बिसौली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर लोग बदायूं। बिसौली नगर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है की बुकिंग सिस्टम के सुचारू रूप से काम न करने के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण होटलों और ठेलों के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों से चलती गाडियां। हालात यह है कि बदायूं रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ज़िला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के नेतृव में यूनियन ने एक ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडेन गैस एजेंसी पर कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाबजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है, खाली हाथ लौटने को विवश हैं। बुकिंग करने के एक सप्ताह बाद भी लोगों को होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। वहीं ई-केबाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के बावजूद वितरक समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। प्रशासन से अनुरोध है कि गैस की इस किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

- 👉 “उझानी के पंचमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से रात तक भक्तों की लंबी कतार” 👉 “हनुमान जयंती पर घंटाघर चौराहे पर भक्तों की भीड़, 4 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा” 🚩🔥1
- बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* बदायूं 3 मार्च 2026 आज परशुराम चौक कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त एससी एसटी कांग्रेस केजिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शिक्षक प्रदोष के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी का फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हाई कमान ने हमारे कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है यह हमारे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जिले में कांग्रेस को एक सही दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हम इन तीनों नवयुक्त जिला अध्यक्षों का पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए संगठन को खड़ा करने में पूरा सहयोग प्रदानकरेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ने कहा कि हमारे तीनों साथी जो जिला अध्यक्ष बने हैं मुझे आशा है कि जल्द से जल्द अपनी कमेटी खड़ा करेंगे जिससे कि कांग्रेस को पुनः अत्यंत ऊर्जा मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने स्वागत करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हम आपको संगठन बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि हम पर जो हाई कमान ने विश्वास जताया है हम उनकी अपेक्षाओं पर पूरा उतरने का प्रयास करेंगे और बदायूं जनपद में संगठन को निश्चित रूप से एक नई दिशा की ओर ले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। सेवादल के रामचंद्र मौर्य, बिसौली विधानसभा युवा कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पूजा, एहसान गाजी, राम प्रताप, दिनेश कुमार, जगत कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ,प्रदीप कुमार ,नरेश पाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।2
- उत्तर प्रदेश के इटावा क्षेत्र में एक ड्रोन हैलीकॉप्टर गेहूं के खेत में कहां से आया? गेहूं के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन, इलाके में मची खलबली ! क्रैश के बाद भी मिल रहे सिग्नल! ड्रोन देखने उमड़ी भीड़ सुचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी1
- यू.पी मध्यमिक शिक्षा की मंत्री का बड़ा बयान अगर प्राइवेट स्कूल किताबें और फीस को लेकर मनमानी करते नजर आ रहे, तो इनको जेल भिजवाने का काम करेंगी 'गुलाब देवी'1
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1
- रिपोर्ट हुकुम सिंह दातागंज दातागंज पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद पुत्र पूरनलाल को बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दातागंज पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान प्रमोद को हिरासत में लिया। आरोपी प्रमोद ग्राम शदुल्लापुर भीतारा, थाना बिनावर, जनपद बदायूं का निवासी है। उसके पास से चोरी किया गया REALME X 15 मोबाइल फोन बरामद हुआ। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई। दरअसल, श्री अमर माथुर पुत्र रामदयाल, निवासी चंदन विहार, संत नगर, बुरारी, दिल्ली ने दातागंज स्थित शहनाई बारात घर से अपने REALME X 15 मोबाइल फोन की चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 435/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया था।2
- उझानी में मोती झील के नाम से प्रसिद्ध तालाब को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तालाब को मिट्टी डालकर बंद किया जा रहा है और भू-माफियाओं द्वारा भोले-भाले गरीब किसानों को फर्जी प्लॉट बेचकर ठगा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये अवैध काम किन लोगों के इशारों पर हो रहा है। अतुल तोमर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन भानू एक बड़ा आंदोलन करेगा। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर कमेंट सब्सक्राइब करें और बैल आइकन घंटी जरूर दबाए जिससे आपकी कोई खबर छूट न जाए जनपद न्यूज 24 यूपी वाइट जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू अतुल तोमर1
- बदायूं के कस्बा उझानी में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पंचमुखी हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया। समापन पर आरती सम्पन्न हुई और प्रसाद का वितरण किया गया।1
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1