logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पढाई इसलिए जरूरी है...मौका है पढ़ लो पढाई इसलिए जरूरी है...मौका है पढ़ लो

3 hrs ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
3 hrs ago

पढाई इसलिए जरूरी है...मौका है पढ़ लो पढाई इसलिए जरूरी है...मौका है पढ़ लो

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer Barkatha, Hazaribagh•
    6 hrs ago
  • Post by News fatafat 24
    1
    Post by News fatafat 24
    user_News fatafat 24
    News fatafat 24
    Photographer बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • -- यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है: मनीष जायसवाल  -- तीन दशक से लटका बिल 3 दिन में पारित: विवेकानंद सिंह -- 2029 से लागू होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: डॉ. नीरा यादव -- --हजारीबाग। महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नीरा यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, लेकिन वर्तमान में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी लगभग 10 प्रतिशत ही है। उन्होंने बताया कि 106वें संविधान संशोधन के तहत पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करता है, जिसे वर्ष 2029 से लागू किया जाएगा। डॉ. नीरा यादव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लिए उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, शौचालय निर्माण योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 2023 में पारित यह ऐतिहासिक कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की नारी किसी भी दृष्टि से न तो हीन है और न ही दीन, बल्कि इस विधेयक के माध्यम से उन्हें विश्व स्तर पर अपनी पहचान और नेतृत्व स्थापित करने का अवसर मिलेगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि तीन दशक से लंबित इस महत्वपूर्ण विधेयक को मात्र तीन दिनों में पारित किया जाना केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से देश की माताएं, बहनें और बेटियां राजनीति में सशक्त भूमिका निभाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने दी।
    1
    --
यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है: मनीष जायसवाल 
--
तीन दशक से लटका बिल 3 दिन में पारित: विवेकानंद सिंह
--
2029 से लागू होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: डॉ. नीरा यादव
--
--हजारीबाग। महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर बताया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नीरा यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, लेकिन वर्तमान में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी लगभग 10 प्रतिशत ही है। उन्होंने बताया कि 106वें संविधान संशोधन के तहत पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करता है, जिसे वर्ष 2029 से लागू किया जाएगा।
डॉ. नीरा यादव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लिए उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, शौचालय निर्माण योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है।
इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 2023 में पारित यह ऐतिहासिक कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की नारी किसी भी दृष्टि से न तो हीन है और न ही दीन, बल्कि इस विधेयक के माध्यम से उन्हें विश्व स्तर पर अपनी पहचान और नेतृत्व स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि तीन दशक से लंबित इस महत्वपूर्ण विधेयक को मात्र तीन दिनों में पारित किया जाना केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से देश की माताएं, बहनें और बेटियां राजनीति में सशक्त भूमिका निभाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने दी।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • *कतरास में धनबाद महापौर की आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी मेयर व पार्षदों ने साझा किया मंच* *धनबाद :* धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा कतरास में उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें महापौर चुनने के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड और बेहतर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर अब और अधिक चर्चा हो रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई। इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड 3 के पार्षद विनायक रागनी गुप्ता, वार्ड 4 के पार्षद राममूर्ति सिंह व छोटू सिंह, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 38 के पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता और विनय पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    *कतरास में धनबाद महापौर की आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी मेयर व पार्षदों ने साझा किया मंच*
*धनबाद :* धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा कतरास में उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया।
पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें महापौर चुनने के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
महापौर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड और बेहतर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर अब और अधिक चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई।
इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड 3 के पार्षद विनायक रागनी गुप्ता, वार्ड 4 के पार्षद राममूर्ति सिंह व छोटू सिंह, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 38 के पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता और विनय पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • हजारीबाग प्रेस वार्ता के दौरान अपने संबोधन में, डॉक्टर नीरा यादव ने कहा की देश में आधी आबादी महिलाओं की है। वर्तमान समय में, जबकि लोकसभा, राज्यसभा एवं राज्य की विधानसभाओं में मात्र 10% महिलाओं की भागीदारी है ।नारी शक्ति बंदन ,अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक जो 106 वां संविधान संशोधन है। अधिनियम बना है ।संसद और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% ,एक तिहाई सिट आरक्षित करता है। माननीय सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की 2023 में पारित किया गया ,ऐतिहासिक कानून लोकसभा राज्य विधानसभा में ,महिला प्रतिनिधि को अनिवार्य करता है ।जिसका उद्देश्य राजनीति में महिला भागीदारी को बढ़ावा देना है। केवल नारी उत्थान नहीं, बल्कि नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि बीते चंद वर्षों में राष्ट्र की नीति बनी है ।अर्थात भारत की नारी पृथ्वी पर किसी की तुलना में ना तो हीन है ना दीन है। इस विधेयक से संपूर्ण जगत में ,उनकी अमर कृति सदैव बनी रहेगी । वहीं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा इस विधेयक के माध्यम से देश की माता ,बहनों ,बेटियों को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के माध्यम से उनके विकास में संकल्पित है ।महिलाओं का विकास लोकतंत्र में राजनीति और शक्ति का इस्तेमाल से समाज में प्रभावी बदलाव का हिस्सा बनेगी।जब महिलाएं हर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है ।नेतृत्व कर रही है ।तो बहुत आवश्यक है की नीति निर्धारण में पॉलिसी मेकिंग में हमारी माताएं बहनों नारी शक्ति का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो। इसके साथ-साथ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएं ।आगे डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री महिलाओं एवं बहनों के विकास के लिए उज्ज्वला योजना ,जनधन योजना के तहत बैंकों में खाता खुलवाने, शौचालय योजना ,सुकन्या योजना चलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी उपस्थित थी। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।
    1
    हजारीबाग प्रेस वार्ता के दौरान अपने संबोधन में, डॉक्टर नीरा यादव ने कहा की देश में आधी आबादी महिलाओं की है। वर्तमान समय में, जबकि लोकसभा, राज्यसभा एवं राज्य की विधानसभाओं में मात्र 10% महिलाओं की भागीदारी है ।नारी शक्ति बंदन ,अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक जो 106 वां संविधान संशोधन है। अधिनियम बना है ।संसद और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% ,एक तिहाई सिट आरक्षित करता है। माननीय सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की 2023 में पारित किया गया ,ऐतिहासिक कानून लोकसभा राज्य विधानसभा में ,महिला प्रतिनिधि को अनिवार्य करता है ।जिसका उद्देश्य राजनीति में महिला भागीदारी को बढ़ावा देना है। केवल नारी उत्थान नहीं, बल्कि नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि बीते चंद वर्षों में राष्ट्र की नीति बनी है ।अर्थात भारत की नारी पृथ्वी पर किसी की तुलना में ना तो हीन है ना दीन है। इस विधेयक से संपूर्ण जगत में ,उनकी अमर कृति सदैव बनी रहेगी । वहीं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा इस विधेयक के माध्यम से देश की माता ,बहनों ,बेटियों को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के माध्यम से उनके विकास में संकल्पित है ।महिलाओं का विकास लोकतंत्र में राजनीति और शक्ति का इस्तेमाल से समाज में प्रभावी बदलाव का हिस्सा बनेगी।जब महिलाएं हर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है ।नेतृत्व कर रही है ।तो बहुत आवश्यक है की नीति निर्धारण में पॉलिसी मेकिंग में हमारी माताएं बहनों नारी शक्ति का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो। इसके साथ-साथ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएं ।आगे डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री महिलाओं एवं बहनों के विकास के लिए उज्ज्वला योजना ,जनधन योजना के तहत बैंकों में खाता खुलवाने, शौचालय योजना ,सुकन्या योजना चलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी उपस्थित थी। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • रिम्स में गर्भवती महिला को स्ट्रेचर नहीं मिला, घंटों एंबुलेंस में तड़पती रहीं; कैसे नंबर 1 बनेगा हेल्थ सिस्टम
    1
    रिम्स में गर्भवती महिला को स्ट्रेचर नहीं मिला, घंटों एंबुलेंस में तड़पती रहीं; कैसे नंबर 1 बनेगा हेल्थ सिस्टम
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.