सड़क हादसे में साली की मौत, जीजा व युवक घायल; सुधीर के घर से हरदोई छोड़ने जाते समय हुल्हापुर के पास हुआ एक्सीडेंट सड़क हादसे में साली की मौत, जीजा व युवक घायल; सुधीर के घर से हरदोई छोड़ने जाते समय हुल्हापुर के पास हुआ एक्सीडेंट फर्रुखाबाद (अमृतपुर) थाना शाहाबाद जनपद हरदोई क्षेत्र निवासी की एक दर्दनाक सड़क हादसे में साली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद क्षेत्र के गांव गलारपुर निवासी सुधीर राजपूत पुत्र लालाराम के घर पर उनके पुत्र का जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें उनकी साली नैंसी पुत्री सोनपाल निवासी करीमनगर, थाना शाहाबाद जनपद हरदोई शामिल होने आई थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सुधीर राजपूत उसे वापस हरदोई छोड़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हुल्हापुर के पास वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नैंसी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुधीर राजपूत और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, सुधीर राजपूत की पहली पत्नी ने पूर्व में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी अपनी साली से ही कर ली थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सड़क हादसे में साली की मौत, जीजा व युवक घायल; सुधीर के घर से हरदोई छोड़ने जाते समय हुल्हापुर के पास हुआ एक्सीडेंट सड़क हादसे में साली की मौत, जीजा व युवक घायल; सुधीर के घर से हरदोई छोड़ने जाते समय हुल्हापुर के पास हुआ एक्सीडेंट फर्रुखाबाद (अमृतपुर) थाना शाहाबाद जनपद हरदोई क्षेत्र निवासी की एक दर्दनाक सड़क हादसे में साली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद क्षेत्र के गांव गलारपुर निवासी सुधीर राजपूत पुत्र लालाराम के घर पर उनके पुत्र का जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें उनकी साली नैंसी पुत्री सोनपाल निवासी करीमनगर, थाना शाहाबाद जनपद हरदोई शामिल होने आई थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सुधीर राजपूत उसे वापस हरदोई छोड़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हुल्हापुर के पास वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नैंसी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुधीर राजपूत और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, सुधीर राजपूत की पहली पत्नी ने पूर्व में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी अपनी साली से ही कर ली थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां ग्राम प्रधान से रिश्वत लेने के आरोप में एक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत निसाई की प्रधान गीता देवी की शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर प्रधान गीता देवी पुलिस के पास पहुंचीं थीं। आरोप है कि कार्रवाई और जांच के नाम पर दरोगा सुरेश चाहर ने उनसे रिश्वत की मांग की और नकद व ऑनलाइन माध्यम से पैसे लिए। प्रधान द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि दरोगा ने अपने पुत्र पंकज चाहर के खाते में “सुविधा शुल्क” के नाम पर लगभग 75 हजार रुपये नकद लिए, जबकि 19 सितंबर से अब तक यूपीआई के जरिए अलग-अलग तिथियों में भी रकम ट्रांसफर कराई गई। प्रधान ने अपनी शिकायत के समर्थन में यूपीआई ट्रांजेक्शन के प्रमाण भी पुलिस को सौंपे हैं। बताया जा रहा है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी दरोगा पर जल्द ही निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस मामले में प्रधान गीता देवी के पति सत्येंद्र सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में प्रधान के बयान भी दर्ज किए हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है, वहीं आम जनता में यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।1
- Post by CITY NEWS1
- दुखद घटना जिला फतेहपुर के रहने वाले तलकापुर के निवासी हैं जो बोलोरो गाड़ी से घाटमपुर की ओर जा रहे थे भीतरगांव से घाटमपुर की ओर आ रहे थे जिसमें बेहटा बुजुर्ग और भदेवना गांव के बीच मोड में तेज रफ्तार से गड्ढे में गिर गई गाड़ी जिसमें दो-चार लोगों घायल हो गए तत्काल में एंबुलेंस को बुलवाया और घाटमपुर सीएससी भेजा गया पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गई है पुलिस मौके पर पहुंच रही है दो लोगों के चोटे बहुत गंभीर है1
- दिन में बिनते थे कबाड़ और रात में करते थे चोरी1
- *शाहजहाँपुर पुलिस* *प्रेस नोट* *दिनांक – 24.03.2026* *मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा मूकबधिर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया* उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम मिर्जापुर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। मिशन शक्ति टीम मिर्जापुर प्रभारी व0उ0नि0 श्री सुनील कुमार भारद्वाज, म0का0 1640 भावना एवं म0का0 2918 अपर्णा कौशिक क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इस दौरान टीम मैन चौराहा मिर्जापुर पर पहुँची, जहाँ काफी भीड़ एकत्रित थी। मौके पर उपस्थित लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक मूकबधिर युवती, जो न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है, भटककर वहाँ पहुँच गई है तथा अपने संबंध में कोई जानकारी देने में असमर्थ है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उक्त मूकबधिर बालिका को थाना मिर्जापुर लाया गया, जहाँ उससे इशारों के माध्यम से संवाद स्थापित किया गया। बालिका द्वारा भोजन की इच्छा जताने पर उसे भोजन उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात बालिका द्वारा मोबाइल फोन मांगे जाने पर उसने अपने पिता का मोबाइल नंबर डायल कराया। पुलिस द्वारा उक्त नंबर पर संपर्क स्थापित करने पर ज्ञात हुआ कि बालिका का नाम कु0 पूजा पुत्री श्री शिशुपाल सिंह यादव निवासी ग्राम बैबहा थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर है। बालिका के पिता द्वारा बताया गया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह घर से नाराज होकर चली गई थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। सूचना पर बालिका के परिजन तत्काल थाना मिर्जापुर पहुंचे, जहाँ बालिका को सकुशल देखकर उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। बालिका ने भी अपने परिजनों को देखकर खुशी जाहिर की। तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर सुरक्षित रवाना किया गया। *मूकबधिर बालिका का विवरण –* कु0 पूजा पुत्री श्री शिशुपाल सिंह यादव निवासी – ग्राम बैबहा, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर उम्र – लगभग 18 वर्ष *बरामद करने वाली पुलिस टीम –* 1. थानाध्यक्ष मिर्जापुर – श्रीमती सोनी शुक्ला 2. व0उ0नि0 – श्री सुनील कुमार भारद्वाज 3. म0का0 1640 – भावना 4. म0का0 2918 – अपर्णा कौशिक *जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रीय जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*2
- Post by BHARAT VIKASH SVDISE MANCH1
- जिले में 24 मार्च की रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के बाहर सो रहे एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लखन बाथम (35) मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गेसिंहपुर निवासी रामनिवास का पुत्र था। बताया गया कि लखन रोज की तरह मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोया हुआ था, जबकि उसके पिता, मां सरोजनी देवी, भाई अमन और बहन आरती घर के अंदर सो रहे थे। रात के सन्नाटे में किसी को भनक तक नहीं लगी कि बाहर इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी। सुबह करीब 5:30 बजे जब बहन आरती अपने भाई को जगाने के लिए बाहर आई तो उसने देखा कि लखन के ऊपर रजाई पड़ी हुई है। जैसे ही उसने रजाई हटाई, सामने का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। लखन खून से लथपथ पड़ा था। उसकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, सीओ अजय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल के पास एक अंगोछा और चप्पल भी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि यह सामान हमलावर का हो सकता है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है। 👉 इस निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों के बाहर सोने से डरने लगे हैं। 👉 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 📌 फिलहाल, यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग प्रशासन से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।1
- Post by CITY NEWS1
- प्रकाशन एवं प्रसारण हेतु 24.03.2026 विजय सिंह परिवार के साथ हुआ अन्याय, नेतृत्व को रिपोर्ट भेजेंगे चंद्रपाल सिंह यादव फर्रुखाबाद सपा सुप्रीमो श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित प्रतिनिधि मंडल आज पूर्व विधायक श्री विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधि मण्डल ने मौके पर पाया कि पूर्व विधायक के आवास को पुलिस ने सील कर दिया है, रोजमर्रा की जरूरत का सामान कपड़े आदि भी परिवार को निकालने नहीं दिए गए, पूर्व विधायक की पत्नी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती दमयंती सिंह लखनऊ में अपने घायल बेटों का इलाज करा रही हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ है पुलिस ने बिना जांच किए ही मुकदमा दर्ज कर लिया है उनका घर सील कर दिया है कपड़े जरूरत के समान आदि के लिए भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है यह सरासर अन्याय है। प्रदेश नेतृत्व को पूरे घटनाक्रम की जानकारी से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव/पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव/पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमृतपुर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा मौजूद रहे। साथ में जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, जिला सचिव विनीत परमार, राजपाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।1