थाने के गेट पर शव रखकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस और प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप कौशांबी👉👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने युवक का शव थाने के गेट के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तथा उसके रिश्तेदारों पर युवक को कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों का आरोप है कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत लेकर जब मृतक की महिला परिजन थाने पहुंची तो आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे थाने से भगा दिया। इससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भी भारी नाराजगी फैल गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर सैनी थाने पहुंच गए और थाने के मुख्य गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।थाने के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मामले में युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
थाने के गेट पर शव रखकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस और प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप कौशांबी👉👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने युवक का शव थाने के गेट के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तथा उसके रिश्तेदारों पर युवक को कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों का आरोप है कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत लेकर जब मृतक की महिला परिजन थाने पहुंची तो आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे थाने से भगा दिया। इससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भी भारी नाराजगी फैल गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर सैनी थाने पहुंच गए और थाने के मुख्य गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।थाने के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मामले में युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम अझुवा कौशाम्बी👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार कनवार गांव निवासी विजय कुमार चौधरी 22 वर्ष पुत्र स्व. सुरेश कुमार दो भाई और एक बहन हैं। उसके माता-पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। विजय अपने बड़े भाई दीपक के साथ मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करता था। दोनों भाइयों ने पिछले वर्ष अपनी इकलौती बहन पूजा की शादी की थी।परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही विजय मुंबई से अपने गांव कनवार आया था। कुछ दिनों बाद उसे वापस मुंबई जाना था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पार गया था। इसी दौरान ट्रेन आती देखकर वह वापस मुड़ने लगा, तभी डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अन्य औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। अंडरपास में पानी भरने से ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीणों का आरोप है कि कनवार गांव के पास बने अंडरपास में कई फीट गहरा पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पैदल और साइकिल से आवागमन के लिए मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में पानी भरे होने की समस्या की जानकारी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पानी की निकासी नहीं कराई गई।ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि समय रहते अंडरपास से पानी की निकासी करा दी जाती तो लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ती।ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से तत्काल अंडरपास का पानी निकलवाने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप #कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप PART (2) #कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।1
- दिल्ली 4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मारपीट की। दिल्ली 4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मारपीट की। शाहीन के मुताबिक-जब पुलिसवालों को पता चला कि वो मुसलमान हैं तो उन्हें और बेरहमी से मारा गया। एक महिला पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।1
- जलमग्न परिवारों के लिए मसीहा बने सपा प्रदेश सचिव, घर-घर पहुंचाई राहत सामग्री रायबरेली। लगातार हो रही बारिश से शहर के नया पुरवा मोहल्ले में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। करीब 100 घर पानी में डूबने से लगभग 400 लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पानी भरने से प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री जुटाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुश्किल हालात के बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे बढ़कर राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने मोहल्ले में पहुंचकर जलभराव से प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उनका हाल जाना और जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, आलू, प्याज समेत अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। राहत सामग्री मिलने से बारिश और जलभराव की मार झेल रहे परिवारों को काफी सहारा मिला। लोगों ने बताया कि लगातार पानी भरा होने के कारण घरों से निकलना मुश्किल है और दैनिक जरूरत की वस्तुएं जुटाने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे समय में मिली मदद उनके लिए राहत लेकर आई है। स्थानीय लोगों ने सपा प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रशासन से भी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- थाने के गेट पर शव रखकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस और प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप कौशांबी👉👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने युवक का शव थाने के गेट के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तथा उसके रिश्तेदारों पर युवक को कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों का आरोप है कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत लेकर जब मृतक की महिला परिजन थाने पहुंची तो आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे थाने से भगा दिया। इससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भी भारी नाराजगी फैल गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर सैनी थाने पहुंच गए और थाने के मुख्य गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।थाने के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मामले में युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- कौशांबी: कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहा ओवरब्रिज के आसपास रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज के आमने-सामने लगी लाइटें नहीं जलने से सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे आवागमन में दिक्कत के साथ-साथ हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप #कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। 👉 वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें ताकि ऐसी जमीनी खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचें।1
- पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 14 की मौत के बाद अग्निशमन और राजस्व विभाग पर बड़ी कार्रवाई कौशांबी: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 14 की मौत के बाद अग्निशमन और राजस्व विभाग पर बड़ी कार्रवाई। लापरवाही के आरोप में मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार पर कार्रवाई की संस्तुति। अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय अशोक कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई। एसपी ने अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं को आख्या भेजी। डीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए चकबंदी आयुक्त को भेजा पत्र। लेखपाल रितेंद्र सिंह, मुमताज अहमद, चंद्रकांत, संतोष यादव, रवि सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, दीपक सिंह, कानूनगो देवी प्रसाद सस्पेंड। विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की तैयारी। पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रशासन का शिकंजा। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1