Shuru
Apke Nagar Ki App…
खाकी का काला कारोबार' और भाजपा नेता की रील, कछौना थाने में 27000 की सेटिंग' फ्लॉप, जेसीबी फिर पकड़ी रिफंड के बाद सीज!
P D tiwari Journalist
खाकी का काला कारोबार' और भाजपा नेता की रील, कछौना थाने में 27000 की सेटिंग' फ्लॉप, जेसीबी फिर पकड़ी रिफंड के बाद सीज!
More news from Hardoi and nearby areas
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ रिपोर्ट: शशिकांत मौर्या मो०:-9621210326 ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ संडीला, हरदोई। संडीला कस्बे के कोतवाली परिसर स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्वजन कल्याण फाउंडेशन एवं स्थानीय हनुमान भक्तों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरे परिसर में "जय श्री राम" और "बजरंगबली की जय" के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। अखंड रामचरितमानस पाठ से हुआ शुभारंभ :- धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ के साथ हुई थी। मानस की पावन चौपाइयों और भजनों ने पूरे कोतवाली परिसर को भक्तिमय बना दिया। दूसरे दिन गुरुवार को हनुमान जयंती के विशेष अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारे में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद :- हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और देर शाम तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सेवादारों ने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ व्यवस्थाओं को संभाला। 6 वर्षों बाद फिर शुरू हुई परंपरा :- सर्वजन कल्याण फाउंडेशन के सदस्य सुनील सिंह ने बताया कि इस मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारे की परंपरा वर्षों से चली आ रही थी, लेकिन वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के चलते इसे रोकना पड़ा था। लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद इस वर्ष पुनः इस परंपरा को शुरू किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति :- कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख रूप से सुनील सिंह (सर्वजन कल्याण फाउंडेशन), अनुराग शुक्ला (जिला अध्यक्ष), आशीष सिंह (सैनी), राम जी, अमरेश सिंह, आनंद, सोनू, ललित गुप्ता, सुमित गुप्ता, संतोष कुमार, शशिकांत मौर्या (पत्रकार), अनिरुद्ध सिंह और जीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सेवा भाव और सामाजिक एकता का संदेश :- भंडारे में सेवा दे रहे स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान भक्तों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी इस परंपरा को और अधिक भव्यता के साथ निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाया जा सके।2
- Post by P D tiwari Journalist1
- मैं नफरत अली ग्राम पंचायत आटा मऊ से मोहल्ला आशिक खेड़ा जिला हरदोई विधानसभा क्षेत्र सण्डीला मैं अधिकारीयों से अपील करता हूं कि इस सड़क का काम करवा दिजिए इस सड़क से काफी लोगो को परेशानी का समाना करना पड़ता है इस लिए आप सभी अधिकारीयों से निवेदन है कृपया करके इस अपील पर सगेयन ले अगर हमारे लिख ने में कोई शब्द गलत है तो मुझे माह कर देना ,,🙏1
- लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में बिरयानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दुकान पक्ष ने ग्राहक और उसके साथी पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- इंसानियत हॉस्पिटल में आज एक 17 साल के बच्चे का लिगामेंट सर्जरी का बड़ा और जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। बच्चे का लिगामेंट टूट गया था, लेकिन डॉक्टरों की मेहनत और लगन से यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। खास बात यह रही कि इस तरह का यह पहला ऑपरेशन था, जिसे इंसानियत हॉस्पिटल में अंजाम दिया गया — और अल्हम्दुलिल्लाह, पूरी सफलता के साथ। डॉक्टरों की टीम ने लगातार 4 घंटे तक मेहनत करके इस मुश्किल सर्जरी को पूरा किया और आखिरकार कामयाबी हासिल की। मैं दिल की गहराइयों से इंसानियत हॉस्पिटल की पूरी डॉक्टर टीम का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत से एक बच्चे को नई जिंदगी देने का काम किया ❤️ आप सब से दुआ की दरख्वास्त है कि इंसानियत हॉस्पिटल इसी तरह लोगों की सेवा करता रहे और हर मरीज को शिफा मिले 🤲4
- Post by संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक1
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। जिले से बेटियों की बहादुरी का एक साहसिक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक बदमाश डॉक्टर के घर में घुस गया, उस वक्त घर में सिर्फ लड़कियां ही मौजूद थीं। जैसे ही बदमाश घर में दाखिल हुआ, लड़कियों ने डरने के बजाय हिम्मत दिखाई और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेटियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बदमाश को काबू में किया। इस घटना के बाद इलाके में बेटियों की बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बेटियां अब कमजोर नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में खुद की रक्षा करने में सक्षम हैं।1