logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 hrs ago
user_Deepak Vishawakarma
Deepak Vishawakarma
Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 66वीं बार रक्तदान कर मोहित संघी ने पेश की मानवता की मिसाल, युवाओं को किया प्रेरित न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी 66वीं बार रक्तदान कर मोहित संघी ने पेश की मानवता की मिसाल, युवाओं को किया प्रेरित जबलपुर। समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए मोहित संघी ने शनिवार, 1 अगस्त 2026 को अपना 66वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह रक्तदान मेडिकल कॉलेज में भर्ती नरेश जी के उपचार हेतु जबलपुर ब्लड बैंक में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाता है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है। मोहित संघी का यह 66वां रक्तदान उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो स्वस्थ होने के बावजूद रक्तदान करने से हिचकिचाते हैं। रक्तदान के दौरान थेलेसीमिया जन जागरण समिति के पं. विकास शुक्ला, डॉ. संजय असाटी, प्रांजल तिवारी, नवीन जेठानी, किशोर थरवानी एवं उमेश पटले विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। समिति के सदस्यों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। दुर्घटना पीड़ितों, प्रसूता महिलाओं, कैंसर रोगियों तथा विशेष रूप से थेलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मोहित संघी ने भी युवाओं से आह्वान किया कि रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करें और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि "रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी अनजान व्यक्ति को भी जीवन का अनमोल उपहार दे सकता है।"
    4
    66वीं बार रक्तदान कर मोहित संघी ने पेश की मानवता की मिसाल, युवाओं को किया प्रेरित
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी 
66वीं बार रक्तदान कर मोहित संघी ने पेश की मानवता की मिसाल, युवाओं को किया प्रेरित
जबलपुर। समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए मोहित संघी ने शनिवार, 1 अगस्त 2026 को अपना 66वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह रक्तदान मेडिकल कॉलेज में भर्ती नरेश जी के उपचार हेतु जबलपुर ब्लड बैंक में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाता है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है। मोहित संघी का यह 66वां रक्तदान उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो स्वस्थ होने के बावजूद रक्तदान करने से हिचकिचाते हैं।
रक्तदान के दौरान थेलेसीमिया जन जागरण समिति के पं. विकास शुक्ला, डॉ. संजय असाटी, प्रांजल तिवारी, नवीन जेठानी, किशोर थरवानी एवं उमेश पटले विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
समिति के सदस्यों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। दुर्घटना पीड़ितों, प्रसूता महिलाओं, कैंसर रोगियों तथा विशेष रूप से थेलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
मोहित संघी ने भी युवाओं से आह्वान किया कि रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करें और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि "रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी अनजान व्यक्ति को भी जीवन का अनमोल उपहार दे सकता है।"
    user_Mohit Sanghi
    Mohit Sanghi
    Accountant जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बारिश में जर्जर स्कूल बना खतरा, अमतरा प्राथमिक शाला की छत से टपक रहा पानी, 30 बच्चों की जान जोखिम में जबेरा (दमोह)। तहसील जबेरा अंतर्गत ग्राम अमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की भवन स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल की छत से पानी का रिसाव हो रहा है, वहीं छत का प्लास्टर भी टूटकर नीचे गिरने लगा है। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत लगभग 30 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत इतनी खराब है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी डर के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। पालकों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक स्कूल भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासकीय प्राथमिक शाला अमतरा की तत्काल मरम्मत कराई जाए या सुरक्षित भवन में कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    बारिश में जर्जर स्कूल बना खतरा, अमतरा प्राथमिक शाला की छत से टपक रहा पानी, 30 बच्चों की जान जोखिम में

जबेरा (दमोह)। तहसील जबेरा अंतर्गत ग्राम अमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की भवन स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल की छत से पानी का रिसाव हो रहा है, वहीं छत का प्लास्टर भी टूटकर नीचे गिरने लगा है। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत लगभग 30 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत इतनी खराब है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी डर के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं।

पालकों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक स्कूल भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासकीय प्राथमिक शाला अमतरा की तत्काल मरम्मत कराई जाए या सुरक्षित भवन में कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा किया गया गौ माता का पूजन
    1
    शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा किया गया गौ माता का पूजन
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • में बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव रीठी (कटनी)। लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान रीठी क्षेत्र के ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इससे पेयजल व्यवस्था, खेती-किसानी, छोटे व्यवसाय और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
    1
    में बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव
रीठी (कटनी)। लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान रीठी क्षेत्र के ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इससे पेयजल व्यवस्था, खेती-किसानी, छोटे व्यवसाय और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आज भी गुरुकुल में पढ़ाई जाती हैं सभी वर्ण के विद्यार्थी क्यों यह भ्रम फैलाया जाता है जिला मंडला के अंतर्गत बिलहरी घाट स्थित काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल में आज भी सभी वर्ग के होनहार छात्रों को दी जाती है वैदिक विद्या
    1
    आज भी गुरुकुल में पढ़ाई जाती हैं सभी वर्ण के विद्यार्थी क्यों यह भ्रम फैलाया जाता है
जिला मंडला के अंतर्गत बिलहरी घाट स्थित काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल में आज भी सभी वर्ग के होनहार छात्रों को दी जाती है वैदिक विद्या
    user_Arya tak news
    Arya tak news
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 min ago
  • सर्प मित्र गोलू बर्मन ने दिखाई तत्परता, घर में निकले जहरीले सांप का किया सुरक्षित रेस्क्यू सर्प मित्र गोलू बर्मन ने दिखाई तत्परता, घर में निकले जहरीले सांप का किया सुरक्षित रेस्क्यू घंसौर, 2 अगस्त 2026 (रविवार)। घंसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम चटुआ में रविवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब संजय धार्मिक के घर में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग घबरा गए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल सर्प मित्र गोलू बर्मन को सूचना दी सूचना मिलते ही गोलू बर्मन मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए जंगल में सुरक्षित मुक्त कर दिया गया सर्प मित्र गोलू बर्मन की तत्परता और सूझबूझ से एक संभावित दुर्घटना टल गई ग्रामीणों ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही लोगों से अपील की गई कि घरों में सांप निकलने पर घबराने के बजाय प्रशिक्षित सर्प मित्रों या वन विभाग को सूचना दें ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि और वन्यजीव को नुकसान से बचाया जा सके
    1
    सर्प मित्र गोलू बर्मन ने दिखाई तत्परता, घर में निकले जहरीले सांप का किया सुरक्षित रेस्क्यू
सर्प मित्र गोलू बर्मन ने दिखाई तत्परता, घर में निकले जहरीले सांप का किया सुरक्षित रेस्क्यू
घंसौर, 2 अगस्त 2026 (रविवार)। घंसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम चटुआ में रविवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब संजय धार्मिक के घर में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग घबरा गए
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल सर्प मित्र गोलू बर्मन को सूचना दी सूचना मिलते ही गोलू बर्मन मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए जंगल में सुरक्षित मुक्त कर दिया गया
सर्प मित्र गोलू बर्मन की तत्परता और सूझबूझ से एक संभावित दुर्घटना टल गई ग्रामीणों ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही लोगों से अपील की गई कि घरों में सांप निकलने पर घबराने के बजाय प्रशिक्षित सर्प मित्रों या वन विभाग को सूचना दें ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि और वन्यजीव को नुकसान से बचाया जा सके
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जबलपुर के धनवंतरी नगर चौकी इलाके में लाल बाबा मंदिर में चोरी एंकर जबलपुर के धनवंतरी नगर चौकी इलाके में चोरों का आतंक दिन वा दिन बढ़ता जा रहा है जहां ताजा मामला धनवंतरी नगर इलाके के प्रसिद्ध लाल बाबा मंदिर का है चोरों के द्वारा लगभग रात 3:00 बजे मंदिर में पहुंचकर मंदिर में लगी दो दान पेटियों तोड़कर फोन में रखा लगभग 2 से 2.5 लाख रुपए पर कर दिए गए मंदिर के पुजारी के अनुसार तीन बदमाशों के द्वारा पूरी घटना को अंजाम दिया गया है मंदिर में लगे सीसीटीवी देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेख़ौफ़ चोर पूरी तसल्ली से मंदिर की दान पेटी को तोड़ते हैं और उसमें रखा हुआ रुपया पर कर देते हैं हालांकि मंदिर प्रबंधन के द्वारा पूरे मामले की शिकायत धनवंतरी नगर चौकी में की गई है अब देखना यह है कि सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस के द्वारा किस प्रकार से चोरों की शिनाख्त की जाती है और उन्हें गिरफ्तार किया जाता है ... बाइट राहुल चौबे मंदिर पुजारी लाल बाबा मंदिर
    4
    जबलपुर के धनवंतरी नगर चौकी इलाके में लाल बाबा मंदिर में चोरी 


एंकर जबलपुर के धनवंतरी नगर चौकी इलाके में चोरों का आतंक दिन वा दिन बढ़ता जा रहा है जहां ताजा मामला धनवंतरी नगर इलाके के प्रसिद्ध लाल बाबा मंदिर का है चोरों के द्वारा लगभग रात 3:00 बजे मंदिर में पहुंचकर मंदिर में लगी दो दान पेटियों तोड़कर फोन में रखा लगभग 2 से 2.5 लाख  रुपए पर कर दिए गए मंदिर के पुजारी के अनुसार तीन बदमाशों के द्वारा पूरी घटना को अंजाम दिया गया है मंदिर में लगे सीसीटीवी देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेख़ौफ़ चोर पूरी तसल्ली से मंदिर की दान पेटी को तोड़ते हैं और उसमें रखा हुआ रुपया पर कर देते हैं हालांकि मंदिर प्रबंधन के द्वारा पूरे मामले की शिकायत धनवंतरी नगर चौकी में की गई है अब देखना यह है कि सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस के द्वारा किस प्रकार से चोरों की शिनाख्त की जाती है और उन्हें गिरफ्तार किया जाता है ...
बाइट राहुल चौबे मंदिर पुजारी लाल बाबा मंदिर
    user_पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.