logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उझानी में लड़ते सांडो ने रौंदे राह चलते महिला-पुरूष और बच्चें, बड़ी अनहोनी टली, बदायूं। जिले के कस्बा उझानी के सबसे व्यस्त मार्ग स्टेशन रोड पर गुरूवार की शाम दो आवारा सांड आपस में लड़ गए। दोनों सांड बीच सड़क पर मल्य युद्ध करने लगे जिससे आवागमन कुछ देर तक पूरी तरह से बंद हो गया। इस बीच एक सांड अचानक भाग निकला और उसने राह चलते कई महिला-पुरूषों और बच्चों को रौंद दिया लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। नगर की सड़कों पर आवारा सांड और गौवंशों की भरमार है इसके बाद भी प्रशासन गौवंशों को उनके स्थान पर पहुंचाने के बजाय नागरिकों के साथ किसी अनहोनी का इंतजार करता रहता है। गुरूवार की शाम चार बजे के करीब सबसे व्यस्त स्टेशन रोड पर कोतवाली के सामने अचानक दो आवारा सांड अपनी मूछ के लिए आपस में भिड़ गए। दोनों सांड करीब बीस मिनट तक एक दूसरे को अपनी ताकत दिखाते रहे जिससे स्टेशन रोड का आवागमन कुछ देर को रूक गया और अगर किसी ने निकलने का प्रयास किया तो सांडों ने उसकी हिम्मत तोड़ दी। दो सांडों को बीच सडक लड़ते देख ठेला खौमचें वालो ने पानी डाल कर भगाने का प्रयास किया मगर दोनों सांडों ने लड़ना बंद नही किया। बताते है कि दोनों सांड लड़ते रहे फिर अचानक एक सांड ने मैदान छोड़ दिया और पीछे की ओर भाग जिस पर दूसरे सांड ने उसका पीछा किया तब सांड ने राह चलती महिला-पुरूषों को रौंद दिया। बताते हैं कि सांड की टक्कर में कई महिला पुरूष नीचे गिर गए मगर गनीमत रही कि सांड ने किसी महिला पुरूष को पैरों से नही कुचला और न ही उठा कर नीचे पटका जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इस दौरान कई बच्चों ने इधर उधर भाग कऱ अपनी जान बचाई। नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर हो रही लाहपरवाही के चलते आवारा गौवंशों का उझानी की सड़कों पर एक छत्र राज बना रहता है। आवारा गौवंश राह चलते नागरिकों पर हमला करने से नही चूकते है। नागरिकों का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार आवारा गौवंशों को गौशालाओं में रखने के लिए अरबों रुपया महीना खर्च करती है इसके बाद भी आवारा गौवंश सड़कों पर खुलेआम घूम रहे है जो सिस्टम और उसकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।

3 hrs ago
user_Pawan Verma Press Reporter
Pawan Verma Press Reporter
पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

उझानी में लड़ते सांडो ने रौंदे राह चलते महिला-पुरूष और बच्चें, बड़ी अनहोनी टली, बदायूं। जिले के कस्बा उझानी के सबसे व्यस्त मार्ग स्टेशन रोड पर गुरूवार की शाम दो आवारा सांड आपस में लड़ गए। दोनों सांड बीच सड़क पर मल्य युद्ध करने लगे जिससे आवागमन कुछ देर तक पूरी तरह से बंद हो गया। इस बीच एक सांड अचानक भाग निकला और उसने राह चलते कई महिला-पुरूषों और बच्चों को रौंद दिया लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। नगर की सड़कों पर आवारा सांड और गौवंशों की भरमार है इसके बाद भी प्रशासन गौवंशों को उनके स्थान पर पहुंचाने के बजाय नागरिकों के साथ किसी अनहोनी का इंतजार करता रहता है। गुरूवार की शाम चार बजे के करीब सबसे व्यस्त स्टेशन रोड पर कोतवाली के सामने अचानक दो आवारा सांड अपनी मूछ के लिए आपस में भिड़ गए। दोनों सांड करीब बीस मिनट तक एक दूसरे को अपनी ताकत दिखाते रहे जिससे स्टेशन रोड का आवागमन कुछ देर को रूक गया और अगर किसी ने निकलने का प्रयास किया तो सांडों ने उसकी हिम्मत तोड़ दी। दो सांडों को बीच सडक लड़ते देख ठेला खौमचें वालो ने पानी डाल कर भगाने का प्रयास किया मगर दोनों सांडों ने लड़ना बंद नही किया। बताते है कि दोनों सांड लड़ते रहे फिर अचानक एक सांड ने मैदान छोड़ दिया और पीछे की ओर भाग जिस पर दूसरे सांड ने उसका पीछा किया तब सांड ने राह चलती महिला-पुरूषों को रौंद दिया। बताते हैं कि सांड की टक्कर में कई महिला पुरूष नीचे गिर गए मगर गनीमत रही कि सांड ने किसी महिला पुरूष को पैरों से नही कुचला और न ही उठा कर नीचे पटका जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इस दौरान कई बच्चों ने इधर उधर भाग कऱ अपनी जान बचाई। नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर हो रही लाहपरवाही के चलते आवारा गौवंशों का उझानी की सड़कों पर एक छत्र राज बना रहता है। आवारा गौवंश राह चलते नागरिकों पर हमला करने से नही चूकते है। नागरिकों का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार आवारा गौवंशों को गौशालाओं में रखने के लिए अरबों रुपया महीना खर्च करती है इसके बाद भी आवारा गौवंश सड़कों पर खुलेआम घूम रहे है जो सिस्टम और उसकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ✍️ संवाददाता संजीव कुमार राणा बदायूं बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्रह कलेश के चलते एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गौतमपुरी भरा टोला, पोस्ट उझानी निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश के पुत्र राजीव 35वर्ष की दिनांक 01 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 3:24 बजे अचानक हालत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों के अनुसार युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई प्रतीत हो रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में अचानक जहरीला पदार्थ खाने की घटना कई सवाल खड़े करती है। परिवार ने आशंका जताई है कि यह मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि किसी साजिश या दबाव का परिणाम हो सकता है। मृतक के परिजनों ने ससुराल ऊपर आरोप लगाया है। और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    ✍️ संवाददाता संजीव कुमार राणा बदायूं 
बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्रह कलेश के चलते  एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गौतमपुरी भरा टोला, पोस्ट उझानी निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश के पुत्र  राजीव 35वर्ष की दिनांक 01 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 3:24 बजे अचानक हालत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों के अनुसार युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई प्रतीत हो रही है।
परिजनों का कहना है कि मृतक पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में अचानक जहरीला पदार्थ खाने की घटना कई सवाल खड़े करती है। परिवार ने आशंका जताई है कि यह मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि किसी साजिश या दबाव का परिणाम हो सकता है।
मृतक के परिजनों ने ससुराल ऊपर आरोप लगाया है। और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उझानी / ( बदायूं ) गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर हनुमान जयंती और पूर्णिमा पर्व पर देवशक्तियों का विशेष पूजन हुआ।‌ विद्यारंभ संस्कारों के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिण दी गई। गायत्री परिवार की शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा, डा.कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर देवशक्तियों का पूजन किया। आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की जिला समन्वयक माया सक्सेना ने विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराए। आत्मीय परिजनों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। हनुमान जी की भव्य आरती के बाद भजन कीर्तन हुए। इसके बाद देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। इस मौके पर सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, चेतन्य बाबू, डा.सोहन पाल, मदन लाल झा, सुमन कुमार, सीपी शर्मा, महेश कुमार, पूरन देवी आदि मौजूद रहीं।
    1
    उझानी / ( बदायूं ) गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर हनुमान जयंती और पूर्णिमा पर्व पर देवशक्तियों का विशेष पूजन हुआ।‌ विद्यारंभ संस्कारों के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिण दी गई। 
गायत्री परिवार की शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा, डा.कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर देवशक्तियों का पूजन किया। आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की जिला समन्वयक माया सक्सेना ने विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराए।
आत्मीय परिजनों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। हनुमान जी की भव्य आरती के बाद भजन कीर्तन हुए। इसके बाद देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। 
इस मौके पर सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, चेतन्य बाबू, डा.सोहन पाल, मदन लाल झा, सुमन कुमार, सीपी शर्मा, महेश कुमार, पूरन देवी आदि मौजूद रहीं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद बदायूं के विकासखंड बिसौली में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं पर कुछ भ्रष्ट लोगों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह, बेहटा पाठक की अध्यक्ष नीलेश द्वारा कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए करीब 2 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई। मामले की शिकायत पर जिला मिशन प्रबंधक जांच के लिए बिसौली ब्लॉक पहुंचे। जांच के दौरान आधा दर्जन समूह की महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया और बताया कि बिना उनकी जानकारी व सहमति के यह धनराशि निकाली गई। बताया जा रहा है कि यह रकम भैंस खरीदने और किराना दुकान के नाम पर निकाली गई, जबकि अधिकांश सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सूत्रों के अनुसार निकाली गई रकम में से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये अध्यक्ष के पास होने की बात सामने आई है, जबकि शेष 1 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला अध्यक्ष के बेहोश होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। अब देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    2
    जनपद बदायूं के विकासखंड बिसौली में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं पर कुछ भ्रष्ट लोगों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह, बेहटा पाठक की अध्यक्ष नीलेश द्वारा कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए करीब 2 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई।
मामले की शिकायत पर जिला मिशन प्रबंधक जांच के लिए बिसौली ब्लॉक पहुंचे। जांच के दौरान आधा दर्जन समूह की महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया और बताया कि बिना उनकी जानकारी व सहमति के यह धनराशि निकाली गई। बताया जा रहा है कि यह रकम भैंस खरीदने और किराना दुकान के नाम पर निकाली गई, जबकि अधिकांश सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार निकाली गई रकम में से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये अध्यक्ष के पास होने की बात सामने आई है, जबकि शेष 1 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला अध्यक्ष के बेहोश होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। अब देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग..... बदायूं जिले के मूसाझाग थाना पुलिस पर फिर उठे कई गम्भीर सवाल। संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा गांव के ही दबंग लोगों से परेशान पीड़ित परिवार लगभग दो साल से है परेशान। आज भी दबंगों ने पीड़ित परिवार को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। दबंगों से परेशान होकर महिला ने एसएसपी ऑफिस के पास खाया विषाक्त पदार्थ। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि गांव के ही दबंग लगातार दो सालों से करते आ रहे हैं परेशान। पीड़ित परिवार में कई बार मुसजत थाना पुलिस से लेकर बदायूं एसपी तक से की थी शिकायत। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने डराया धमकाया और मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार लगातार थाना पुलिस और एसएसपी से लग रहा था न्याय की गुहार। जब न्याय नहीं मिला तो आहत होकर पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस के पास खाया अभिशाप पदार्थ। विषाक्त पदार्थ खाने वाली महिला सुनीता (40) पत्नी हरीश कुमार निवासी गुलड़िया थाना मूसाझाग की निवासी है। विशाख पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल तत्काल इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव का रहने बाला है पीड़ित परिवार।
    1
    बदायूं ब्रेकिंग.....
बदायूं जिले के मूसाझाग थाना पुलिस पर फिर उठे कई गम्भीर सवाल।
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा
गांव के ही दबंग लोगों से परेशान पीड़ित परिवार लगभग दो साल से है परेशान।
आज भी दबंगों ने पीड़ित परिवार को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
दबंगों से परेशान होकर महिला ने एसएसपी ऑफिस के पास खाया विषाक्त पदार्थ।
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि गांव के ही दबंग लगातार दो सालों से करते आ रहे हैं परेशान।
पीड़ित परिवार में कई बार मुसजत थाना पुलिस से लेकर बदायूं एसपी तक से की थी शिकायत। 
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने डराया धमकाया और मामले में कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित परिवार लगातार थाना पुलिस और एसएसपी से लग रहा था न्याय की गुहार।
जब न्याय नहीं मिला तो आहत होकर पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस के पास खाया अभिशाप पदार्थ। 
विषाक्त पदार्थ खाने वाली महिला सुनीता (40) पत्नी हरीश कुमार निवासी गुलड़िया थाना मूसाझाग की निवासी है।
विशाख पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल तत्काल इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव का रहने बाला है पीड़ित परिवार।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कम सैलरी को लेकर 112 कॉल सेंटर की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, रास्ते में रोकी गईं उत्तर प्रदेश पुलिस के आपातकालीन सेवा 112 कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने कम वेतन को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार ये कर्मचारी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए जा रही थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई महिलाओं को बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि हमारा चैनल वायरल तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती नजर आ रही हैं। महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कम सैलरी में काम करना पड़ रहा है, जबकि वे दिन-रात आपातकालीन कॉल संभालती हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    कम सैलरी को लेकर 112 कॉल सेंटर की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, रास्ते में रोकी गईं
उत्तर प्रदेश पुलिस के आपातकालीन सेवा 112 कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने कम वेतन को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार ये कर्मचारी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई महिलाओं को बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
हालांकि हमारा चैनल वायरल तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती नजर आ रही हैं।
महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कम सैलरी में काम करना पड़ रहा है, जबकि वे दिन-रात आपातकालीन कॉल संभालती हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ट्रांसजेंडर के इश्क में युवक की बेरहमी से हत्या! गड्ढा खोदकर दफनाया शव, पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज
    1
    ट्रांसजेंडर के इश्क में युवक की बेरहमी से हत्या!
गड्ढा खोदकर दफनाया शव, पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बिसौली पुलिसने मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल बदायूं।जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे करीब 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भानपुर अंडरपास की ओर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी के हाथ में गोली लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम, निवासी सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बिसौली पुलिसने मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
बदायूं।जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे करीब 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था।
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भानपुर अंडरपास की ओर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी के हाथ में गोली लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम, निवासी सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। 
उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उझानी / यूं तो पूरे शहर में हर गली हर मौहल्ले में अतिक्रमण की वयार चल रही है जिसे देखो वही मौके पर चौका मार कर खुद पर इठलाता नजर आता है। अगर हम बात करें नगर के वीआईपी इलाके के स्टेशन रोड़ की तो यहां शहर से ज्यादा अतिक्रमण की मार है। यहां बनाये गये भवन नाले के ऊपर बने हुए हैं। भवन स्वामियों ने आखिर किसकी इजाजत से सरकारी नाले को बंद कर उस पर भवन खडा कर लिया कोई पूछने वाला नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता है। अतिक्रमण के मुद्दे पर और नाले के ऊपर बने भवनों के संबंध में पालिका प्रशासन मौन धारण कर धृतराष्ट्र बनने का स्वांग रचने में लगा हुआ है।
    1
    उझानी / यूं तो पूरे शहर में हर गली हर मौहल्ले में अतिक्रमण की वयार चल रही है जिसे देखो वही मौके पर चौका मार कर खुद पर इठलाता नजर आता है। अगर हम बात करें नगर के वीआईपी इलाके के स्टेशन रोड़ की तो यहां शहर से ज्यादा अतिक्रमण की मार है। यहां बनाये गये भवन नाले के ऊपर बने हुए हैं। भवन स्वामियों ने आखिर किसकी इजाजत से सरकारी नाले को बंद कर उस पर भवन खडा कर लिया कोई पूछने वाला नहीं  है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता है। अतिक्रमण के मुद्दे पर और नाले के ऊपर बने भवनों के संबंध में पालिका प्रशासन मौन धारण कर धृतराष्ट्र बनने का स्वांग रचने में लगा हुआ है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Naveen Goswami
    1
    Post by Naveen Goswami
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.