रक्षाबंधन पर मथुरा जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग से खास बातचीत वायरल टाइटल: 🎗️ रक्षाबंधन पर मथुरा जेल से खास तस्वीरें! जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने चंद्र मोहन दीक्षित से की खास बातचीत स्क्रिप्ट: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मथुरा जेल में भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली। इसी अवसर पर संवाददाता चंद्र मोहन दीक्षित ने मथुरा जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग से खास बातचीत की। बातचीत में रक्षाबंधन के महत्व, जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए इस पर्व की संवेदनाओं और जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। रक्षाबंधन का यह पर्व संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनापन हमेशा कायम रहता है। #रक्षाबंधन #MathuraJail #मथुराजेल #अंशुमनगर्ग #चंद्रमोहनदीक्षित #RakshaBandhan2026 #मथुरा #ब्रज #खासबातचीत #RPRNewsTV #ब्रजकीआवाज #ViralNews #BreakingNews
रक्षाबंधन पर मथुरा जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग से खास बातचीत वायरल टाइटल: 🎗️ रक्षाबंधन पर मथुरा जेल से खास तस्वीरें! जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने चंद्र मोहन दीक्षित से की खास बातचीत स्क्रिप्ट: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मथुरा जेल में भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली। इसी अवसर पर संवाददाता चंद्र मोहन दीक्षित ने मथुरा जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग से खास बातचीत की। बातचीत में रक्षाबंधन के महत्व, जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए इस पर्व की संवेदनाओं और जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। रक्षाबंधन का यह पर्व संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनापन हमेशा कायम रहता है। #रक्षाबंधन #MathuraJail #मथुराजेल #अंशुमनगर्ग #चंद्रमोहनदीक्षित #RakshaBandhan2026 #मथुरा #ब्रज #खासबातचीत #RPRNewsTV #ब्रजकीआवाज #ViralNews #BreakingNews
- जमुना में जलस्तर बढ़ने से मथुरा में हाई अलर्ट, निकले एरिया में बाढ़ की संभावना आगरा हथिनीकुंड में जल स्तर बढ़ जाने से यमुना के 15 गेट खोल दिए गए हैं जिस कारण 65000 कुशक पानी मथुरा की ओर दौड़ा चला आ रहा है जो काफी चिंता का विषय बना हुआ है यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए यह बाढ़ का सबब बन सकता है हालांकि जिला प्रशासन इस और गंभीरता से ध्यान दे रहा है2
- रक्षाबंधन पर मथुरा जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग से खास बातचीत वायरल टाइटल: 🎗️ रक्षाबंधन पर मथुरा जेल से खास तस्वीरें! जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने चंद्र मोहन दीक्षित से की खास बातचीत स्क्रिप्ट: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मथुरा जेल में भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली। इसी अवसर पर संवाददाता चंद्र मोहन दीक्षित ने मथुरा जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग से खास बातचीत की। बातचीत में रक्षाबंधन के महत्व, जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए इस पर्व की संवेदनाओं और जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। रक्षाबंधन का यह पर्व संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनापन हमेशा कायम रहता है। #रक्षाबंधन #MathuraJail #मथुराजेल #अंशुमनगर्ग #चंद्रमोहनदीक्षित #RakshaBandhan2026 #मथुरा #ब्रज #खासबातचीत #RPRNewsTV #ब्रजकीआवाज #ViralNews #BreakingNews1
- रक्षाबंधन पर महंगाई की मार, बाजार में नहीं दिखी पहले जैसी चमक फरह- रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है, लेकिन इस बार बाजार में वो रौनक नहीं दिख रही है जो हर साल दिखती थी। बाजार में रंग-बिरंगी राखियां तो सजी हैं, लेकिन महंगाई की वजह से ग्राहकों की जेब ढीली नहीं हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार राखी की कीमत में 20 से 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। पहले जो राखी 50 रुपये में मिलती थी, वही अब 70-80 रुपये में बिक रही है। मिठाई, कपड़े और गिफ्ट के दाम बढ़ने से लोग सिर्फ एक-दो राखी लेकर ही काम चला रहे हैं। बाजार में ग्राहक आ रहे हैं, दाम पूछ कर चले जा रहे हैं। दोपहर तक दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहता है। दुकानदारों ने बताया कि हर साल इस समय तक आधा माल बिक जाता था, लेकिन इस बार अभी तक 30 प्रतिशत माल भी नहीं बिका है। खरीदार महिलाओं का कहना है कि घर का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है, ऊपर से त्योहार का खर्च। इसलिए इस बार सस्ती राखियां ही देखनी पड़ रही हैं।1
- मथुरा में थाना कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से बैग उड़ाने वाला शातिर चोर को किया गिरफ्तार सोने चांदी के आभूषण बरामद मथुरा थाना कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बस स्टैंड से यात्री का बैग चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के बहुमूल्य आभूषण बरामद कर लिए हैं 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6:32 बजे कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए केआर डिग्री कॉलेज के पास से अभियुक्त मोहम्मद नफीस 44 वर्ष पुत्र अब्दुलसमद निवासी मुस्ताफागढ़ी नया गांव थाना कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर को दबोच लिया मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को अतरौली अलीगढ़ निवासी रवि कुमार ने तहरीर दी थी उन्होंने बताया था कि 9 जुलाई को मथुरा बस स्टैंड पर अज्ञात चोर ने उनका और उनकी पत्नी का बैग उड़ा लिया था जिसमें सोने चांदी के जेवर एक आईफोन और 1 हजार रुपये नकद रखे थे पुलिस ने मामला मुकदमा अपराध संख्या 525/26 धारा 303 बीएनएसएस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी पुलिस ने आरोपी के पास से 1 सोने की चैन लॉकेट सहित 1 सोने की अंगूठी 2 सोने के कान की बाली 1 सोने की नाक की बाली 4 सोने के कुंडल 3 जोड़ी चांदी की पायल कार्रवाई करने वाली टीम में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा उपनिरीक्षक मोमराज सिंह उपनिरीक्षक आमोद सिंह सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक विकास शर्मा समेत टीम आरक्षी गौरव कुमार और आरक्षी अमित कुमार शामिल रहे गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है2
- गोवर्धन तहसील में ताली और थाली बजाने के बाद एसडीएम सुनील कुमार सिंह के सामने महिलाओं ने लगाए भ्रष्टाचारी के सीधे और गभीर आरोप,अपनी मांगो को लेकर एसडीएम से तीखी बहस करती दिखी अनशनकारी युवती विनोदी चौधरी,,बोली,बेलगाम अधिकारी कर रहे इस वक्त तहसील में भ्रष्टाचार,,,,,, देखिए पूरा वीडियो1
- छाता शुगर मिल के लिए अलवाई गांव ने भरी हुंकार, ललित कर्मयोगी के आह्वान पर धरना स्थल पहुंचेगे ग्रामीण ? आप लोग के सरकार के बारे में क्या कहना चाहेंगे, क्या इसी तरह चलता रहेगा यह खेल। या फिर आगे भी कोई सुनवाई की चाहिए। छाता शुगर मिल के लिए लड़ाई करनी है तो आगे आओ। छाता शुगर मिल के लिए अलवाई गांव ने भरी हुंकार, ललित कर्मयोगी के आह्वान पर धरना स्थल पहुंचेगे ग्रामीण ?1
- एक ऐसा खाटू का मंदिर जिसके हैं अनोखे अंदाज भक्तों के निराले अंदाज एक ऐसा खाटू का मंदिर जिसके हैं अनोखे अंदाज भक्तों के निराले अंदाज1
- ब्लैकमेलिंग ने तोड़ दी छात्रा की हिम्मत! सुसाइड करने पहुंची युवती को समाजसेवियों ने बचाया, SSP के दरबार में पहुंचा सनसनीखेज मामला मथुरा में एक बार फिर दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है मथुरा। दुष्कर्म के कथित मामले और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग से परेशान एक छात्रा की जिंदगी उस वक्त संकट में पड़ गई, जब वह आत्महत्या करने के इरादे से डैंपियर नगर पहुंच गई। गनीमत रही कि इसी दौरान समाजसेवी ममता गौतम और प्रदीप बनर्जी की नजर रोती-बिलखती युवती पर पड़ गई। दोनों ने तत्काल उसे संभाला और समझा-बुझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। इसके बाद समाजसेवियों ने पीड़िता का हाथ थामा और उसे लेकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी। नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के शिकायती पत्र के मुताबिक, संदीप उपाध्याय कभी उसके मकान में किराएदार के रूप में रहता था और पौरोहित्य का काम करता था। आरोप है कि आरोपी ने जरूरी काम के बहाने छात्रा को रुक्मिणी विहार स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। वीडियो को हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित रूप से उससे पैसे वसूले गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके व्हाट्सऐप और ईमेल अकाउंट को हैक कर उसकी निजी जानकारी तक पहुंच बनाई गई। धमकियों से टूट गई युवती, उठाया बड़ा कदम पीड़िता के मुताबिक आरोपी और उसके परिजनों की ओर से मिल रही कथित धमकियों के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने का फैसला कर लिया। लेकिन डैंपियर नगर में समय रहते समाजसेवियों की नजर पड़ जाने से उसकी जान बच गई। अब पीड़िता ने एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और घटना के तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।4