logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का क्षेत्र में तूफानी दौरा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का क्षेत्र में तूफानी दौरा बदायूं : आज बिल्सी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का होली मिलन को लेकर बिल्सी के सभी क्षेत्रीय गांव में तूफानी दौरा रहा।। जिसमें ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्र के गांवो में गमी की होली को लेकर हर घर में मिले जाकर और लोगों की समस्याओं को सुना। ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्र के लोगों को आश्वाशन दिया कि मैं अपनी विधान सभा बिल्सी की जनता के हर दुख सुख में हमेशा तत्पर रहूंगा मेरी विधानसभा मेरी मां है। जब जरूरत लगे मेरी तो मैं अपनो बीच उपस्थित रहूंगा।

on 6 March
user_Vivek Chauhan reporters
Vivek Chauhan reporters
Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
on 6 March
8acbc2d4-97f9-429d-9963-84991d3b562a

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का क्षेत्र में तूफानी दौरा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का क्षेत्र में तूफानी दौरा बदायूं : आज बिल्सी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का होली मिलन को लेकर बिल्सी के सभी क्षेत्रीय गांव में तूफानी दौरा रहा।। जिसमें ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्र के गांवो में गमी की होली को लेकर हर घर में मिले जाकर और लोगों की समस्याओं को सुना। ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्र के लोगों को आश्वाशन दिया कि मैं अपनी विधान सभा बिल्सी की जनता के हर दुख सुख में हमेशा तत्पर रहूंगा मेरी विधानसभा मेरी मां है। जब जरूरत लगे मेरी तो मैं अपनो बीच उपस्थित रहूंगा।

More news from Budaun and nearby areas
  • सहसवान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों से लेखपाल के मुंशी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है रिल पत्नी वसीम अहमद चौधरी नदीम मोहल् मोहल्ला दी हलीज जा मोहल्ला रुस्तम टोला शमशाद अच्छे लाल नदीम आदि लोगों से अवैध वसूली की जा रही है प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लेखपाल के मुंशी वसूली कर रहे हैं मुंशी का नाम रजत बताया जा रहा है जो रुस्तम तोले का रहने वाला है हम आपको बताते चलें की तहसील में लेखपालों के मुंशी काफी दिनों से अवैध वसूली कर रहे हैं संवाददाता दीपक सक्सेना सहसवान
    4
    सहसवान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों से लेखपाल के मुंशी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है रिल पत्नी वसीम अहमद चौधरी  नदीम मोहल् मोहल्ला दी हलीज जा मोहल्ला रुस्तम टोला शमशाद अच्छे लाल नदीम आदि लोगों से अवैध वसूली की जा रही है प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लेखपाल के मुंशी वसूली कर रहे हैं 
मुंशी का नाम रजत बताया जा रहा है जो रुस्तम तोले का रहने वाला है 
हम आपको बताते चलें की तहसील में लेखपालों के  मुंशी काफी दिनों से अवैध वसूली कर रहे हैं 
संवाददाता दीपक सक्सेना सहसवान
    user_दीपक सक्सेना पत्रकार
    दीपक सक्सेना पत्रकार
    Sahaswan, Budaun•
    4 hrs ago
  • उझानी,(बदायूं)। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी विशाल हनुमान शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। हनुमान शोभायात्रा का पूरे नगर में नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और जयश्री राम के जयघोष से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान बाबा की प्रतिभा का पूजा अर्चना करने के उपरांत काली पूजन करके कराया। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में विसर्जित हो गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़े और देवी देवताओं के स्वरूप नागरिकों में आस्था और श्रद्धा के केन्द्र बने हुए थे वही कलाकारों के करतब और नृत्य ने नागरिकों का मनमोह लिया।
    1
    उझानी,(बदायूं)। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी विशाल हनुमान शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। हनुमान शोभायात्रा का पूरे नगर में नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और जयश्री राम के जयघोष से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान बाबा की प्रतिभा का पूजा अर्चना करने के उपरांत काली पूजन करके कराया। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में विसर्जित हो गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़े और देवी देवताओं के स्वरूप नागरिकों में आस्था और श्रद्धा के केन्द्र बने हुए थे वही कलाकारों के करतब और नृत्य ने नागरिकों का मनमोह लिया।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना सहसवान पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह व थाना सहसवान पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.04.2026 को 02 नफर अभियुक्त 1. सुधीर कुमार उर्फ सन्तोष पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम भदरौलिया थाना कादरचौक जिला बदांयू 2. भूरे पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम गलौथी थाना दातागंज जिला बदायूं के कब्जे से कुल 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका मय एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 को टेढाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामद कार को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । बरामद डोडा -छिलका के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/15/60 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बरामदगी का विवरण* 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद होना व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 । गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम* प्र0नि0 श्री धनंजय सिंह थाना सहसवान मय टीम
    1
    थाना सहसवान पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया गया 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा  के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह व थाना सहसवान पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.04.2026 को 02 नफर अभियुक्त 1. सुधीर कुमार उर्फ सन्तोष पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम भदरौलिया थाना कादरचौक जिला बदांयू 2. भूरे पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम गलौथी थाना दातागंज जिला बदायूं के कब्जे से कुल 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका मय एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 को टेढाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामद कार को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । बरामद डोडा -छिलका के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/15/60 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी का विवरण*
08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद होना व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 ।
गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम*
प्र0नि0 श्री धनंजय सिंह थाना सहसवान मय टीम
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग बदायूं में झोलाछाप डॉक्टर बने मौत के सौदागर डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत। जच्चा बच्चा की मौत से परिवार में मचा हड़कंप। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर प्रशासन क्यों नहीं कर रहा कार्रवाई। जच्चा बच्चा की मौत के बाद डॉक्टर तथा स्टाफ मौके से फरार। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के चल रहा है अस्पताल प्रशासन बेखबर। बिना डिग्री डॉक्टर करते हैं ऑपरेशन गरीब लोगों से लूटी जाती है मोटी रकम। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल को किया सीज। प्रशासन अब आगे की कार्यवाही में जुटा डॉक्टर और स्टाफ अभी भी फरार। अगर प्रशासन पहले से करता कार्यवाही तो टाली जा सकती थी दो मासूम की मौत। पूरा मामला बिसौली थाना क्षेत्र के कस्बा बिसौली स्थित शिव हेल्थ केयर का है।
    4
    बदायूं ब्रेकिंग 
बदायूं में झोलाछाप डॉक्टर बने मौत के सौदागर डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत। 
जच्चा बच्चा की मौत से परिवार में मचा हड़कंप। 
जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर प्रशासन क्यों नहीं कर रहा कार्रवाई।  
जच्चा बच्चा की मौत के बाद डॉक्टर तथा स्टाफ मौके से फरार।  
जानकारी के मुताबिक लंबे समय से बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के चल रहा है अस्पताल प्रशासन बेखबर। 
बिना डिग्री  डॉक्टर करते हैं ऑपरेशन गरीब लोगों से लूटी जाती है मोटी रकम।  
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल को किया सीज।  
प्रशासन अब आगे की कार्यवाही में जुटा डॉक्टर और स्टाफ अभी भी फरार। 
अगर प्रशासन पहले से करता कार्यवाही तो टाली जा सकती थी दो मासूम की मौत। 
पूरा मामला बिसौली थाना क्षेत्र के कस्बा बिसौली स्थित शिव हेल्थ केयर का है।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिक्षकों के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं...
    1
    शिक्षकों के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर
अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं...
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिसौली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर लोग बदायूं। बिसौली नगर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है की बुकिंग सिस्टम के सुचारू रूप से काम न करने के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण होटलों और ठेलों के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों से चलती गाडियां। हालात यह है कि बदायूं रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ज़िला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के नेतृव में यूनियन ने एक ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडेन गैस एजेंसी पर कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाबजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है, खाली हाथ लौटने को विवश हैं। बुकिंग करने के एक सप्ताह बाद भी लोगों को होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। वहीं ई-केबाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के बावजूद वितरक समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। प्रशासन से अनुरोध है कि गैस की इस किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    1
    बिसौली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर लोग 
बदायूं। बिसौली नगर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है की बुकिंग सिस्टम के सुचारू रूप से काम न करने के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण होटलों और ठेलों के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों से चलती गाडियां। हालात यह है कि बदायूं रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ज़िला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के नेतृव में यूनियन ने एक ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडेन गैस एजेंसी पर कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाबजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है, खाली हाथ लौटने को विवश हैं। बुकिंग करने के एक सप्ताह बाद भी लोगों को होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। वहीं ई-केबाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के बावजूद वितरक समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। प्रशासन से अनुरोध है कि गैस की इस किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उझानी / थाना कादरचौक के गांव किशन नगर में आपसी मारपीट में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये घायलों को उझानी अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया वादी पक्षों ने प्रतिवादी पक्ष पर उसकी गेंहू की फसल को जलाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
    1
    उझानी / थाना कादरचौक के गांव किशन नगर में आपसी मारपीट में  तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये घायलों को उझानी अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया वादी पक्षों ने प्रतिवादी पक्ष पर उसकी गेंहू की फसल को जलाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लकड़ी भरी डीसीएम मंडी सचिव ने पकड़ी, जुर्माना बदायूं। बिसौली में मंडी शुल्क की चोरी कर सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही लकड़ी भरी डीसीएम को मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ लिया। जुर्माना राशि 14 हजार रुपए वसूलकर डीसीएम को छोड़ा गया। एसडीएम/मंडी सभापति के निर्देशानुसार मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य के नेतृव में सचल दल ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध लकड़ी को लेकर जा रही एक डीसीएम को पकड़ा, लकड़ी अवैध तरीके से सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही थी। टीम ने डीसीएम चालक से मंडी शुल्क से संबंधी कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। गुरुवार को व्यापारी चौदह हजार रूपए समन शुल्क अदा करके गाड़ी छुड़ा ले गया। सचिव रंजीत कुमार मौर्य ने बताया कि प्रवर्तन का कार्य आगे भी जारी रहेगा। बिसौली और इस्लामनगर के मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य ने एक वार्ता में बताया कि बिसौली मंडी को पिछले वित्तीय वर्ष में 5.42 लाख रूपए का शमन शुल्क लक्ष्य दिया गया था, जिसके विपरीत सचल दल टीम द्वारा 9.26 लाख रूपए का शमन शुल्क बसूला गया है। वही इस्लामनगर मंडी में पिछले वित्तीय वर्ष में चार लाख रूपए का शमन शुल्क लक्ष्य दिया गया था, वहां भी मंडी के सचल दल द्वारा लक्ष्य के विपरीत 5.79 लाख रूपए का शमन शुल्क जमा कराया गया। इस दौरान मंडी निरीक्षक दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
    1
    वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लकड़ी भरी डीसीएम मंडी सचिव ने पकड़ी, जुर्माना 
बदायूं। बिसौली में मंडी शुल्क की चोरी कर सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही लकड़ी भरी डीसीएम को मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ लिया। जुर्माना राशि 14 हजार रुपए वसूलकर डीसीएम को छोड़ा गया।
एसडीएम/मंडी सभापति के निर्देशानुसार मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य के नेतृव में सचल दल ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध लकड़ी को लेकर जा रही एक डीसीएम को पकड़ा, लकड़ी अवैध तरीके से सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही थी। टीम ने डीसीएम चालक से मंडी शुल्क से संबंधी कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। गुरुवार को व्यापारी चौदह हजार रूपए समन शुल्क अदा करके गाड़ी छुड़ा ले गया। सचिव रंजीत कुमार मौर्य ने बताया कि प्रवर्तन का कार्य आगे भी जारी रहेगा। बिसौली और इस्लामनगर के मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य ने एक वार्ता में बताया कि बिसौली मंडी को पिछले वित्तीय वर्ष में 5.42 लाख रूपए का शमन शुल्क लक्ष्य दिया गया था, जिसके विपरीत सचल दल टीम द्वारा 9.26 लाख रूपए का शमन शुल्क बसूला गया है। वही इस्लामनगर मंडी में पिछले वित्तीय वर्ष में चार लाख रूपए का शमन शुल्क लक्ष्य दिया गया था, वहां भी मंडी के सचल दल द्वारा लक्ष्य के विपरीत 5.79 लाख रूपए का शमन शुल्क जमा कराया गया। इस दौरान मंडी निरीक्षक दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बरेली आंवला क्षेत्र के बल्लिया कस्बा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। दुर्गा चौक मंदिर से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिससे पूरे कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया इसके बाद शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती हुई पुनः दुर्गा चौक मंदिर पर आकर संपन्न हुई यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुपम शंखधर, जिला उपाध्यक्ष अवधेश मौर्य राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष निर्मल हिंदू सोमवीर दिवाकर नगर अध्यक्ष बल्लिंया मनोज वर्मा राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अनमोल वर्मा तथा मीडिया प्रभारी बल्लिंया ऋषभ श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता भाईचारे और आस्था को सुदृढ़ करते हैं। शोभायात्रा में युवाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा, वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित की गईं कार्यक्रम के समापन पर दुर्गा चौक मंदिर में विधिवत आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
    1
    बरेली आंवला क्षेत्र के बल्लिया कस्बा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। दुर्गा चौक मंदिर से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिससे पूरे कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा
शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया इसके बाद शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती हुई पुनः दुर्गा चौक मंदिर पर आकर संपन्न हुई यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुपम शंखधर, जिला उपाध्यक्ष अवधेश मौर्य राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष निर्मल हिंदू सोमवीर दिवाकर नगर अध्यक्ष बल्लिंया मनोज वर्मा राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अनमोल वर्मा तथा मीडिया प्रभारी बल्लिंया ऋषभ श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता भाईचारे और आस्था को सुदृढ़ करते हैं। शोभायात्रा में युवाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा, वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित की गईं कार्यक्रम के समापन पर दुर्गा चौक मंदिर में विधिवत आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.