15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।

- 15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।1
- स्वस्थ शरीर, एकाग्र मन और अनुशासित दिनचर्या से युवा बनाएं सशक्त भविष्य , अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सुप्रयास, भिण्ड द्वारा देव नगर कॉलोनी स्थित सुप्रयास कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजीव शर्मा, पूर्व आईएएस एवं कमिश्नर, शहडोल संभाग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और एकाग्र मन ही सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में पोषण की कमी तथा लाल रक्त कणिकाओं (RBC) और हीमोग्लोबिन की कमी से कमजोरी, थकान और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। इसलिए बच्चों के भोजन में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करना आवश्यक है। श्री शर्मा ने बच्चों और अभिभावकों को भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अंकुरित अनाज तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संतुलित भोजन के लिए महंगे खाद्य पदार्थों की आवश्यकता नहीं है; घर में उपलब्ध पौष्टिक एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से भी बच्चों के पोषण को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अच्छी नींद और स्वस्थ दिनचर्या का महत्व समझाते हुए कहा कि समय पर सोना, पर्याप्त नींद लेना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना और मोबाइल एवं स्क्रीन के अनावश्यक उपयोग को सीमित करना स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। स्वस्थ शरीर के साथ पर्याप्त विश्राम बच्चों की सीखने और एकाग्रता की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने बच्चों को हैंडराइटिंग सुधारने की उपयोगी टिप्स भी दीं। उन्होंने सही ढंग से पेन पकड़ने, अक्षरों का समान आकार रखने, शब्दों के बीच उचित दूरी बनाए रखने और प्रतिदिन नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को सफलता का सरल मंत्र देते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य छोटे-छोटे दैनिक लक्ष्यों से हासिल होते हैं। नियमित दिनचर्या, अनुशासन और निरंतर प्रयास से व्यक्ति धीरे-धीरे अपने बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज जैन, सचिव, सुप्रयास, भिण्ड ने किया तथा प्रोफेसर रवि जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं बच्चों ने स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। सुप्रयास ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या का पालन करने तथा अपने स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।1
- भिण्ड नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा हाथों में तिरंगा लेकर निकले जवान1
- बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा बाह विधानसभा के पिनाहट देहात मंडल में बुधवार दोपहर 1 बजे विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में स्याहीपुरा से राटौटी शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री हीरा सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी तथा ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।1
- महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भिंड द्वारा कन्या विधालय गोहद में कराई गई पतंग निर्माण प्रतियोगिता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शांति कुशवाह द्वारा शासकीय कन्या विधालय गोहद में बुधवार को लगभग 3 बजे पतंग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान विधालय की छात्राओं ने पतंग निर्माण कर प्रतियोगिता में भाग लिया।जिसके लिए छात्राओं को सम्मानित किया गया।1
- सभी देश वासियों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ 🙏 शहर की सभी सम्मानित जनता को और पूरे देश के नागरिकों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ1
- स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर भिंड। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ अटेर रोड से हुआ, जहां विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के नारों और जयघोष से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।रैली अटेर रोड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्कूली बच्चों का स्वागत किया। बच्चे भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।रैली में शामिल बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल उत्साह और राष्ट्रप्रेम से भर गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया।1
- मेहगांव थाना प्रभारी की हथियारबंद आरोपियों पर कार्रवाई *मेहगांव थाना प्रभारी की हथियारबंद आरोपियों पर कार्रवाई* *कन्हारी के आरोग्य धाम के पास गौरमी रोड से दो आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद*1