औरास, उन्नाव। प्राथमिक विद्यालय खड़वल के प्रांगण में सोमवार को 'मदर्स डे' के उपलक्ष्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ऊँची उड़ान' शीर्षक के तहत एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बेटियों की शिक्षा को समाज की उन्नति का मुख्य आधार बताया। आज की बालिका, भविष्य की माता: खंड विकास अधिकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड विकास अधिकारी श्रीमती दीप शिखा ने दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "आज की बालिका ही भविष्य की माता है। यदि हमें परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना है, तो हर हाल में बेटियों को पढ़ाना होगा।" उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे शिक्षा के मामले में बेटा-बेटी में कोई भेदभाव न करें। समाज की व्यवस्था महिलाओं पर निर्भर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक श्री तैमूर आलम ने कहा कि महिलाओं के कंधों पर सिर्फ एक परिवार की ही जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि पूरे समाज की व्यवस्था उन्हीं पर निर्भर करती है। वहीं, एआरपी डॉ. अन्जू रंजना तथा डॉ. पूनम ने विद्यालय में बालिकाओं के अधिक से अधिक नामांकन (एनरोलमेंट) पर जोर दिया। इन्होंने संभाली कमान संगोष्ठी का कुशल आयोजन श्रीमती मोनिका यादव एवं मंच संचालन श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती माधुरी देवी, रज्जन लाल, गिरजा शंकर विकास, नफीस, शरीफ, डॉ. मनोज, सीता देवी, ममता द्विवेदी, रामदेवी, ऊषा, विन्देश्वरी, प्रियंका, रामरती, पूनम, निर्मला, हर्षिता सहित भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।
औरास, उन्नाव। प्राथमिक विद्यालय खड़वल के प्रांगण में सोमवार को 'मदर्स डे' के उपलक्ष्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ऊँची उड़ान' शीर्षक के तहत एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बेटियों की शिक्षा को समाज की उन्नति का मुख्य आधार बताया। आज की बालिका, भविष्य की माता: खंड विकास अधिकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप
में उपस्थित खंड विकास अधिकारी श्रीमती दीप शिखा ने दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "आज की बालिका ही भविष्य की माता है। यदि हमें परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना है, तो हर हाल में बेटियों को पढ़ाना होगा।" उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे शिक्षा के मामले में बेटा-बेटी
में कोई भेदभाव न करें। समाज की व्यवस्था महिलाओं पर निर्भर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक श्री तैमूर आलम ने कहा कि महिलाओं के कंधों पर सिर्फ एक परिवार की ही जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि पूरे समाज की व्यवस्था उन्हीं पर निर्भर करती है। वहीं, एआरपी डॉ. अन्जू रंजना तथा डॉ. पूनम ने विद्यालय में बालिकाओं के अधिक से अधिक नामांकन (एनरोलमेंट) पर
जोर दिया। इन्होंने संभाली कमान संगोष्ठी का कुशल आयोजन श्रीमती मोनिका यादव एवं मंच संचालन श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती माधुरी देवी, रज्जन लाल, गिरजा शंकर विकास, नफीस, शरीफ, डॉ. मनोज, सीता देवी, ममता द्विवेदी, रामदेवी, ऊषा, विन्देश्वरी, प्रियंका, रामरती, पूनम, निर्मला, हर्षिता सहित भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।
- 'वाह दरोगा जी. महिला पर ताकत दिखा रहे हो' वीडियो में ताबड़तोड़ लात मारकर गेट तोड़ रहे सहाब SI मनुज चौधरी है. महिला पर भी थप्पड़ की बरसात करते दिख रहें हैं. महिला की बेटी रोक रही है तो उससे भी मारपीट कर रहे हैं. आरोप है कि दरोगा जी 2 पक्षों में झगड़े की सुचना पर पहुंचे थे जहा कहर बरपाया गया. 📍(यूपी) कन्नौज 'वाह दरोगा जी. महिला पर ताकत दिखा रहे हो' वीडियो में ताबड़तोड़ लात मारकर गेट तोड़ रहे सहाब SI मनुज चौधरी है. महिला पर भी थप्पड़ की बरसात करते दिख रहें हैं. महिला की बेटी रोक रही है तो उससे भी मारपीट कर रहे हैं. आरोप है कि दरोगा जी 2 पक्षों में झगड़े की सुचना पर पहुंचे थे जहा कहर बरपाया गया. 📍(यूपी) कन्नौज1
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: आस्था की गूंज में गूंजा उन्नाव, डीएम ने किया भव्य रुद्राभिषेक और कलश यात्रा का शुभारंभ! उन्नाव में आस्था और श्रद्धा का महासंगम देखने को मिला, जब सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सिद्धनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ओंकार जाप, महाआरती और रुद्राभिषेक कर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले उन्होंने भव्य कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और स्वयं भी यात्रा में शामिल होकर धार्मिक उत्साह को बढ़ाया। यह यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर सिद्धनाथ मंदिर पर आकर संपन्न हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। जिलाधिकारी ने कहा ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ और हर चेहरे पर आस्था और संतोष की झलक दिखाई दी। इस मौके पर कई अधिकारी, एनसीसी व पीआरडी जवानों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उन्नाव में गूंजा भक्ति का शंखनाद… आस्था का ये उत्सव बना जन-जन की शक्ति का प्रती!1
- अमराई गांव महिला के साथ अभद्रता करते मारपीट का मामला हुआ वायरल। लखनऊ में महिला से अभद्रता के साथ मारपीट का वीडियो वायरल। राजधानी लखनऊ के थाना इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित अमराई गांव का मामला जहां महिला के साथ अभद्रता करते मारपीट की गई, लोगों ने वीडियो बना किया वायरल। पाठकों को बताते चले इंदिरा नगर, कुकरैल पुल, कल्याणपुर, राजाजीपुरम, के आसपास क्षेत्रों में महिला पुरुष ऐसे देखें जाते रहे है। जो कहीं और से फरार हो कथित रूप से लिविंग रिलेशन या किसी दूसरे की पत्नी को लाकर किराए पर रहते देखें गए हैं। इन एरिया में अनेक संदिग्ध लोग बिना वेरिफिकेशन रह रहें है और आए दिन छेड़छाड़, विवाद आदि मामले देखें जाना आम हैं।1
- उन्नाव के परियर क्षेत्र में शारदा नहर के पानी से मरौंदा सूचित और मरौंदा मझवारा गांवों के किसानों की फसलें तीन साल से लगातार बर्बाद हो रही हैं। लाखों की कमाई डूबने के बावजूद उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। अधिकारियों की अनदेखी से मायूस किसानों ने अब कल्याणी नदी की खुदाई के लिए मछली आखेट की नीलामी का पैसा लगाने का सुझाव दिया है।1
- व बुद्धिराम कन्नौजिया विनोद जी राष्ट्रीय सचिव विश्व रजक महासंघ1
- समाधान दिवस में समझौते के बाद पलटे दबंग, महिलाओं से मारपीट कर फाड़े कपड़े, पीड़ित परिवार दहशत में *समाधान दिवस में समझौते के बाद पलटे दबंग, महिलाओं से मारपीट कर फाड़े कपड़े, पीड़ित परिवार दहशत में* *संवाददाता सुल्तानपुर* सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम सोहगौली* में समाधान दिवस पर हुए *लिखित समझौते* के बावजूद दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार पर कहर बरपाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ *100 वर्ष पुराने मकान के निर्माण कार्य को रुकवाया, बल्कि विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट और कपड़े फाड़ने छेड़छाड़ जैसी शर्मनाक हरकत भी की।* पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुड़वार थाने पर आयोजित समाधान दिवस में कानूनगो, लेखपाल एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था। समझौते में रामकरन यादव पक्ष द्वारा यह सहमति दी गई थी कि उन्हें संजय कुमार मौर्य के मकान निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है और वह निर्माण कार्य में बाधा नहीं डालेंगे। लेकिन आरोप है कि समझौते के दूसरे दिन बाद *दबंग रामकरन यादव, उनके पुत्र अमित कुमार, विशाल कुमार तथा परिवार की महिलाओं* ने मिलकर दोबारा निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष की महिलाओं को गालियां दी गईं, मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गलत तरीके से हाथ लगाया गया, जिससे पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। *पीड़ित परिवार का कहना है कि यह मकान लगभग 100 वर्ष पुराना है, जिसे वह दोबारा बनवा रहे हैं, लेकिन दबंग लगातार अवैध दबाव बनाकर निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।* समाधान दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने समझौता होने के बाद भी दबंगों का रवैया नहीं बदला, जिससे पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि *यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। पीड़ित परिवार ने थाना कुड़वार एवं जिला प्रशासन से मामले में *तत्काल मुकदमा दर्ज कर महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ अभद्रता और मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।*1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में एक दिन के लिए सराफा बाजार बंद रखा। Lucknow में सोमवार को सराफा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में एक दिन के लिए सराफा बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने चौक इलाके में धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और “सराफा एसोसिएशन जिंदाबाद” के नारे लगाए। Lucknow Mahanagar Sarafa Association से जुड़े ज्वेलर्स का कहना है कि बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में सोना न खरीदने की अपील व्यापारियों की परेशानियां और बढ़ा सकती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबार लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़ा हुआ है। उन्होंने देशभर के व्यापारियों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को व्यापारियों की चिंताओं को भी समझना चाहिए। वहीं All India Jewelers and Gold Smith Federation के उत्तर प्रदेश संयोजक विनोद माहेश्वरी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब सोने की खरीद को लेकर डर या प्रतिबंध का माहौल बनाया गया, तब-तब लोगों में इसे खरीदने की उत्सुकता और बढ़ी है। उनके मुताबिक, लगातार नकारात्मक संदेश अनजाने में सोने की मांग को और बढ़ा सकते हैं। व्यापारियों ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि सोने की खरीद को हतोत्साहित करने के बजाय व्यवहारिक और प्रभावी गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लागू की जानी चाहिए। उनका कहना है कि भारत में पहले से बड़ी मात्रा में घरेलू सोना मौजूद है, जिसे व्यवस्थित तरीके से बाजार में लाकर गोल्ड इंपोर्ट पर निर्भरता कम की जा सकती है। इससे विदेशी मुद्रा की बचत के साथ-साथ ज्वेलर्स कारोबार को भी स्थिरता मिलेगी। धरने में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, मनीष वर्मा, मोहित सोनी समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि भारत में सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि बचत, सुरक्षा, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भी प्रतीक है। ऐसे में इस सेक्टर से जुड़े फैसले लेते समय करोड़ों लोगों की आर्थिक जरूरतों और व्यापारिक प्रभावों को ध्यान में रखना जरूरी है।1
- उपद्रवी युवक अस्पताल परिसर में मारपीट के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल यूपी के हमीरपुर के जिला अस्पताल के अंदर मारपीट OT के अंदर ही मरीज से मारपीट करने लगे उपद्रवी युवक अस्पताल परिसर में मारपीट के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल @hamirpurpolice @dmhamirpurup1