पन्ना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डायमंड चौराहा से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का महज 04 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में मड़ला पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। दिनांक 26 जुलाई 2026 को देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के बड़वारा निवासी 40 वर्षीय फरियादी दीपक प्रसाद पाण्डेय ने थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने मालिक राकेश बिलथरिया की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 19 ZH 2948) से कंपनी के काम से पन्ना आए थे। सुबह लगभग 10:15 बजे उन्होंने डायमंड चौराहा, छतरपुर रोड स्थित पंचर दुकान के सामने अपनी गाड़ी खड़ी की थी। जब वह ट्रांसपोर्ट के ट्रक का हिसाब-किताब करके लौटे, तो लगभग ₹85,000 मूल्य की मोटरसाइकिल गायब थी। इस पर थाना कोतवाली पन्ना में अपराध क्रमांक 545/2026 अंतर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के लिए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। संदिग्ध आरोपी के मड़ला की तरफ भागने की सूचना पर मड़ला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी संदीप अहिरवार (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम बीहर सरवरिया, थाना अजयगढ़ (जिला पन्ना) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ₹85,000 की चोरी की गई हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल विधिवत बरामद की गई। इस त्वरित कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मिश्रा, मड़ला थाना प्रभारी निरीक्षक बखत सिंह, प्रधान आरक्षक हरप्रसाद आर्य, राजेश अहिरवार, खेमचन्द्र राय तथा आरक्षक राहुल, निरंजन त्रिफला और राजपाल यादव की सराहनीय भूमिका रही।
पन्ना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डायमंड चौराहा से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का महज 04 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में मड़ला पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। दिनांक 26 जुलाई 2026 को देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के बड़वारा निवासी 40 वर्षीय फरियादी दीपक प्रसाद पाण्डेय ने थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने मालिक राकेश बिलथरिया की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
(क्रमांक MP 19 ZH 2948) से कंपनी के काम से पन्ना आए थे। सुबह लगभग 10:15 बजे उन्होंने डायमंड चौराहा, छतरपुर रोड स्थित पंचर दुकान के सामने अपनी गाड़ी खड़ी की थी। जब वह ट्रांसपोर्ट के ट्रक का हिसाब-किताब करके लौटे, तो लगभग ₹85,000 मूल्य की मोटरसाइकिल गायब थी। इस पर थाना कोतवाली पन्ना में अपराध क्रमांक 545/2026 अंतर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के लिए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास
लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। संदिग्ध आरोपी के मड़ला की तरफ भागने की सूचना पर मड़ला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी संदीप अहिरवार (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम बीहर सरवरिया, थाना अजयगढ़ (जिला पन्ना) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ₹85,000 की चोरी की गई हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल विधिवत बरामद की गई। इस त्वरित कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मिश्रा, मड़ला थाना प्रभारी निरीक्षक बखत सिंह, प्रधान आरक्षक हरप्रसाद आर्य, राजेश अहिरवार, खेमचन्द्र राय तथा आरक्षक राहुल, निरंजन त्रिफला और राजपाल यादव की सराहनीय भूमिका रही।
- पन्ना जिले के अमानगंज में ब्लॉक कांग्रेस ने छात्रों के समर्थन में एक पदयात्रा निकाली। इस दौरान अमानगंज ब्लॉक कांग्रेस ने छात्रों का पक्ष रखते हुए ज्ञापन भी सौंपा।1
- मध्य प्रदेश के मैहर में सिविल अस्पताल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ सरकारी संपत्ति का निजी कार्यों में इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में मैहर सिविल अस्पताल का ब्लड रिक्वायरमेंट फॉर्म पहुँचने की घटना से स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से सिविल अस्पताल के फॉर्म का इस्तेमाल निजी अस्पताल में किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और विभागीय ज़िम्मेदारी पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है। इस पूरे मामले पर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो डॉ. विपिन सिंह ने कहा कि हम आज भी सरकारी संपत्ति का उपयोग करेंगे। दूसरी ओर, नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के संचालक ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल सख्त कार्यवाही की माँग की है। इस घटना के सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या अन्य सरकारी सामग्रियों का भी इसी तरह दुरुपयोग किया जा रहा है। मामले की उचित जाँच और आवश्यक कार्यवाही की माँग की गई है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।1
- देश की विभिन्न कृषि मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने के साथ ही खरीद-बिक्री की गतिविधियां काफी तेज़ हो गई हैं। किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में तेज़ी देखी जा रही है। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण अपडेट के रूप में देखा जा रहा है।1
- छतरपुर स्थित अजय पाल धाम की दान पेटी से पैसे गायब होने का आरोप सामने आया है। दान पेटी से पैसे गायब होने की बात को लेकर मंदिर समिति के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम और हंगामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- सतना शहर में पुलिस के तमाम दावों के बावजूद खुलेआम नशीली कफ सिरप बेची जा रही है, जिसकी वजह से स्थानीय नौजवान तेजी से नशे का शिकार हो रहे हैं। इस अवैध बिक्री से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे मथुरा नई बस्ती का बताया जा रहा है। एक तरफ पुलिस प्रशासन नशे पर रोक लगाने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सरेआम कफ सिरप की हो रही बिक्री से इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- पन्ना के श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर सरकार सप्तनिधि धाम मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत श्री भक्तमाल कथा के चौथे दिन संपूर्ण वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहा। कथा प्रारंभ होने से पूर्व पन्ना के विभिन्न देवालयों से पधारे पूज्य पुजारियों को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक, पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी संत-महात्माओं का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा का रसपान कराते हुए परम पूज्य महंत श्री किशोर दास जी महाराज ने कहा कि भगवान जुगल किशोर सरकार की असीम कृपा से आज पन्ना स्वयं साक्षात वृंदावन का स्वरूप धारण किए हुए है। उन्होंने बताया कि मंदिर के इतिहास में पहली बार 'समाज गायन' का आयोजन हुआ है और वृंदावन के टटिया आश्रम के संत-महात्मा पहली बार ब्रज से बाहर केवल भगवान की सेवा के लिए पन्ना पधारे हैं। महाराज श्री ने श्रद्धालुओं को जानकारी दी कि 28 और 29 जुलाई को पहली बार लगातार दो दिनों तक श्रद्धालुओं को श्री जुगल किशोर सरकार के अलौकिक 'फूल बंगला' श्रृंगार के दर्शन प्राप्त होंगे। अपने प्रवचन में महाराज जी ने रसिक संत पंडित हरिराम व्यास जी के त्याग, वैराग्य और ब्रजभक्ति का प्रेरणादायी प्रसंग भी सुनाया। इस महोत्सव में अयोध्या के चारुशिला मंदिर से पधारे मैथिल सख्य पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य श्री वल्लभाचार्य जी महाराज, पूज्य कुंज बिहारी दास जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अमित कनकने जी, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह और पन्ना के पूर्व कलेक्टर संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- भोपाल में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। इस मामले पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दफ्तर का घेराव किया है।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर में आज NEET परीक्षा से जुड़े दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया। डाक खाना चौराहे से शुरू हुआ यह मार्च डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पहुँचा। इस दौरान छात्र और शहर के लोग हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।1
- मध्य प्रदेश के पन्ना में टीकाकरण के बाद 3 माह की बच्ची की संदिग्ध मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची की मौत के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।1