Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभी देश वासियों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ 🙏 शहर की सभी सम्मानित जनता को और पूरे देश के नागरिकों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ
VIKAS RAWAT
सभी देश वासियों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ 🙏 शहर की सभी सम्मानित जनता को और पूरे देश के नागरिकों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सभी देश वासियों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ 🙏 शहर की सभी सम्मानित जनता को और पूरे देश के नागरिकों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ1
- *इकदिल में बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश; मौके पर भारी पुलिस बल तैनात* इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी चांदनपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने पार्क में लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से नई प्रतिमा स्थापित कराने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट: रजत यादव मो.74171970642
- न्यायालय में विचाराधीन खेत पर कब्जा करने पहुंची राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम स्लोगन -न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर कब्जा करने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 एंकर -जहां कानून के रखवालों पर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है। कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला बीर गांव में एक ऐसी जमीन पर कब्जा कराने राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई, जिसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। सड़क किनारे स्थित गाटा संख्या 141/1... जो एक बेशकीमती खेत है, उस पर जबरन कब्जा कराने का आरोप पीड़ित किसान ने लगाया है। सवाल ये है कि जब मामला कोर्ट में है तो प्रशासन किसके इशारे पर कब्जा कराने पहुंचा? देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। बीओ-जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला बीर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गाटा संख्या 141/1 पर पहुंची। आरोप है कि सड़क किनारे स्थित इस बेशकीमती खेत पर, जो न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर जबरन कब्जा कराने की कोशिश की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस जमीन का मुकदमा माननीय न्यायालय में लंबित है और न्यायालय के आदेश के बिना किसी भी तरह का हस्तक्षेप अवैध है। इसके बावजूद राजस्व कर्मियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश और कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी पीड़ित किसानों ने जब टीम से न्यायालय में विचाराधीन होने के कागजात दिखाए तो भी टीम ने अनसुना कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इस पूरे मामले ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या राजस्व विभाग को पता नहीं था कि ये जमीन विवादित है और मामला कोर्ट में है? या फिर किसी रसूखदार को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखा गया फिलहाल पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।4
- 15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।1
- स्वस्थ शरीर, एकाग्र मन और अनुशासित दिनचर्या से युवा बनाएं सशक्त भविष्य , अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सुप्रयास, भिण्ड द्वारा देव नगर कॉलोनी स्थित सुप्रयास कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजीव शर्मा, पूर्व आईएएस एवं कमिश्नर, शहडोल संभाग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और एकाग्र मन ही सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में पोषण की कमी तथा लाल रक्त कणिकाओं (RBC) और हीमोग्लोबिन की कमी से कमजोरी, थकान और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। इसलिए बच्चों के भोजन में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करना आवश्यक है। श्री शर्मा ने बच्चों और अभिभावकों को भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अंकुरित अनाज तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संतुलित भोजन के लिए महंगे खाद्य पदार्थों की आवश्यकता नहीं है; घर में उपलब्ध पौष्टिक एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से भी बच्चों के पोषण को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अच्छी नींद और स्वस्थ दिनचर्या का महत्व समझाते हुए कहा कि समय पर सोना, पर्याप्त नींद लेना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना और मोबाइल एवं स्क्रीन के अनावश्यक उपयोग को सीमित करना स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। स्वस्थ शरीर के साथ पर्याप्त विश्राम बच्चों की सीखने और एकाग्रता की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने बच्चों को हैंडराइटिंग सुधारने की उपयोगी टिप्स भी दीं। उन्होंने सही ढंग से पेन पकड़ने, अक्षरों का समान आकार रखने, शब्दों के बीच उचित दूरी बनाए रखने और प्रतिदिन नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को सफलता का सरल मंत्र देते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य छोटे-छोटे दैनिक लक्ष्यों से हासिल होते हैं। नियमित दिनचर्या, अनुशासन और निरंतर प्रयास से व्यक्ति धीरे-धीरे अपने बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज जैन, सचिव, सुप्रयास, भिण्ड ने किया तथा प्रोफेसर रवि जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं बच्चों ने स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। सुप्रयास ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या का पालन करने तथा अपने स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।1
- 12 अगस्त: औरैया के क्रांतिकारियों ने तहसील पर फहराया था तिरंगा, छह शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि औरैया। स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में 12 अगस्त का दिन औरैया के लिए गौरव और बलिदान का प्रतीक है। 12 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों ने औरैया सदर तहसील पर फहरा रहे अंग्रेजी हुकूमत के प्रतीक यूनियन जैक को उतारकर उसकी जगह तिरंगा फहरा दिया था। इस दौरान अंग्रेजी हुकूमत के दमन में छह क्रांतिकारी शहीद हुए थे, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। बुधवार को इस ऐतिहासिक घटना की स्मृति में सदर तहसील और शहीद पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। इस ऐतिहासिक आंदोलन की कमान संभालने वाली क्रांतिकारियों की तिकड़ी में छक्कीलाल दुबे, बल्देव प्रसाद उर्फ बल्दू पहलवान और हाफिज करीम प्रमुख थे। इनमें बल्दू पहलवान की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। परिवार के लोगों के अनुसार उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांव-गांव जाकर जगाई आजादी की अलख।। वर्ष 1886 में औरैया के निकट सनावली गढ़िया गांव में जन्मे बल्देव प्रसाद उर्फ बल्दू पहलवान बचपन से ही अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। वह रात में टोली बनाकर गश्त करते और लोगों के जान-माल की रक्षा करते थे। बाद में स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय होकर उन्होंने जालौन, पुखरायां, डेरापुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज समेत आसपास के क्षेत्रों में जनसभाएं कर लोगों को अंग्रेजों के खिलाफ जागरूक किया। वर्ष 1930 के लगानबंदी आंदोलन में भाग लेने पर बदनपुर स्थित उनकी 14 बीघा जमीन अंग्रेजी हुकूमत ने जब्त कर ली थी। उन्हें छह माह के कठोर कारावास के साथ आर्थिक दंड की सजा भी भुगतनी पड़ी। 75 कुश्तियां लड़ीं, एक भी नहीं हारे।। परिवार के बुजुर्गों के अनुसार बल्दू पहलवान अपने समय के नामी पहलवानों में गिने जाते थे। उन्होंने करीब 75 बड़ी कुश्तियां लड़ीं और किसी भी मुकाबले में हार नहीं मानी। दंगल में मिलने वाली इनाम की राशि वह गरीबों और जरूरतमंदों में बांट दिया करते थे। करीब 80 वर्ष की उम्र तक वह दंगलों में निर्णायक की भूमिका निभाते रहे। उनका संपर्क काकोरी कांड के नायक मुकुंदीलाल से भी रहा था। मार्च 1971 में 86 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। शहीद पार्क और तहसील परिसर में श्रद्धांजलि।। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की स्मृति में शहीद पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार सुबह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने आजादी के आंदोलन में औरैया के वीर सपूतों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। वहीं सदर तहसील परिसर में एसडीएम ब्रह्मानंद, नगरपालिका परिषद के सफाई निरीक्षक आशीष पांडेय सहित अन्य लोगों ने वीर स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ज्ञानेंद्र दुबे, प्रवीण गुप्ता, अनिल सेंगर, विवेक पोरवाल, आनंद नाथ गुप्ता, राजेंद्र बाजपेई, विशाल परिहार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- मॉडल तहसील पास हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, सांड को बचाने पर हुआ हादसा जसवंतनगर-इटावा मार्ग पर मॉडल तहसील निकट हाय पेपर जा रहा कंटेनर के सामने आए सांड को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर मौके पर पहुंची जसवंत नगर थाना पुलिस उपनिधि चेक ललित कुमार चतुर्वेदी ने बताया है कि कंटेनर पलवल से गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही कंटेनर मॉडल तहसील के पास हाइवे पर पहुंचा, अचानक सड़क पर सांड आ गया। चालक ने सांड को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर में विनेश पुत्र सर्वेश कुमार निवासी शाहजहांपुर, थाना जसवंतनगर, अभिषेक पुत्र बलिस्टर तथा सचिन पुत्र अरविंद सिंह निवासी गोबेपुरा, थाना सैफई सवार थे। हादसे में तीनों सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सड़क पर पलटे कंटेनर के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए हाइड्रा द्वारा पलते हुए कंटेनर को हटाकर साइड से लगवाया।1