मॉडल तहसील पास हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, सांड को बचाने पर हुआ हादसा जसवंतनगर-इटावा मार्ग पर मॉडल तहसील निकट हाय पेपर जा रहा कंटेनर के सामने आए सांड को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर मौके पर पहुंची जसवंत नगर थाना पुलिस उपनिधि चेक ललित कुमार चतुर्वेदी ने बताया है कि कंटेनर पलवल से गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही कंटेनर मॉडल तहसील के पास हाइवे पर पहुंचा, अचानक सड़क पर सांड आ गया। चालक ने सांड को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर में विनेश पुत्र सर्वेश कुमार निवासी शाहजहांपुर, थाना जसवंतनगर, अभिषेक पुत्र बलिस्टर तथा सचिन पुत्र अरविंद सिंह निवासी गोबेपुरा, थाना सैफई सवार थे। हादसे में तीनों सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सड़क पर पलटे कंटेनर के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए हाइड्रा द्वारा पलते हुए कंटेनर को हटाकर साइड से लगवाया।
मॉडल तहसील पास हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, सांड को बचाने पर हुआ हादसा जसवंतनगर-इटावा मार्ग पर मॉडल तहसील निकट हाय पेपर जा रहा कंटेनर के सामने आए सांड को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर मौके पर पहुंची जसवंत नगर थाना पुलिस उपनिधि चेक ललित कुमार चतुर्वेदी ने बताया है कि कंटेनर पलवल से गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही कंटेनर मॉडल तहसील के पास हाइवे पर पहुंचा, अचानक सड़क पर सांड आ गया। चालक ने सांड को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर में विनेश पुत्र सर्वेश कुमार निवासी शाहजहांपुर, थाना जसवंतनगर, अभिषेक पुत्र बलिस्टर तथा सचिन पुत्र अरविंद सिंह निवासी गोबेपुरा, थाना सैफई सवार थे। हादसे में तीनों सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सड़क पर पलटे कंटेनर के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए हाइड्रा द्वारा पलते हुए कंटेनर को हटाकर साइड से लगवाया।
- सभी देश वासियों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ 🙏 शहर की सभी सम्मानित जनता को और पूरे देश के नागरिकों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ1
- *इकदिल में बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश; मौके पर भारी पुलिस बल तैनात* इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी चांदनपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने पार्क में लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से नई प्रतिमा स्थापित कराने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट: रजत यादव मो.74171970642
- न्यायालय में विचाराधीन खेत पर कब्जा करने पहुंची राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम स्लोगन -न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर कब्जा करने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 एंकर -जहां कानून के रखवालों पर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है। कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला बीर गांव में एक ऐसी जमीन पर कब्जा कराने राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई, जिसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। सड़क किनारे स्थित गाटा संख्या 141/1... जो एक बेशकीमती खेत है, उस पर जबरन कब्जा कराने का आरोप पीड़ित किसान ने लगाया है। सवाल ये है कि जब मामला कोर्ट में है तो प्रशासन किसके इशारे पर कब्जा कराने पहुंचा? देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। बीओ-जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला बीर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गाटा संख्या 141/1 पर पहुंची। आरोप है कि सड़क किनारे स्थित इस बेशकीमती खेत पर, जो न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर जबरन कब्जा कराने की कोशिश की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस जमीन का मुकदमा माननीय न्यायालय में लंबित है और न्यायालय के आदेश के बिना किसी भी तरह का हस्तक्षेप अवैध है। इसके बावजूद राजस्व कर्मियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश और कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी पीड़ित किसानों ने जब टीम से न्यायालय में विचाराधीन होने के कागजात दिखाए तो भी टीम ने अनसुना कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इस पूरे मामले ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या राजस्व विभाग को पता नहीं था कि ये जमीन विवादित है और मामला कोर्ट में है? या फिर किसी रसूखदार को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखा गया फिलहाल पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।4
- बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा बाह विधानसभा के पिनाहट देहात मंडल में बुधवार दोपहर 1 बजे विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में स्याहीपुरा से राटौटी शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री हीरा सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी तथा ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।1
- 15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।1
- समस्त एलआईयू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं को सूचनार्थ। समस्त एलआईयू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं को सूचनार्थ। पत्रकार के साथ हुई घटना में न्याय नहीं मिला तो होगा महाआंदोलन थाना बसई अरेला क्षेत्र के बसई भदौरिया में पत्रकार अनिल के घर पर 8 अगस्त 2026 को अचानक करीब 15–20 लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। घटना में पत्रकार एवं परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। आरोप है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद थाना बसई अरेला पुलिस द्वारा अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे पत्रकार एवं उनके परिवार में आक्रोश है। पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए चार संगठनों ने संयुक्त रूप से आंदोलन का निर्णय लिया है— 1. भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय 2. मानवाधिकार सहायता संघ 3. पत्रकार एसोसिएशन 4. करणी सेना 14 अगस्त को थाना बसई अरेला का घेराव यदि पत्रकार के साथ हुई घटना में तत्काल कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो 14 अगस्त 2026 को थाना बसई अरेला का घेराव एवं महाआंदोलन किया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है। मांग: पत्रकार के घर पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाया जाए। नोट: कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में किया जाएगा। भवदीय सरबन भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष भाकियू सर्वोदय भारत न्यूज़ 24 राष्ट्रीय जजमेंट समाचार1
- बारिश में तालाब बना खेरागढ़ तहसील परिसर, जलभराव से फिसलते रहे फरियादी खेरागढ़ में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने खेरागढ़ तहसील परिसर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। निकासी के समुचित इंतजाम न होने से परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। हालात ऐसे रहे कि फरियादियों को पानी से होकर तहसील पहुंचना पड़ा और कई लोग फिसलते नजर आए। जलभराव से नाराज अधिवक्ताओं ने परिसर में पानी के बीच खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक प्रशासन ने इसका स्थायी समाधान नहीं कराया। शाम 5 बजे अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि हर बारिश में तहसील परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे वादकारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।1
- मॉडल तहसील पास हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, सांड को बचाने पर हुआ हादसा जसवंतनगर-इटावा मार्ग पर मॉडल तहसील निकट हाय पेपर जा रहा कंटेनर के सामने आए सांड को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर मौके पर पहुंची जसवंत नगर थाना पुलिस उपनिधि चेक ललित कुमार चतुर्वेदी ने बताया है कि कंटेनर पलवल से गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही कंटेनर मॉडल तहसील के पास हाइवे पर पहुंचा, अचानक सड़क पर सांड आ गया। चालक ने सांड को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर में विनेश पुत्र सर्वेश कुमार निवासी शाहजहांपुर, थाना जसवंतनगर, अभिषेक पुत्र बलिस्टर तथा सचिन पुत्र अरविंद सिंह निवासी गोबेपुरा, थाना सैफई सवार थे। हादसे में तीनों सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सड़क पर पलटे कंटेनर के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए हाइड्रा द्वारा पलते हुए कंटेनर को हटाकर साइड से लगवाया।1