ट्रेन जैसे ही बेगूसराय स्टेशन पर पहुंची, उसी दौरान एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच गिर पड़ा। ट्रेन आगे बढ़ रही थी और कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड निवासी सौरभ कुमार के रूप में की गई है। प्राथमिक उपचार के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
    user_Pappu yadav
    Pappu yadav
    Begusarai, Bihar•
    12 hrs ago
  • बखरी डीएसपी के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर गवर्नमेंट प्लस टू आवासीय गर्ल विद्यालय में सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी विषय पर परीचर्चा का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति की जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि अभी बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान पूरे सप्ताह अलग-अलग कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर बखरी डीएसपी ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की भागीदारी अहम है.
    1
    बखरी डीएसपी के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर गवर्नमेंट प्लस टू आवासीय गर्ल विद्यालय में सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी विषय पर परीचर्चा का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति की जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि अभी बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान पूरे सप्ताह अलग-अलग कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर बखरी डीएसपी ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की भागीदारी अहम है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • राष्ट्रपति भवन में राजगोपालाचारी की प्रतिमा मुर्मू बोलीं ब्रिटिश जनता से दूरी बना कर रखते थे, कांग्रेस के समय घोटालेबाजों से विदेशी डरते थे बोले मोदी, अपने दोस्तों से शर्म करें मोदी जी - राहुल, ऑटो चालक बना भारत टैक्सी में डायरेक्ट, व्यवसाय के लिए भगवा बदलने की जरूरत नहीं योगी का संदेश और अखिलेश बोल भगवाधारी जापान और सिंगापुर गए हैं.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
    1
    राष्ट्रपति भवन में राजगोपालाचारी की प्रतिमा मुर्मू बोलीं ब्रिटिश जनता से दूरी बना कर रखते थे, कांग्रेस के समय घोटालेबाजों से विदेशी डरते थे बोले मोदी, अपने दोस्तों से शर्म करें मोदी जी - राहुल, ऑटो चालक बना भारत टैक्सी में डायरेक्ट, व्यवसाय के लिए भगवा बदलने की जरूरत नहीं योगी का संदेश और अखिलेश बोल भगवाधारी जापान और सिंगापुर गए हैं.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Begusarai, Bihar•
    17 hrs ago
  • बलिया पुलिस के द्वारा एक नशेड़ी को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है
    1
    बलिया पुलिस के द्वारा एक नशेड़ी को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के सावन खैरमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बीते दिन देर रात्रि विद्यालय के भंडार कक्ष में रखा चावल का पांच बोरा भंडार कक्ष के खिड़की का रेड काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा चावल की चोरी की गई जिसको लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावन खैरमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन कुमार के द्वारा लिखित आवेदन तेतरहाट थाना में दिया गया। विशिष्ट शिक्षक राज किशोर प्रदीप कुमार एवं शिक्षा सेवा के मनोहर मांझी ने बताया कि सुबह चेतना सत्र चल रहा था विद्यालय में प्रार्थना हो रही थी तभी मध्यान भोजन की तैयारी हेतु भंडार कक्ष को खोला गया जिसमें पूर्व से 15 बोरा चावल रखा हुआ था उसमें पांच बोरा चावल नहीं था जब कक्ष का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि खिड़की का रड कटा हुआ है एवं चावल की बोरी जो खिड़की से निकल गया था उसे क्रम में चावल भी वहां गिरा हुआ था जिसकी जानकारी तुरंत केतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय को दूरभाष पर दी गई तुरंत प्रशासन के द्वारा आकर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया गया इसके उपरांत लिखित आवेदन भी कार्यवाही हेतु थाना में दी गई है वहीं इस संबंध में चित्रहार थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुई है जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही मामले का उद्वेदन किया जाएगा।
    1
    लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के सावन खैरमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बीते दिन देर रात्रि विद्यालय के भंडार कक्ष में रखा चावल का पांच बोरा भंडार कक्ष के खिड़की का रेड काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा चावल की चोरी की गई जिसको लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावन खैरमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन कुमार के द्वारा लिखित आवेदन तेतरहाट थाना में दिया गया। विशिष्ट शिक्षक राज किशोर प्रदीप कुमार एवं शिक्षा सेवा के मनोहर मांझी ने बताया कि सुबह चेतना सत्र चल रहा था विद्यालय में प्रार्थना हो रही थी तभी मध्यान भोजन की तैयारी हेतु भंडार कक्ष को खोला गया जिसमें पूर्व से 15 बोरा चावल रखा हुआ था उसमें पांच बोरा चावल नहीं था जब कक्ष का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि खिड़की का रड कटा हुआ है एवं चावल की बोरी जो खिड़की से निकल गया था उसे क्रम में चावल भी वहां गिरा हुआ था जिसकी जानकारी तुरंत केतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय को दूरभाष पर दी गई तुरंत प्रशासन के द्वारा आकर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया गया इसके उपरांत लिखित आवेदन भी कार्यवाही हेतु थाना में दी गई है वहीं इस संबंध में चित्रहार थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुई है जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही मामले का उद्वेदन किया जाएगा।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च तक HIV/AIDS जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत को लेकर सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के तहत 27 व 28 फरवरी तथा 2 मार्च को पिपरिया दियारा, जानपुर बड़हिया और अबगिल हुसैना सूर्यगढ़ा में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस बी-सी जांच, टीबी जांच, रक्त शर्करा व रक्तचाप की जांच सहित परामर्श एवं उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षित व्यवहार, निरोध के उपयोग तथा प्रावधानों पर भी जागरूकता फैलाई जाएगी।
    1
    बिहार स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च तक HIV/AIDS जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत को लेकर सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
अभियान के तहत 27 व 28 फरवरी तथा 2 मार्च को पिपरिया दियारा, जानपुर बड़हिया और अबगिल हुसैना सूर्यगढ़ा में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस बी-सी जांच, टीबी जांच, रक्त शर्करा व रक्तचाप की जांच सहित परामर्श एवं उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षित व्यवहार, निरोध के उपयोग तथा प्रावधानों पर भी जागरूकता फैलाई जाएगी।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • बछवारा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मछुआरा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ राम इकबाल राय को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    बछवारा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मछुआरा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ राम इकबाल राय को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.