Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jay Shri sanvariya Seth Jay Ho sanvariya Seth kya wale sanvariya Seth ki Jay Ho
Shankar Mali
Jay Shri sanvariya Seth Jay Ho sanvariya Seth kya wale sanvariya Seth ki Jay Ho
More news from राजस्थान and nearby areas
- स्वर्णकार समाज आरक्षण संघर्ष समिति ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे दो अलग-अलग ज्ञापन; उग्र आंदोलन की दी चेतावनी भीलवाड़ा। स्वर्णकार समाज आरक्षण संघर्ष समिति, भीलवाड़ा द्वारा आज जिला पुलिस अधीक्षक को दो अलग-अलग गंभीर विषयों पर ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया गया है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चक्का जाम और उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पहला मामला: पुरानी ज्वेलरी की खरीद-बिक्री में स्वर्णकारों का मानसिक व व्यावहारिक उत्पीड़न बंद हो समिति ने अपने पहले ज्ञापन के माध्यम से भीलवाड़ा जिले के विभिन्न पुलिस थानों द्वारा स्वर्णकार दुकानदारों के साथ किए जा रहे अमानवीय और गैर-व्यावहारिक बर्ताव का मुद्दा उठाया। • पूर्वाग्रह से ग्रसित कार्रवाई: समिति का आरोप है कि जब भी पुराने आभूषणों की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई विवाद या चोरी का मामला सामने आता है, तो पुलिस सीधे स्वर्णकार को 'अपराधी' मानकर व्यवहार करती है। • दस्तावेज होने पर भी रिकवरी का दबाव: दुकानदार द्वारा पहचान पत्र, बिल, बही-खाते और सीसीटीवी फुटेज जैसे पुख्ता सबूत और दस्तावेज पेश करने के बावजूद, पुलिस बिना गहन जांच के जबरन रिकवरी और डराने-धमकाने का प्रयास करती है। • कानूनी प्रक्रिया की अनदेखी: पुलिस बिना किसी प्रारंभिक जांच के सीधे कारीगरों या दुकानदारों को हिरासत में ले लेती है। समिति ने मांग की है कि किसी भी मामले में सीधे धर-पकड़ करने के बजाय, सीआरपीसी की धारा 41ए (या वर्तमान बीएनएस प्रावधानों) के तहत पहले कानूनी नोटिस दिया जाए और व्यापारियों का पक्ष भी सुना जाए। दूसरा मामला: समिति के उपाध्यक्ष की पत्नी पर हुए जानलेवा हमले व चेन स्नेचिंग मामले में पुलिस की निष्क्रियता दूसरे ज्ञापन में समिति ने पुलिस थाना सुभाष नगर में दर्ज FIR संख्या 0265/2026 में पुलिस की घोर लापरवाही और निष्क्रियता को उजागर किया। • घटना का विवरण: गत 15 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 03:15 बजे समिति के उपाध्यक्ष विष्णु बेनाथिया (सोनी) की धर्मपत्नी श्रीमती जयश्री सोनी पर दो नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर उनके गले से करीब 35 ग्राम 800 मिलीग्राम सोने की चेन लूट ली थी। • गंभीर स्थिति: इस कातिलाना हमले में सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण पीड़िता को गंभीर हालत में अहमदाबाद (गुजरात) रेफर करना पड़ा था, जहां उनका इलाज अब भी जारी है। • FR लगाने की कोशिश का आरोप: घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी सुभाष नगर पुलिस अपराधियों को चिन्हित या डिटेन करने में पूरी तरह नाकाम रही है। समिति ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में माल बरामदगी करने के बजाय फाइनल रिपोर्ट (FR) लगाकर केस को रफा-दफा करने पर तुली हुई है, जो कि पीड़ित परिवार के साथ घोर अन्याय है। संघर्ष समिति की मुख्य मांगें: 1. 7 दिन की समयसीमा: आगामी 7 दिनों के भीतर दोनों नकाबपोश लुटेरों को गिरफ्तार किया जाए और लूटा गया आभूषण शत-प्रतिशत बरामद किया जाए। मामले में बीएनएस (BNS) की कड़ी धाराएं जोड़ी जाएं। 2. व्यापारिक सुरक्षा: भीलवाड़ा, भीलगंज व जिले के समस्त थानों को निर्देशित किया जाए कि किसी भी स्वर्णकार दुकानदार को अवैध हिरासत में लेकर प्रताड़ित न किया जाए। 3. मानवाधिकारों का सम्मान: पुलिस पुराने सोने के व्यापारियों को चोरों के बयान के आधार पर सीधे प्रताड़ित करने के बजाय व्यावहारिक और संवैधानिक दृष्टिकोण अपनाकर निष्पक्ष जांच करे। पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन संघर्ष समिति की मांगो पर विस्तृत चर्चा पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने स्वर्णकार समाज के किसी भीं दुकानदार को नाजायज परेशान न करने एवं जल्द ही इस विषय पर एक अवेयरनेस बैठक स्वर्णकार दुकानदारों के साथ करने का आश्वासन दिया साथ ही दूसरे मामले मे आरोपियों को जल्द डिटेन कर सक्रिय कार्यवाही कर न्याय का भरोसा दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम सोनी, उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, प्रवक्ता डॉ. अवधेश जौहरी, कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार सोनी, एडवोकेट सरिता स्वर्णकार, स्वर्णकार समाज नगर भीलवाड़ा के अध्यक्ष जसवंत सीकड़,प्रभुलाल सोलीवाल, बद्रीलाल डसानिया, सत्यनारायण जंगवाल, सुनील सोनी, अंकित सोनी, मुकेश सोनी, संजय सोनी -बिहारी, रवि सोनी, श्रीराम सोनी, राहुल सोनी, मुकेश रांका, ममता स्वर्णकार, सूरज डसानिया, विनोद सोनी, विकास सोनी सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति ने साफ तौर पर कहा है कि यदि निर्धारित समय में ठोस परिणाम नहीं मिले, तो उग्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और अनशन का रास्ता अपनाया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।2
- Jay Shri sanvariya Seth Jay Ho sanvariya Seth kya wale sanvariya Seth ki Jay Ho1
- प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌙🪔 🙏 प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌙🪔 किशन लाल रेगर भाजपा मंडल साड़ास पूर्व आईटी संयोजक #किशनलालरेगर #भाजपामंडलसाड़ास #पूर्वआईटीसंयोजक #करवाचौथ #करवाचौथ2026 #KarwaChauth #KarwaChauth2026 #हार्दिकशुभकामनाएं #सनातनसंस्कृति #भारतीयसंस्कृति #साड़ास #चित्तौड़गढ़ #राजस्थान #BJP #Rajasthan #FestivalGreetings #facebookpost Pushpa Bhankriwal @highlight1
- मरमी में अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में लगी आग, किसान को 80 हजार का नुकसान,दीपावली पर बेचने के लिए तैयार की थी फसल, नासिक से मंगवाया था बीज, पड़ोसियों ने नलकूप चलाकर पाया आग पर काबू राशमी। क्षेत्र के मरमी गांव में बुधवार को खेत में आग लगने से गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार जालमपुरा निवासी गौरी शंकर बारेठ ने मरमी सरहद में खेत में गन्ने की फसल बो रखी थी। बुधवार अपराह्न अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। आग से करीब आधा बीघा गन्ने की फसल जल गई। खेत से अचानक धुआं उठता देख पड़ोसी किसान चांदमल टेलर, महावीर श्रोत्रीय आदि मौके पर पहुंचे और नलकूप चलाकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान गौरीशंकर बारेठ ने बताया कि उसने गत वर्ष नासिक से उच्च क्वालिटी का गन्ने का बीज मंगवाकर बुवाई की थी। दीपावली पर्व पर गन्ना विक्रय की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही फसल जल गई। आग से करीब 70 से 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। किसान ने प्रशासन से राहत प्रदान करने की मांग की है।1
- शाहपुरा पंचायत समिति में मतदान जारी, 81 केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह शाहपुरा, भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। कुल 26 पंचायतों में 81 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है, वहीं दिव्यांग मतदाताओं में भी उत्साह बरकरार है। वरिष्ठ जन भी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पंचायत समिति शाहपुरा के समस्त 15 वार्डों में 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे कुल 68101 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 34351 पुरुष और 33750 महिला मतदाता शामिल हैं। जिनमें 43107 मतदाताओं ने मतदान किया वहीं 63.30% मतदान हुआ रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ1
- 2 साल से फरार ₹5,000 का इनामी एनडीपीएस का वांछित आरोपी को गिरफ्तार डीएसटी चित्तौड़गढ़ द्वारा पिछले 5 दिन में कुल 25000 ईनामी राशि के 4 आरोपी गिरफ्तार किये। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) चित्तौड़गढ़ ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 2 साल से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी वांछित आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्तू जाट पिता माधु जाट निवासी तुर्किया कलां, थाना कपासन, जिला चित्तौड़गढ़ को डिटेन किया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व जिला भीलवाड़ा के रायला थाने के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में सत्यनारायण उर्फ सत्तू जाट फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाड़ा द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। डीएसटी की विशेष टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, अशोक, वीरेंद्र, मनोज, रमेशचन्द्र, वीरेंद्र तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार ने 27 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर तुर्किया कलां गांव में दबिश दी। आरोपी ने पुलिस को देखकर खेतों की तरफ भागने का प्रयास किया, पर टीम ने घेराबंदी कर उसे डिटेन कर चन्देरिया थाना पुलिस को सुपुर्द किया। आरोपी को अग्रिम अनुसंधान और वैधानिक कार्रवाई के लिए रायला थाना, जिला भीलवाड़ा पुलिस को सुपुर्द किया गया।डीएसटी चितौडगढ द्वारा विगत 5 दिवस मे थाना कोतवाली चितौडगढ का नवीन खटीक रु 10000 रूपये का एक ईनामी,थाना रायला जिला भीलवाडा के 5000-5000 रूपये के दो गोकुल भील व सत्यनारायण जाट ईनामी एवं थाना जवाहर सर्किल पुर्व जिला जयपुर का 5000 रुपये का एक ईनामी युवराज सिंह डिटेन कर संबंधित थानो को सिपुर्द किया । इस प्रकार कुुल 25000 रूपये के चार ईनामी अभियुक्तो को डिटेन किया।1
- दूसरे चरण की 7 पंचायत समितियों के 185 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को होगा मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के निर्देश आसींद/ भीलवाड़ा, 29 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दूसरे चरण की 7 पंचायत समितियों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के निर्वाचन के लिए मतदान आयोजित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि आसींद, हुरड़ा, फूलियाकलां, रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा व शंभूगढ़ पंचायत समितियों की कुल 185 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए मतदान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर ने मतदान दलों में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आसींद मंजूर 94138895964
- जिंदगी,,,,😀 अगर फाइन है🥰 तो जरूर उसमे सांवरिया सेठ 🛕 के ही साइन है,,,✍️ 🫵मिस्टर मुरली वाले जादुगर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन1