logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्टर केएल मीणा हुए शामिल मौ नगर के मुख्य मार्गो से बुधवार को लगभग 2:00 बजे बैंड बाजों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भिंड कलेक्टर के एल मीणा तथा नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई गई।

6 hrs ago
user_Devendra jain
Devendra jain
Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

मौ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्टर केएल मीणा हुए शामिल मौ नगर के मुख्य मार्गो से बुधवार को लगभग 2:00 बजे बैंड बाजों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भिंड कलेक्टर के एल मीणा तथा नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पोरसा में अस्पताल शुरू कराने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पोरसा। नगर में अस्पताल की सुविधा जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर बुधवार को पोरसा शहर कांग्रेस कमेटी ने तहसील कार्यालय परिसर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद हिंडोलिया एवं अंबाह विधायक देवेंद्र सकवार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पोरसा शहर में समुचित अस्पताल सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से पोरसा में अस्पताल का संचालन शीघ्र शुरू कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर करीब साढ़े तीन बजे तक चला। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार विश्राम सिंह बघेल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार प्रदर्शन में करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पोरसा क्षेत्र की आबादी को देखते हुए यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है। अस्पताल के अभाव में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में ले जाना पड़ता है। ऐसे में पोरसा में अस्पताल का संचालन जल्द शुरू किया जाना क्षेत्रवासियों के हित में आवश्यक है। धरना-प्रदर्शन में मोहन सिंह तोमर, दीवान सिंह तोमर, अमर सिंह तोमर, हरीश हिंडोलिया, विष्णु सिंह तोमर, मोनू सिंह तोमर, संजीव जैन, महावीर जैन, महेश शिवहरे, सियाराम वर्मा, अनिल शर्मा, यूनिस खां पठान, मदन मोहन कटारे, सुनील पुजारी, भंवर सिंह नरवरिया, हीरा सिंह तोमर, रामकिशोर तिवारी, राकेश ओझा, लक्षण माहौर, मुन्नालाल हिंडोलिया, रमन तोमर और दयाराम जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए पोरसा में अस्पताल का संचालन जल्द शुरू किया जाए, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
    4
    पोरसा में अस्पताल शुरू कराने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पोरसा। नगर में अस्पताल की सुविधा जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर बुधवार को पोरसा शहर कांग्रेस कमेटी ने तहसील कार्यालय परिसर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद हिंडोलिया एवं अंबाह विधायक देवेंद्र सकवार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पोरसा शहर में समुचित अस्पताल सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से पोरसा में अस्पताल का संचालन शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर करीब साढ़े तीन बजे तक चला। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार विश्राम सिंह बघेल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार प्रदर्शन में करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पोरसा क्षेत्र की आबादी को देखते हुए यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है। अस्पताल के अभाव में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में ले जाना पड़ता है। ऐसे में पोरसा में अस्पताल का संचालन जल्द शुरू किया जाना क्षेत्रवासियों के हित में आवश्यक है।
धरना-प्रदर्शन में मोहन सिंह तोमर, दीवान सिंह तोमर, अमर सिंह तोमर, हरीश हिंडोलिया, विष्णु सिंह तोमर, मोनू सिंह तोमर, संजीव जैन, महावीर जैन, महेश शिवहरे, सियाराम वर्मा, अनिल शर्मा, यूनिस खां पठान, मदन मोहन कटारे, सुनील पुजारी, भंवर सिंह नरवरिया, हीरा सिंह तोमर, रामकिशोर तिवारी, राकेश ओझा, लक्षण माहौर, मुन्नालाल हिंडोलिया, रमन तोमर और दयाराम जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए पोरसा में अस्पताल का संचालन जल्द शुरू किया जाए, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक बीहड़ों के रास्ते वाहन छोड़कर भागा अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक बीहड़ों के रास्ते वाहन छोड़कर भागा मुरैना। जिले में रेत एवं पत्थर के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों के बाद पुलिस ने सरायछौला क्षेत्र में अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गड़ौरा घाट की ओर आने वाले रास्ते पर चेकिंग लगाई थी। इसी दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन को गड़ौरा के बीहड़ों की ओर जाने वाले रास्ते में छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की तो उसमें अवैध रेत भरी हुई मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार मामले में अज्ञात आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साथ ही जब्त वाहन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग को भी सूचना दी गई है। पुलिस अब फरार चालक की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है। कार्रवाई के दौरान सरायछौला थाना पुलिस, सिविल लाइन थाना पुलिस और पुलिस लाइन के बल की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303(2) और 317(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
    2
    अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक बीहड़ों के रास्ते वाहन छोड़कर भागा
अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक बीहड़ों के रास्ते वाहन छोड़कर भागा
मुरैना। जिले में रेत एवं पत्थर के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों के बाद पुलिस ने सरायछौला क्षेत्र में अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गड़ौरा घाट की ओर आने वाले रास्ते पर चेकिंग लगाई थी। इसी दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन को गड़ौरा के बीहड़ों की ओर जाने वाले रास्ते में छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की तो उसमें अवैध रेत भरी हुई मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मामले में अज्ञात आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साथ ही जब्त वाहन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग को भी सूचना दी गई है। पुलिस अब फरार चालक की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है।
कार्रवाई के दौरान सरायछौला थाना पुलिस, सिविल लाइन थाना पुलिस और पुलिस लाइन के बल की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303(2) और 317(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
    1
    15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत
भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा।
प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी।
अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी।
वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिल्लाधिपति अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह तोमर जी, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता अम्बाह दिल्लाधिपति और तोमर वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर अम्बाह शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह तोमर जी, जिला अध्यक्ष राजेश तोमर थरा ने समस्त समाज के सहयोग से यात्रा को डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुए पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ उसके उपरांत समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर की टीम के मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। , रोहित शर्मा, पत्रकार भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
    3
    दिल्लाधिपति अनंगपाल  सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह तोमर जी,
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता 
अम्बाह 
दिल्लाधिपति और तोमर  वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल  सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर अम्बाह शहर में  भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में 
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह तोमर जी, जिला अध्यक्ष राजेश तोमर थरा ने समस्त समाज के सहयोग से 
यात्रा  को डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुए पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ 
उसके उपरांत समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया 
पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर  की   टीम के  मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और  महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।  , रोहित शर्मा, पत्रकार भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
    user_Avdhesh  Tomar patrakar THARA
    Avdhesh Tomar patrakar THARA
    Teacher अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिल्लाधिपति अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता अंबाह दिल्लाधिपति और तोमर वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में यात्रा डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ उसके उपरांत समाज प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर की टीम के मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। , रोहित शर्मा, भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
    4
    दिल्लाधिपति अनंगपाल  सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान 
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता 
अंबाह 
दिल्लाधिपति और तोमर  वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल  सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में यात्रा डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ उसके उपरांत समाज प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया 
पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर  की   टीम के  मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और  महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।  , रोहित शर्मा, भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दिल्लाधिपति अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता अंबाह दिल्लाधिपति और तोमर वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में यात्रा डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ उसके उपरांत समाज प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर की टीम के मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। , रोहित शर्मा, भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। दिल्लाधिपति अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता अंबाह दिल्लाधिपति और तोमर वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में यात्रा डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ उसके उपरांत समाज प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर की टीम के मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। , रोहित शर्मा, भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
    2
    दिल्लाधिपति अनंगपाल  सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान 
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता 


अंबाह 
दिल्लाधिपति और तोमर  वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल  सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में यात्रा डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ उसके उपरांत समाज प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया 
पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर  की   टीम के  मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और  महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।  , रोहित शर्मा, भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
दिल्लाधिपति अनंगपाल  सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान 
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता 
अंबाह 
दिल्लाधिपति और तोमर  वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल  सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में यात्रा डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ उसके उपरांत समाज प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया 
पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर  की   टीम के  मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और  महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।  , रोहित शर्मा, भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देश में हरियाली लाने के लिए हरियाली अमावस्या त्यौहार मनाया जाता है बी के बहन,,,,,,, हरियाली अमावस्या पर प्रकृति और आध्यात्मिकता का संगम, ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर उमंग-उत्साह से मनाया पर्व पोरसा/जोटई। हरियाली अमावस्या के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा जोटई में प्रकृति की गोद के बीच पर्व को बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। चारों ओर हरे-भरे पेड़-पौधों और प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति ने पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और ईश्वर चिंतन के माध्यम से पर्व की आध्यात्मिक महत्ता को महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान ऐसा मनोहारी वातावरण बना हुआ था कि चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही थी। उपस्थित माताओं-बहनों ने भक्ति गीतों और भजनों पर आनंदपूर्वक नृत्य किया तथा ईश्वर का स्मरण करते हुए सुख-शांति और प्रकृति संरक्षण की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को भोग एवं प्रसाद वितरित किया गया। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पोरसा के गांधी नगर स्थित मुख्य सेवा केंद्र पर भी हरियाली अमावस्या का पर्व बड़े ही धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया। यहां माताओं-बहनों ने गीत, भजन और नृत्य के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं। धार्मिक वातावरण के बीच प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। हरियाली अमावस्या केवल पर्व नहीं, प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश कार्यक्रम में बीके रेखा बहन ने हरियाली अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाली अमावस्या भारतवर्ष का एक विशेष और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे नारी शक्ति बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाती है। यह पर्व प्रकृति की सुंदरता, हरियाली, प्रेम, सौभाग्य और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज के अवसर पर महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं, भजन गाती हैं और मंदिरों में जाकर भगवान का स्मरण करती हैं। कई स्थानों पर कन्याओं को भोजन कराने तथा धार्मिक अनुष्ठानों की भी परंपरा है। हरियाली से घिरे प्राकृतिक वातावरण में इस पर्व को मनाने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। बीके रेखा बहन ने कहा कि आज आवश्यकता केवल पर्व मनाने की नहीं, बल्कि हरियाली के संरक्षण और विस्तार का संकल्प लेने की भी है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। प्रकृति के पांच तत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—का संतुलन बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। प्रकृति के पांच तत्वों के संरक्षण का लिया संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं-बहनों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि हरियाली अमावस्या के इस पावन अवसर पर वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगी और उनकी देखभाल करेंगी। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ केवल हमें छाया और फल ही नहीं देते, बल्कि वातावरण को शुद्ध रखने, वर्षा चक्र को संतुलित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक धार्मिक पर्व को प्रकृति संरक्षण के संदेश से जोड़ना समय की आवश्यकता है। भक्ति में झूमीं मातृशक्ति जोटई में आयोजित कार्यक्रम में भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। मातृशक्ति ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर ईश्वर का चिंतन किया और भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए पर्व की खुशियां मनाईं। वहीं पोरसा के गांधी नगर स्थित सेवा केंद्र पर भी महिलाओं ने गीत-संगीत और भजनों के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में बीके रेखा बहन, बीना तोमर, गीता शर्मा, पुष्पा शर्मा, रानी तोमर सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। हरियाली बचाना ही आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देना कार्यक्रम के दौरान यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि हरियाली केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। यदि आज प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। हरियाली तीज के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। भक्ति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के सुंदर संगम के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    2
    देश में हरियाली लाने के लिए हरियाली अमावस्या त्यौहार मनाया जाता है बी के बहन,,,,,,,
हरियाली अमावस्या पर प्रकृति और आध्यात्मिकता का संगम, ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर उमंग-उत्साह से मनाया पर्व
पोरसा/जोटई। हरियाली अमावस्या के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा जोटई में प्रकृति की गोद के बीच पर्व को बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। चारों ओर हरे-भरे पेड़-पौधों और प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति ने पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और ईश्वर चिंतन के माध्यम से पर्व की आध्यात्मिक महत्ता को महसूस किया।
कार्यक्रम के दौरान ऐसा मनोहारी वातावरण बना हुआ था कि चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही थी। उपस्थित माताओं-बहनों ने भक्ति गीतों और भजनों पर आनंदपूर्वक नृत्य किया तथा ईश्वर का स्मरण करते हुए सुख-शांति और प्रकृति संरक्षण की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को भोग एवं प्रसाद वितरित किया गया।
इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पोरसा के गांधी नगर स्थित मुख्य सेवा केंद्र पर भी हरियाली अमावस्या का पर्व बड़े ही धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया। यहां माताओं-बहनों ने गीत, भजन और नृत्य के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं। धार्मिक वातावरण के बीच प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
हरियाली अमावस्या केवल पर्व नहीं, प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश
कार्यक्रम में बीके रेखा बहन ने हरियाली अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाली अमावस्या भारतवर्ष का एक विशेष और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे नारी शक्ति बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाती है। यह पर्व प्रकृति की सुंदरता, हरियाली, प्रेम, सौभाग्य और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज के अवसर पर महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं, भजन गाती हैं और मंदिरों में जाकर भगवान का स्मरण करती हैं। कई स्थानों पर कन्याओं को भोजन कराने तथा धार्मिक अनुष्ठानों की भी परंपरा है। हरियाली से घिरे प्राकृतिक वातावरण में इस पर्व को मनाने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
बीके रेखा बहन ने कहा कि आज आवश्यकता केवल पर्व मनाने की नहीं, बल्कि हरियाली के संरक्षण और विस्तार का संकल्प लेने की भी है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। प्रकृति के पांच तत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—का संतुलन बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
प्रकृति के पांच तत्वों के संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं-बहनों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि हरियाली अमावस्या के इस पावन अवसर पर वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगी और उनकी देखभाल करेंगी।
वक्ताओं ने कहा कि पेड़ केवल हमें छाया और फल ही नहीं देते, बल्कि वातावरण को शुद्ध रखने, वर्षा चक्र को संतुलित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक धार्मिक पर्व को प्रकृति संरक्षण के संदेश से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
भक्ति में झूमीं मातृशक्ति
जोटई में आयोजित कार्यक्रम में भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। मातृशक्ति ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर ईश्वर का चिंतन किया और भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए पर्व की खुशियां मनाईं। वहीं पोरसा के गांधी नगर स्थित सेवा केंद्र पर भी महिलाओं ने गीत-संगीत और भजनों के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में बीके रेखा बहन, बीना तोमर, गीता शर्मा, पुष्पा शर्मा, रानी तोमर सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
हरियाली बचाना ही आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देना
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि हरियाली केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। यदि आज प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है।
हरियाली तीज के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। भक्ति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के सुंदर संगम के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ग्वालियर में मेवाती मोहल्ला सागरतल रोड पर हुए कावड़िए विवाद में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे जनसुनवाई SP ऑफिस में! ग्वालियर में मेवाती मोहल्ला सागरतल रोड पर हुए कावड़िए विवाद में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे जनसुनवाई SP ऑफिस में!
    1
    ग्वालियर में मेवाती मोहल्ला सागरतल रोड पर हुए कावड़िए विवाद में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे जनसुनवाई SP ऑफिस में!
ग्वालियर में मेवाती मोहल्ला सागरतल रोड पर हुए कावड़िए विवाद में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे जनसुनवाई SP ऑफिस में!
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मौ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ मौ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद मौ द्वारा बुधवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा उपस्थित रहे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम में बीईओ श्यामकिशोर भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन यादव, तहसीलदार प्रमोद चंदेलिया, पार्षद वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, पार्षद प्रमोद यादव, प्राचार्य एम.एल. वर्मा, थाना प्रभारी मौ रघुवीर सिंह मीणा, प्राचार्य बृजेंद्र गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तर गुर्जर, जिला मंत्री फरेंद्र सिकरवार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, पार्षद सुल्तान मौर्य एवं रामू कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों और नगरवासियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। स्कूली बच्चों ने अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।नगर परिषद द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया और लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का संदेश दिया।
    2
    मौ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ 

मौ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद मौ द्वारा बुधवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा उपस्थित रहे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम में बीईओ श्यामकिशोर भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन यादव, तहसीलदार प्रमोद चंदेलिया, पार्षद वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, पार्षद प्रमोद यादव, प्राचार्य एम.एल. वर्मा, थाना प्रभारी मौ रघुवीर सिंह मीणा, प्राचार्य बृजेंद्र गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तर गुर्जर, जिला मंत्री फरेंद्र सिकरवार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, पार्षद सुल्तान मौर्य एवं रामू कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों और नगरवासियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। स्कूली बच्चों ने अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।नगर परिषद द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया और लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का संदेश दिया।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.