बिसौली पुलिसने मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल बदायूं।जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे करीब 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भानपुर अंडरपास की ओर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी के हाथ में गोली लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम, निवासी सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिसौली पुलिसने मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल बदायूं।जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे करीब 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भानपुर अंडरपास की ओर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी के हाथ में गोली लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम, निवासी सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- बदायूं ब्रेकिंग..... बदायूं जिले के मूसाझाग थाना पुलिस पर फिर उठे कई गम्भीर सवाल। संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा गांव के ही दबंग लोगों से परेशान पीड़ित परिवार लगभग दो साल से है परेशान। आज भी दबंगों ने पीड़ित परिवार को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। दबंगों से परेशान होकर महिला ने एसएसपी ऑफिस के पास खाया विषाक्त पदार्थ। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि गांव के ही दबंग लगातार दो सालों से करते आ रहे हैं परेशान। पीड़ित परिवार में कई बार मुसजत थाना पुलिस से लेकर बदायूं एसपी तक से की थी शिकायत। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने डराया धमकाया और मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार लगातार थाना पुलिस और एसएसपी से लग रहा था न्याय की गुहार। जब न्याय नहीं मिला तो आहत होकर पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस के पास खाया अभिशाप पदार्थ। विषाक्त पदार्थ खाने वाली महिला सुनीता (40) पत्नी हरीश कुमार निवासी गुलड़िया थाना मूसाझाग की निवासी है। विशाख पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल तत्काल इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव का रहने बाला है पीड़ित परिवार।1
- रामपुर में SP विद्यासागर मिश्र को भावुक विदाई, नम हुईं आंखें Vidyasagar Mishra के दूसरे जनपद में ट्रांसफर होने पर रामपुर पुलिस लाइन में उन्हें भावुक विदाई दी गई। इस दौरान माहौल बेहद भावनात्मक हो गया। विदाई समारोह में खुद एसपी विद्यासागर मिश्र अपने आंसू नहीं रोक पाए, वहीं मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। साथ काम करने वाले अधिकारियों और जवानों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने कहा कि एसपी विद्यासागर मिश्र का व्यवहार बेहद सरल और सहयोगी रहा, जिसकी वजह से वे सभी के बीच काफी लोकप्रिय रहे। भावुक माहौल में पुलिसकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नए जनपद में भी बेहतर कार्य करने की कामना की। रामपुर में इस तरह की भावुक विदाई बहुत कम देखने को मिलती है।1
- बिसौली पुलिसने मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल बदायूं।जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे करीब 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भानपुर अंडरपास की ओर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी के हाथ में गोली लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम, निवासी सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- उझानी / यूं तो पूरे शहर में हर गली हर मौहल्ले में अतिक्रमण की वयार चल रही है जिसे देखो वही मौके पर चौका मार कर खुद पर इठलाता नजर आता है। अगर हम बात करें नगर के वीआईपी इलाके के स्टेशन रोड़ की तो यहां शहर से ज्यादा अतिक्रमण की मार है। यहां बनाये गये भवन नाले के ऊपर बने हुए हैं। भवन स्वामियों ने आखिर किसकी इजाजत से सरकारी नाले को बंद कर उस पर भवन खडा कर लिया कोई पूछने वाला नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता है। अतिक्रमण के मुद्दे पर और नाले के ऊपर बने भवनों के संबंध में पालिका प्रशासन मौन धारण कर धृतराष्ट्र बनने का स्वांग रचने में लगा हुआ है।1
- ट्रांसजेंडर के इश्क में युवक की बेरहमी से हत्या! गड्ढा खोदकर दफनाया शव, पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज1
- थाना बिसौली क्षेत्रांतर्गत पुलिस मुठभेड़ में लूट के एक अपराधी को किया गया गिरफ्तार कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में थाना बिसौली पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत अभियोग 79/2026 धारा 309(4) बीएनएस मेथाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेखूपुरा के पास दो अभियुक्तगण द्वारा अपनी बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल पर एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे 5250 -/ रु0 व उसका एक मोबाइल फोन लूट लिया गया था, पीड़ीत / वादी की तहरीर के आधार पर थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 79/26 धारा 309(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। दौराने चेकिंग द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमें में वाँछित अभियुक्त गंगा एक्सप्रेस वे के ग्राम भानपुर की ओर जाने वाला है। उक्त सूचना पर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रुकने को कहा गया तो वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, फायर पुलिस मुख्य आरक्षी के दाहिने हाथ में लगा, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ बताया जिसके कबजे से एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन (लूटा हुआ) तथा बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल बरामद हुई। घायल पुलिस कर्मी तथा घायल अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-* भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ *पूछताछ का विवरणः-* पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त भूरा उर्फ नन्हे उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो पूछताछ मे बताया कि मै अपने साथी के साथ मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम देता हूँ, एक माह पूर्व भी हमने अपनी बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से एक आदमी को लिफ्ट देकर ग्राम शेखूपुरा के पास एक्सप्रेस वे के अंडरपास के पास में उससे लगभग पाँच हजार रूपये व एक मोबाइल फोन लूटा था। *गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक* दिनांक 01.04.2026 को थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत गंगा एक्सप्रेस वे के ग्राम भानपुर के अन्डरपास के पास *विवरण बरामदगी-* लूटा हुआ एक अदद मोबाइल फोन लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर । *आपराधिक इतिहासः-* 1. मु0अ0सं0 184/18 धारा 394/411/452 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 2. मु0अ0सं0 223/18 धारा 395/397/412 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 3. मु0अ0सं0 265/18 धारा 394/411 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 4. मु0अ0सं0 268/18 धारा 379 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 5. मु0अ0सं0 350/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 6. मु0अ0सं0 352/18 धारा 411/413/414/420 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 7. मु0अ0सं0 418/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 8. मु0अ0सं0 661/18 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 9. मु0अ0सं0 662/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 10. मु0अ0सं0 212/19 धारा 398/401 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 11. मु0अ0सं0 213/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 12. मु0अ0सं0 155/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 13. मु0अ0सं0 78/16 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिसौली जनपद बदायूँ 14. मु0अ0सं0 79/16 धारा 102/41 द0प्र0सं0 व 411 भादवि थाना बिसौली जनपद बदायूँ 15. मु0अ0सं0 69/22 धारा 325/323/504 भादवि थाना बिसौली जनपद बदायूँ 16. मु0अ0सं0 230/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 17. मु0अ0सं0 340/20 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 18. मु0अ0सं0 197/23 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना उघैती जनपद बदायूँ2
- बदायूं ब्रेकिंग। बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपी में मुठभेड़ घायल। विगत कई दिनों से फरार चल रहा था लूट का आरोपी। आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद। आरोपी के पास से एक 315 बर अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद। बिसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का पूरा मामला।2
- कम सैलरी को लेकर 112 कॉल सेंटर की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, रास्ते में रोकी गईं उत्तर प्रदेश पुलिस के आपातकालीन सेवा 112 कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने कम वेतन को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार ये कर्मचारी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए जा रही थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई महिलाओं को बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि हमारा चैनल वायरल तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती नजर आ रही हैं। महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कम सैलरी में काम करना पड़ रहा है, जबकि वे दिन-रात आपातकालीन कॉल संभालती हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1