logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिण्ड नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा हाथों में तिरंगा लेकर निकले जवान

10 hrs ago
user_रणवीर सिंह
रणवीर सिंह
Gormi, Bhind•
10 hrs ago

भिण्ड नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा हाथों में तिरंगा लेकर निकले जवान

More news from Bhind and nearby areas
  • भिण्ड नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा हाथों में तिरंगा लेकर निकले जवान
    1
    भिण्ड नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा हाथों में तिरंगा लेकर निकले जवान
    user_रणवीर सिंह
    रणवीर सिंह
    Gormi, Bhind•
    10 hrs ago
  • महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भिंड द्वारा कन्या विधालय गोहद में कराई गई पतंग निर्माण प्रतियोगिता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शांति कुशवाह द्वारा शासकीय कन्या विधालय गोहद में बुधवार को लगभग 3 बजे पतंग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान विधालय की छात्राओं ने पतंग निर्माण कर प्रतियोगिता में भाग लिया।जिसके लिए छात्राओं को सम्मानित किया गया।
    1
    महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भिंड द्वारा कन्या विधालय गोहद में कराई गई पतंग निर्माण प्रतियोगिता
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शांति कुशवाह द्वारा शासकीय कन्या विधालय गोहद में बुधवार को लगभग 3 बजे पतंग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान विधालय की छात्राओं ने पतंग निर्माण कर प्रतियोगिता में भाग लिया।जिसके लिए छात्राओं को सम्मानित किया गया।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚩 बालाजी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में विशाल हवन-यज्ञ और भंडारा 🙏 पोरसा। नगर के अस्पताल परिसर स्थित मनसा पूर्ण हनुमान जी मंदिर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भव्य शोभायात्रा और अखंड रामायण के आयोजन के बाद मंदिर परिसर में विशाल हवन-यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। 🔥 अखंड रामायण की पूर्णाहुति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। 🍛 इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पोरसा के अलावा मुरैना, भिंड, गोहद, ग्वालियर, लश्कर, मुरार, अंबाह, बामौर, मेहगांव, आगरा, इटावा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। 🚩 देर शाम बालाजी महाराज का विशेष दरबार सजा, जहां दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं और मन्नतों की अर्जी लगाई। दरबार में बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। 🙏 गर्गज जी हनुमान बालाजी मंदिर, बहोड़ापुर ग्वालियर के गुरु महाराज कपिल जैन ने श्रद्धालुओं को बालाजी महाराज की महिमा के बारे में बताया और धार्मिक मान्यताओं के संबंध में जानकारी दी। ✨ पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज से क्षेत्र में सुख-शांति, परिवारों की खुशहाली और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। 🚩 जय बालाजी महाराज 🚩 जय श्रीराम 🙏
    3
    🚩 बालाजी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में विशाल हवन-यज्ञ और भंडारा

🙏 पोरसा। नगर के अस्पताल परिसर स्थित मनसा पूर्ण हनुमान जी मंदिर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भव्य शोभायात्रा और अखंड रामायण के आयोजन के बाद मंदिर परिसर में विशाल हवन-यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
🔥 अखंड रामायण की पूर्णाहुति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।
🍛 इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पोरसा के अलावा मुरैना, भिंड, गोहद, ग्वालियर, लश्कर, मुरार, अंबाह, बामौर, मेहगांव, आगरा, इटावा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
🚩 देर शाम बालाजी महाराज का विशेष दरबार सजा, जहां दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं और मन्नतों की अर्जी लगाई। दरबार में बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
🙏 गर्गज जी हनुमान बालाजी मंदिर, बहोड़ापुर ग्वालियर के गुरु महाराज कपिल जैन ने श्रद्धालुओं को बालाजी महाराज की महिमा के बारे में बताया और धार्मिक मान्यताओं के संबंध में जानकारी दी।
✨ पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज से क्षेत्र में सुख-शांति, परिवारों की खुशहाली और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।
🚩 जय बालाजी महाराज 🚩
जय श्रीराम 🙏
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
    1
    15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत
भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा।
प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी।
अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी।
वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्वस्थ शरीर, एकाग्र मन और अनुशासित दिनचर्या से युवा बनाएं सशक्त भविष्य , अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सुप्रयास, भिण्ड द्वारा देव नगर कॉलोनी स्थित सुप्रयास कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजीव शर्मा, पूर्व आईएएस एवं कमिश्नर, शहडोल संभाग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और एकाग्र मन ही सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में पोषण की कमी तथा लाल रक्त कणिकाओं (RBC) और हीमोग्लोबिन की कमी से कमजोरी, थकान और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। इसलिए बच्चों के भोजन में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करना आवश्यक है। श्री शर्मा ने बच्चों और अभिभावकों को भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अंकुरित अनाज तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संतुलित भोजन के लिए महंगे खाद्य पदार्थों की आवश्यकता नहीं है; घर में उपलब्ध पौष्टिक एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से भी बच्चों के पोषण को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अच्छी नींद और स्वस्थ दिनचर्या का महत्व समझाते हुए कहा कि समय पर सोना, पर्याप्त नींद लेना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना और मोबाइल एवं स्क्रीन के अनावश्यक उपयोग को सीमित करना स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। स्वस्थ शरीर के साथ पर्याप्त विश्राम बच्चों की सीखने और एकाग्रता की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने बच्चों को हैंडराइटिंग सुधारने की उपयोगी टिप्स भी दीं। उन्होंने सही ढंग से पेन पकड़ने, अक्षरों का समान आकार रखने, शब्दों के बीच उचित दूरी बनाए रखने और प्रतिदिन नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को सफलता का सरल मंत्र देते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य छोटे-छोटे दैनिक लक्ष्यों से हासिल होते हैं। नियमित दिनचर्या, अनुशासन और निरंतर प्रयास से व्यक्ति धीरे-धीरे अपने बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज जैन, सचिव, सुप्रयास, भिण्ड ने किया तथा प्रोफेसर रवि जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं बच्चों ने स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। सुप्रयास ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या का पालन करने तथा अपने स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
    1
    स्वस्थ शरीर, एकाग्र मन और अनुशासित दिनचर्या से युवा बनाएं सशक्त भविष्य
, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सुप्रयास, भिण्ड द्वारा देव नगर कॉलोनी स्थित सुप्रयास कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  राजीव शर्मा, पूर्व आईएएस एवं कमिश्नर, शहडोल संभाग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और एकाग्र मन ही सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में पोषण की कमी तथा लाल रक्त कणिकाओं (RBC) और हीमोग्लोबिन की कमी से कमजोरी, थकान और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। इसलिए बच्चों के भोजन में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
श्री शर्मा ने बच्चों और अभिभावकों को भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अंकुरित अनाज तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संतुलित भोजन के लिए महंगे खाद्य पदार्थों की आवश्यकता नहीं है; घर में उपलब्ध पौष्टिक एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से भी बच्चों के पोषण को बेहतर बनाया जा सकता है।
उन्होंने बच्चों को अच्छी नींद और स्वस्थ दिनचर्या का महत्व समझाते हुए कहा कि समय पर सोना, पर्याप्त नींद लेना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना और मोबाइल एवं स्क्रीन के अनावश्यक उपयोग को सीमित करना स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। स्वस्थ शरीर के साथ पर्याप्त विश्राम बच्चों की सीखने और एकाग्रता की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने बच्चों को हैंडराइटिंग सुधारने की उपयोगी टिप्स भी दीं। उन्होंने सही ढंग से पेन पकड़ने, अक्षरों का समान आकार रखने, शब्दों के बीच उचित दूरी बनाए रखने और प्रतिदिन नियमित अभ्यास करने की सलाह दी।
उन्होंने युवाओं को सफलता का सरल मंत्र देते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य छोटे-छोटे दैनिक लक्ष्यों से हासिल होते हैं। नियमित दिनचर्या, अनुशासन और निरंतर प्रयास से व्यक्ति धीरे-धीरे अपने बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज जैन, सचिव, सुप्रयास, भिण्ड ने किया तथा प्रोफेसर रवि जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं बच्चों ने स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए।
सुप्रयास ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या का पालन करने तथा अपने स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मौ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्टर केएल मीणा हुए शामिल मौ नगर के मुख्य मार्गो से बुधवार को लगभग 2:00 बजे बैंड बाजों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भिंड कलेक्टर के एल मीणा तथा नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई गई।
    1
    मौ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्टर केएल मीणा हुए शामिल
मौ नगर के मुख्य मार्गो से बुधवार को लगभग 2:00 बजे बैंड बाजों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भिंड कलेक्टर के एल मीणा तथा नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई गई।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बागचीनी पुलिस ने चार फरार आरोपियों को पकड़ा, अवैध कट्टा और जिंदा राउंड बरामद दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, एक मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाईं मुरैना। फरार आरोपियों की धरपकड़ के दौरान बागचीनी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टे और जिंदा राउंड बरामद किया है। हथियार की बरामदगी के बाद एक प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागचीनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किया गया । पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
    1
    बागचीनी पुलिस ने चार फरार आरोपियों को पकड़ा, अवैध कट्टा और जिंदा राउंड बरामद

दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, एक मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाईं
मुरैना। फरार आरोपियों की धरपकड़ के दौरान बागचीनी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टे और जिंदा राउंड बरामद किया है। हथियार की बरामदगी के बाद एक प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया है।
पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागचीनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किया गया ।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.