Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर रजिस्ट्रार कार्यालय में कथित अवैध वसूली और प्राइवेट लोगों के दखल देने और पत्रकारों के साथ मारपीट का आरोप! ग्वालियर रजिस्ट्रार कार्यालय में कथित अवैध वसूली और प्राइवेट लोगों के दखल देने और पत्रकारों के साथ मारपीट का आरोप!
एक देश एक आवाज़ NEWS
ग्वालियर रजिस्ट्रार कार्यालय में कथित अवैध वसूली और प्राइवेट लोगों के दखल देने और पत्रकारों के साथ मारपीट का आरोप! ग्वालियर रजिस्ट्रार कार्यालय में कथित अवैध वसूली और प्राइवेट लोगों के दखल देने और पत्रकारों के साथ मारपीट का आरोप!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सबलगढ़ में बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ और पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आम राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबलगढ़ के बेनीपुरा में कच्ची सड़क पर गंदगी और पानी भरा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। इस वीडियो में देखिए बेनीपुरा की सड़क की जमीनी हकीकत और लोगों की परेशानी। उम्मीद है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे।1
- मौ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्टर केएल मीणा हुए शामिल मौ नगर के मुख्य मार्गो से बुधवार को लगभग 2:00 बजे बैंड बाजों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भिंड कलेक्टर के एल मीणा तथा नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई गई।1
- जवाहरगंज मे गायत्रीमंदिर चौराहे के पास ट्रेक्टर ट्रॉली खराब होने से रोड हुई जाम रेलवे ओवर ब्रिज से भगतसिंह चोराहे की तरफ जाती सड़क पर आवाआगमन बाधित हुआ, इधर सर्विस लाइन पर दुकानदारों क़ा अतिक्रमण साथ रोड पर ग्राहकों के वाहनो से भी परेशानी हुई,1
- अंबाह में पुलिस और पूर्व सैनिकों की भव्य तिरंगा यात्रा अंबाह में पुलिस और पूर्व सैनिकों की भव्य तिरंगा यात्रा एक कतार में पुलिस जवान, दूसरी कतार में पूर्व सैनिक—देशभक्ति के अनोखे नजारे ने लोगों का ध्यान खींचा यह तिरंगा यात्रा पुलिस थाने से हुई प्रारंभ और क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर लौटकर थाने में हुआ समापन अंबाह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से अंबाह थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पुलिस विभाग के जवानों के साथ पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान एक अनोखा और आकर्षक दृश्य देखने को मिला। यात्रा में एक कतार में पुलिस विभाग के जवान अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रहे थे, जबकि दूसरी कतार में पूर्व सैनिक तिरंगा हाथ में लेकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पुलिस और पूर्व सैनिकों का यह संयोजन लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों की नजरें इस शानदार यात्रा पर टिकी रहीं। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। तिरंगे के साथ पुलिस जवानों और पूर्व सैनिकों की एकजुटता ने नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में निकली यात्रा में पुलिसकर्मियों और पूर्व सैनिकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पुलिस और पूर्व सैनिकों के बीच सम्मान, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक बनकर सामने आई। देश की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिकों और वर्तमान में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस जवानों को एक साथ देखकर नागरिकों में भी गर्व की भावना दिखाई दी। अंबाह में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान अनुशासन, देशभक्ति और आपसी भाईचारे का सुंदर नजारा देखने को मिला।1
- रजौधा पंचायत के मुक्तिधाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पोरसा। ग्राम पंचायत रजौधा द्वारा ओरेठी–रायचंद्रकापुरा मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, रजौधा चौकी प्रभारी सोवरन सिंह यादव, सरपंच भानवती राजकिशोर बघेल, उपसरपंच, पंचायत के सदस्य, समाज के वरिष्ठजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत की ओर से कहा गया कि मुक्तिधाम परिसर में किए गए पौधारोपण से क्षेत्र को हराभरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।2
- sabalgarh me sadak nahi ban rahi2
- स्वतंत्रता दिवस कि फाइनल रिहर्सल, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। स्वतंत्रता दिवस कि फाइनल रिहर्सल, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्ण तैयारी हो चुकी हैं क्योंकि 15 अगस्त 2026 की सुबह स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा1
- थाना माता बसैया पुलिस व स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा। थाना प्रभारी विवेक तोमर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा व पैदल रैली। मुरैना/माता बसैया। शासन की मंशानुरूप विभिन्न विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में संपूर्ण देश भर में निकाली जा रही है है भव्य तिरंगा यात्रा इसी क्रम में थाना माता बसैया के द्वारा बच्चों के साथ माता बसैया क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गईं इस यात्रा में सम्पूर्ण थाना स्टाफ व स्कूली बच्चों ने सहभागिता निभाई संपूर्ण वातावरण में भारत माता के जयघोषों से गुंजायमान देशभक्ति मय माहौल देखने को मिला थाना माता बसैया पुलिस व स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा। थाना प्रभारी विवेक तोमर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा व पैदल रैली। मुरैना/माता बसैया। शासन की मंशानुरूप विभिन्न विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में संपूर्ण देश भर में निकाली जा रही है है भव्य तिरंगा यात्रा इसी क्रम में थाना माता बसैया के द्वारा बच्चों के साथ माता बसैया क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गईं इस यात्रा में सम्पूर्ण थाना स्टाफ व स्कूली बच्चों ने सहभागिता निभाई संपूर्ण वातावरण में भारत माता के जयघोषों से गुंजायमान देशभक्ति मय माहौल देखने को मिला2
- #अम्बाह। अम्बाह तहसील क्षेत्र के कई स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भवनों की हालत भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्कूलों की दीवारों पर घास उग आई है और जगह-जगह दीवारें जर्जर हालत में दिखाई दे रही हैं। छत और दीवारों में दरारें होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल परिसर में साफ-सफाई का भी अभाव नजर आता है। जर्जर भवन और उगी हुई घास के कारण कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवनों का निरीक्षण कराकर जर्जर दीवारों की मरम्मत कराई जाए, परिसर की साफ-सफाई कराई जाए और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।1