logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_PATRKAR GYANU SONI
PATRKAR GYANU SONI
Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम अझुवा कौशाम्बी👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार कनवार गांव निवासी विजय कुमार चौधरी 22 वर्ष पुत्र स्व. सुरेश कुमार दो भाई और एक बहन हैं। उसके माता-पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। विजय अपने बड़े भाई दीपक के साथ मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करता था। दोनों भाइयों ने पिछले वर्ष अपनी इकलौती बहन पूजा की शादी की थी।परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही विजय मुंबई से अपने गांव कनवार आया था। कुछ दिनों बाद उसे वापस मुंबई जाना था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पार गया था। इसी दौरान ट्रेन आती देखकर वह वापस मुड़ने लगा, तभी डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अन्य औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। अंडरपास में पानी भरने से ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीणों का आरोप है कि कनवार गांव के पास बने अंडरपास में कई फीट गहरा पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पैदल और साइकिल से आवागमन के लिए मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में पानी भरे होने की समस्या की जानकारी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पानी की निकासी नहीं कराई गई।ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि समय रहते अंडरपास से पानी की निकासी करा दी जाती तो लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ती।ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से तत्काल अंडरपास का पानी निकलवाने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अझुवा कौशाम्बी👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार कनवार गांव निवासी विजय कुमार चौधरी 22 वर्ष पुत्र स्व. सुरेश कुमार दो भाई और एक बहन हैं। उसके माता-पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। विजय अपने बड़े भाई दीपक के साथ मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करता था। दोनों भाइयों ने पिछले वर्ष अपनी इकलौती बहन पूजा की शादी की थी।परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही विजय मुंबई से अपने गांव कनवार आया था। कुछ दिनों बाद उसे वापस मुंबई जाना था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पार गया था। इसी दौरान ट्रेन आती देखकर वह वापस मुड़ने लगा, तभी डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अन्य औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।
अंडरपास में पानी भरने से ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीणों का आरोप है कि कनवार गांव के पास बने अंडरपास में कई फीट गहरा पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पैदल और साइकिल से आवागमन के लिए मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में पानी भरे होने की समस्या की जानकारी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पानी की निकासी नहीं कराई गई।ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि समय रहते अंडरपास से पानी की निकासी करा दी जाती तो लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ती।ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से तत्काल अंडरपास का पानी निकलवाने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप #कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप PART (2) #कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
    1
    कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप
#कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews

*कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट*

कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप
PART (2)
#कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews
*कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट*
कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशांबी...मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट...50 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त शकील पुलिस मुठभेड़ में गिफ्तार ।
    1
    कौशांबी...मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट...50 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त शकील पुलिस मुठभेड़ में गिफ्तार ।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर बच्चों ने सजाई कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी जन्माष्टमी पर बच्चों ने सजाई कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी महंगूपुर। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम सभा महंगूपुर में बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। आयोजन अभिषेक वर्मा शिवम सिंह अरविंद सिंह भाजपा नेत विनीतसिंह में धोनी सिंह, आदित्य सिंह सहित गांव के कई बच्चे एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार और अपनी संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है।
    1
    जन्माष्टमी पर बच्चों ने सजाई कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी

जन्माष्टमी पर बच्चों ने सजाई कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी
महंगूपुर। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम सभा महंगूपुर में बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। आयोजन  अभिषेक वर्मा शिवम सिंह अरविंद सिंह भाजपा नेत          विनीतसिंह में धोनी सिंह, आदित्य सिंह सहित गांव के कई बच्चे एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया।
ग्रामीणों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार और अपनी संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है।
    user_संजय सिंह पत्रकार
    संजय सिंह पत्रकार
    Agricultural production मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर कड़ा धाम थाना जगमगाया, भक्ति में सराबोर हुआ पुलिस परिसर कौशाम्बी /जनपद के थाना कड़ा धाम में रंग-बिरंगी रोशनी और फूलझरियों से सजा थाना परिसर, संभ्रांत लोगों के साथ पुलिसकर्मियों व पत्रकारों ने कीर्तन-भजन में लिया हिस्सा कड़ा धाम। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कड़ा धाम थाना परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलझरियों से सजाया गया। देर शाम रोशनी से जगमगाता थाना परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। धार्मिक वातावरण के बीच पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य लोग तथा पत्रकार भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर सहभागिता की। पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में शामिल पुलिसकर्मियों और पत्रकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और समाज में सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों का अलग ही आध्यात्मिक स्वरूप देखने को मिला। आमतौर पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी इस अवसर पर पूरी तरह धार्मिक माहौल में नजर आए। थाना परिसर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों और फूलझरियों से सजा पूरा परिसर बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था। शाम होते ही रोशनी से जगमगाए थाना परिसर को देखने के लिए आसपास के लोगों की भी उत्सुकता दिखाई दी। जन्माष्टमी के पर्व पर पुलिस विभाग की ओर से धार्मिक आयोजन किए जाने से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश भी गया। भजन-कीर्तन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी लीलाओं और उनके संदेशों का भी स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का काम करते हैं। जन्माष्टमी पर्व को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल रहा। मंदिरों और धार्मिक स्थलों के साथ-साथ कई स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई। इसी क्रम में कड़ा धाम थाना परिसर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग और पत्रकारों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। धार्मिक आयोजन के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक थाना परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। कड़ा धाम थाना परिसर में आयोजित यह जन्माष्टमी कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद एवं आपसी सौहार्द का संदेश भी देता नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को धर्म, कर्तव्य, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।
    2
    जन्माष्टमी पर कड़ा धाम थाना जगमगाया, भक्ति में सराबोर हुआ पुलिस परिसर
कौशाम्बी /जनपद के थाना कड़ा धाम में रंग-बिरंगी रोशनी और फूलझरियों से सजा थाना परिसर, संभ्रांत लोगों के साथ पुलिसकर्मियों व पत्रकारों ने कीर्तन-भजन में लिया हिस्सा कड़ा धाम। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कड़ा धाम थाना परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलझरियों से सजाया गया। देर शाम रोशनी से जगमगाता थाना परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। 
धार्मिक वातावरण के बीच पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य लोग तथा पत्रकार भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर सहभागिता की। पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में शामिल पुलिसकर्मियों और पत्रकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और समाज में सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों का अलग ही आध्यात्मिक स्वरूप देखने को मिला। आमतौर पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी इस अवसर पर पूरी तरह धार्मिक माहौल में नजर आए।
थाना परिसर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों और फूलझरियों से सजा पूरा परिसर बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था। शाम होते ही रोशनी से जगमगाए थाना परिसर को देखने के लिए आसपास के लोगों की भी उत्सुकता दिखाई दी। जन्माष्टमी के पर्व पर पुलिस विभाग की ओर से धार्मिक आयोजन किए जाने से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश भी गया।
भजन-कीर्तन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी लीलाओं और उनके संदेशों का भी स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का काम करते हैं।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल रहा। मंदिरों और धार्मिक स्थलों के साथ-साथ कई स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई। इसी क्रम में कड़ा धाम थाना परिसर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग और पत्रकारों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
धार्मिक आयोजन के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक थाना परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।
कड़ा धाम थाना परिसर में आयोजित यह जन्माष्टमी कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद एवं आपसी सौहार्द का संदेश भी देता नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को धर्म, कर्तव्य, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।
    user_PATRKAR GYANU SONI
    PATRKAR GYANU SONI
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाने के गेट पर शव रखकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस और प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप कौशांबी👉👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने युवक का शव थाने के गेट के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तथा उसके रिश्तेदारों पर युवक को कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों का आरोप है कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत लेकर जब मृतक की महिला परिजन थाने पहुंची तो आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे थाने से भगा दिया। इससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भी भारी नाराजगी फैल गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर सैनी थाने पहुंच गए और थाने के मुख्य गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।थाने के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मामले में युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    1
    थाने के गेट पर शव रखकर ग्रामीणों का हंगामा,
पुलिस और प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

कौशांबी👉👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने युवक का शव थाने के गेट के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तथा उसके रिश्तेदारों पर युवक को कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों का आरोप है कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत लेकर जब मृतक की महिला परिजन थाने पहुंची तो आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे थाने से भगा दिया। इससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भी भारी नाराजगी फैल गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर सैनी थाने पहुंच गए और थाने के मुख्य गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।थाने के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मामले में युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशांबी: कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहा ओवरब्रिज के आसपास रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज के आमने-सामने लगी लाइटें नहीं जलने से सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे आवागमन में दिक्कत के साथ-साथ हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    कौशांबी: कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहा ओवरब्रिज के आसपास रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ओवरब्रिज के आमने-सामने लगी लाइटें नहीं जलने से सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे आवागमन में दिक्कत के साथ-साथ हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कौशाम्बी। चायल कस्बे के स्टार केयर क्लीनिक में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से हड़कंप मच गया। कुरई उपरहार गांव निवासी मुकेश के डेढ़ वर्षीय बेटे सूरज को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान शाम को बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना पिपरी क्षेत्र के चायल बाजार स्थित स्टार केयर क्लीनिक का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। अब जांच के बाद ही बच्चे की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    कौशाम्बी। चायल कस्बे के स्टार केयर क्लीनिक में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से हड़कंप मच गया। कुरई उपरहार गांव निवासी मुकेश के डेढ़ वर्षीय बेटे सूरज को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान शाम को बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला थाना पिपरी क्षेत्र के चायल बाजार स्थित स्टार केयर क्लीनिक का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। अब जांच के बाद ही बच्चे की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशाम्बी... 50 हजार के इनामिया आरोपी शकील अहमद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शकील के पैर में गोली लगी, कौशाम्बी... 50 हजार के इनामिया आरोपी शकील अहमद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शकील के पैर में गोली लगी,
    1
    कौशाम्बी...
50 हजार के इनामिया आरोपी शकील अहमद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शकील के पैर में गोली लगी,
कौशाम्बी...
50 हजार के इनामिया आरोपी शकील अहमद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शकील के पैर में गोली लगी,
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.