बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ के बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* बदायूं 3 मार्च 2026 आज परशुराम चौक कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त एससी एसटी कांग्रेस केजिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शिक्षक प्रदोष के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी का फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हाई कमान ने हमारे कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है यह हमारे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जिले में कांग्रेस को एक सही दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हम इन तीनों नवयुक्त जिला अध्यक्षों का पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए संगठन को खड़ा करने में पूरा सहयोग प्रदानकरेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ने कहा कि हमारे तीनों साथी जो जिला अध्यक्ष बने हैं मुझे आशा है कि जल्द से जल्द अपनी कमेटी खड़ा करेंगे जिससे कि कांग्रेस को पुनः अत्यंत ऊर्जा मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने स्वागत करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हम आपको संगठन बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि हम पर जो हाई कमान ने विश्वास जताया है हम उनकी अपेक्षाओं पर पूरा उतरने का प्रयास करेंगे और बदायूं जनपद में संगठन को निश्चित रूप से एक नई दिशा की ओर ले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। सेवादल के रामचंद्र मौर्य, बिसौली विधानसभा युवा कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पूजा, एहसान गाजी, राम प्रताप, दिनेश कुमार, जगत कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ,प्रदीप कुमार ,नरेश पाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ के बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* बदायूं 3 मार्च 2026 आज परशुराम चौक कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त एससी एसटी कांग्रेस केजिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शिक्षक प्रदोष के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी का फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हाई कमान ने हमारे कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है यह हमारे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जिले में कांग्रेस को एक सही दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हम इन तीनों
नवयुक्त जिला अध्यक्षों का पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए संगठन को खड़ा करने में पूरा सहयोग प्रदानकरेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ने कहा कि हमारे तीनों साथी जो जिला अध्यक्ष बने हैं मुझे आशा है कि जल्द से जल्द अपनी कमेटी खड़ा करेंगे जिससे कि कांग्रेस को पुनः अत्यंत ऊर्जा मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने स्वागत करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हम आपको संगठन बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि हम पर जो हाई कमान ने विश्वास जताया है हम उनकी अपेक्षाओं पर पूरा उतरने का प्रयास करेंगे और बदायूं जनपद में संगठन को निश्चित रूप से एक नई दिशा की ओर ले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। सेवादल के रामचंद्र मौर्य, बिसौली विधानसभा युवा कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पूजा, एहसान गाजी, राम प्रताप, दिनेश कुमार, जगत कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ,प्रदीप कुमार ,नरेश पाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- बरेली के मिशन अस्पताल में बड़ा खेल मरे हुए मरीज को लगाया 18 हजार का इंजेक्शन मौत के बाद इलाज! अस्पताल पर गंभीर आरोप 18,000 का इंजेक्शन… लेकिन मरीज पहले ही मर चुका था परिजनों का आरोप: मौत के बाद भी वसूली मरे हुए इंसान पर लगाया महंगा इंजेक्शन, वीडियो वायरल पुलिस/जांच एंगल वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, जांच की मांग मिशन अस्पताल पर उठे सवाल, कार्रवाई कब मरे हुए मरीज को लगाया इंजेक्शन 18 हजार की वसूली का आरोप1
- 🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज 🚨 संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं में पुलिस पर गंभीर आरोप, चौकी में युवक से मारपीट का मामला सामने आया। शहर की लालपुल चौकी पर तैनात एक सिपाही व दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने जमानत पर बाहर आए युवक से पैसे की मांग की। विरोध करने पर युवक को चौकी में ही बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित युवक का कहना है कि मारपीट के दौरान उसका हाथ तक तोड़ दिया गया। घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि आरोपों की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।2
- बदायूं ब्रेकिंग बदायूं पुलिस अपनी कार्यशैली को लेकर फिर सवालों के घेरे में। मूसाझाग थाना पुलिस लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में। दबंगो से परेशान महिला ने एसएसपी ऑफिस के बाहर खाया जहर हालत गंभीर। कार्रवाई न होने से आहत थी महिला पिछले कई महीनो से पुलिस के लग रही थी चक्कर। दबंग लगातार पीड़ित महिला को दे रहे थे जान से मारने की धमकी पुलिस नहीं कर रही थी कार्यवाही। पीड़ित महिला लगातार थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक लगा रही थी गौहर नहीं हो रही थी कार्रवाई। डबल मर्डर के बाद लगातार मूसाझाग थाना पुलिस अपनी कार्यशैली को लेकर सवालों के घेरे में। बिष्ख पदार्थ खाने वाली महिला सुनीता पत्नी हरीश निवासी गुलड़िया थाना मूसाझाग की है। विषक पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस के फूले हाथ पैर तत्काल जिला अस्पताल में कराया भर्ती। मूसा जाग थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया का पूरा मामला।3
- उझानी में लड़ते सांडो ने रौंदे राह चलते महिला-पुरूष और बच्चें, बड़ी अनहोनी टली, बदायूं। जिले के कस्बा उझानी के सबसे व्यस्त मार्ग स्टेशन रोड पर गुरूवार की शाम दो आवारा सांड आपस में लड़ गए। दोनों सांड बीच सड़क पर मल्य युद्ध करने लगे जिससे आवागमन कुछ देर तक पूरी तरह से बंद हो गया। इस बीच एक सांड अचानक भाग निकला और उसने राह चलते कई महिला-पुरूषों और बच्चों को रौंद दिया लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। नगर की सड़कों पर आवारा सांड और गौवंशों की भरमार है इसके बाद भी प्रशासन गौवंशों को उनके स्थान पर पहुंचाने के बजाय नागरिकों के साथ किसी अनहोनी का इंतजार करता रहता है। गुरूवार की शाम चार बजे के करीब सबसे व्यस्त स्टेशन रोड पर कोतवाली के सामने अचानक दो आवारा सांड अपनी मूछ के लिए आपस में भिड़ गए। दोनों सांड करीब बीस मिनट तक एक दूसरे को अपनी ताकत दिखाते रहे जिससे स्टेशन रोड का आवागमन कुछ देर को रूक गया और अगर किसी ने निकलने का प्रयास किया तो सांडों ने उसकी हिम्मत तोड़ दी। दो सांडों को बीच सडक लड़ते देख ठेला खौमचें वालो ने पानी डाल कर भगाने का प्रयास किया मगर दोनों सांडों ने लड़ना बंद नही किया। बताते है कि दोनों सांड लड़ते रहे फिर अचानक एक सांड ने मैदान छोड़ दिया और पीछे की ओर भाग जिस पर दूसरे सांड ने उसका पीछा किया तब सांड ने राह चलती महिला-पुरूषों को रौंद दिया। बताते हैं कि सांड की टक्कर में कई महिला पुरूष नीचे गिर गए मगर गनीमत रही कि सांड ने किसी महिला पुरूष को पैरों से नही कुचला और न ही उठा कर नीचे पटका जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इस दौरान कई बच्चों ने इधर उधर भाग कऱ अपनी जान बचाई। नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर हो रही लाहपरवाही के चलते आवारा गौवंशों का उझानी की सड़कों पर एक छत्र राज बना रहता है। आवारा गौवंश राह चलते नागरिकों पर हमला करने से नही चूकते है। नागरिकों का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार आवारा गौवंशों को गौशालाओं में रखने के लिए अरबों रुपया महीना खर्च करती है इसके बाद भी आवारा गौवंश सड़कों पर खुलेआम घूम रहे है जो सिस्टम और उसकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।1
- रिपोर्ट हुकुम सिंह दातागंज अर्जुन सिंह पुत्र शिशुपाल पीसीएस परीक्षा पास कर आज अपने पैतृक गांव कमालपुर पहुंचे लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया बदायूं के अर्जुन सिंह ने PCS में लहराया परचम, 120वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान जनपद बदायूं के गांव कमालपुर निवासी अर्जुन सिंह (पुत्र शिशुपाल सिंह) ने पीसीएस परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज अर्जुन सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह अपने पैतृक गांव कमालपुर आए गांव आते समय कस्वां सखानूं से लेकर उनके गांव तक बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत हुआ जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया अपने निज मकान पर आकर उन्होंने एक कार्यक्रम का आयोजन कराया जिसमें हजारों की संख्या में गांव एवं आसपास क्षेत्र के लोग एकत्रित हुए अर्जुन सिंह ने युवा पीढ़ी के लिए एक नया संदेश दिया की सबसे ज्यादा शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए शिक्षा ही हमें ऊंचाइयों तक ले जाती है और अपने ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों से मेरा कहना है कि अपने-अपने बच्चों को विशेष तौर पर शिक्षा प्रदान करायें जिससे भविष्य में कुछ बनकर समाज का निर्माण करें और उन्होंने कहा पीसीएस पास करने के बाद मुझे तहसीलदार के पद पर नियुक्ति होगी नियुक्ति के उपरांत मैं ईमानदारी एवं लगन के साथ गरीब बेसहारा एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।अर्जुन सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव कमालपुर के प्राथमिक विद्यालय से उत्तीर्ण की इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा नवोदय विद्यालय, बबराला से उत्तीर्ण की। स्नातक (बीए) की पढ़ाई उन्होंने राजकीय कॉलेज, बदायूं से पूरी की।उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए अर्जुन सिंह लखनऊ चले गए, जहां उन्होंने गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन (अंबेडकर पार्क के पास, ताज होटल रोड) में रहकर कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ पीसीएस की तैयारी की। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।लगभग 22–23 वर्ष की आयु में अर्जुन सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है, इस खुशी के अवसर पर आसपास क्षेत्र एवं गांव से आए हुए लोगों को जलपान भी कराया गया वहीं क्षेत्र के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही दिशा में मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।4
- बदायूं से jitendra kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh स्लग –सिलेंडर न मिलने पर ग्राहक हुए परेशान ,गोदाम पर लटका हुआ मिलता है ताला एंकर –कछला स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा सिलेंडर बुक कर लिए जाते हैं और रजिस्टर में चढ़ा भी दिए जाते हैं, लेकिन समय पर गैस वितरित नहीं की जाती। आज मिलेगा, कल मिलेगा” जैसे बहाने बनाकर ग्राहकों को लगातार टाल दिया जाता है। इतना ही नहीं, जब ग्राहक एजेंसी के गोदाम पर पहुंचते हैं, तो वहां भी ताला लटका हुआ मिलता है और उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।1
- आप देख रहे हैं जनपद न्यूज़ 24 यूपी से खास खबर उझानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर घंटाघर चौराहे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आज सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में श्रद्धालुओं का यह सिलसिला लगातार जारी है और रात करीब 10 बजे तक भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मंदिर संयोजक राजेंद्र प्रसाद बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। फिलहाल पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और हर तरफ जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारे गूंज रहे हैं। जय बजरंगबली जरूर लिखें मनोकामना पूर्ण होगी उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी1
- ऑटो में मारा सिर,पैर पकड़कर जमीन पर पटका,दिल दहला देगी चार साल के मासूम पर हमले की ये खौफनाक कहानी वसई पश्रिम में एक दिल दहला देने वाली घटना में 4 साल के मासूम बच्चे पर बेरहनी से हमला किया गया । ये हमला इतना खौफनाक था कि सीसीटीवी फुटेज देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा. विवाद का बदला बच्चे से लेने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पढें इस बेरहमी भी कहानी. पालघर जिले के वसई पश्चिम में एक हाउसिंग सोसायटी से इंसानिया को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है जहां एक शख्स ने अपने निजी विवाद का गुस्सा एक चार साल के मासूम बच्चे पर उतार दिय, आरोपी ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए बच्चे को जमीन पर पटका औरी बुरी तरह पीटा. इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्से और SL का माहौल है. यह सनसनीखेज वारदात वसई पश्चिम की अनुपम हाउसिंग सोसायटी में हुई जहा रहने वाले अतुल कोंढारे और उसी सोसायटी में रहने वाले रिक्शा चालक संदीप पवार के बीच कुछ दिन पहले मामूली विवाद हुआ था. यह विवाद इतना बढ़ा गया कि आरोपी ने बदला लेने की ठान ली. लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसने अपना गुस्सा सीधे उस व्यक्ति पर नहीं, बल्कि उसके मासूम बच्चे पर उतारा. सोमवार शाम करीब साढे सात बजे सोसायटी में रोज की तरह बच्चे खेल रहे थे. उसी दौरान अतुल कोंदारे का चार साल का बेटा विघ्नेश खेलते - खेलते एक आँटो रिक्शा में जाकर बैठ गया. मासूम को क्या पता था कि अगले ही पल उसके साथ बहुत बुरा होने वाला है. तभी आरोपी संदीप पवार वहां पहुंचा और उसने बाकी बच्चों को वहां से भगा दिया. इसके बाद उसने अकेले दिधनेश कोनिशाना बनाया.1
- बदायूं न्यूज़ संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बिना नोटिस पहुंचे राजस्व अधिकारी, पैतृक जमीन पर नाप का आरोप दातागंज तहसील अपने फर्जी बाड़े को लेकर लगातार सुर्खियों में। कानूनगो सत्य प्रकाश पर लगातार लग रहा है गंभीर आरोप पहले भी कई मामलों में लगे हैं आरोप। बदायूं। जिले की दातागंज तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। यहां कानूनगो सत्यप्रकाश सिंह और लेखपाल पर एक पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, उसकी पैतृक जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के ही कानूनगो सत्यप्रकाश सिंह और लेखपाल मौके पर पहुंच गए और जमीन की नाप-जोख शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित रूप से पक्की ठियाबंदी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के विरुद्ध है और उसे बिना सुने ही उसकी जमीन पर हस्तक्षेप किया जा रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी (SDM) दातागंज को शिकायत प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पीड़ित न्याय के लिए उच्च अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2